एक्सप्लोरर

Bihar Top 5 News Headlines: रांची-पटना वंदे भारत को PM मोदी ने दिखाई हरी झंडी, पूर्णिया में भीषण सड़क हादसा | 5 बड़ी खबरें

Bihar Top 5 News Today: बिहार के जहानाबाद में दूध व्यवसायी की बदमाशों ने हत्या कर दी है. सुपौल के निर्मली में मिट्टी में दो मजदूर दब गए. देखें बिहार की पांच बड़ी खबरें.

1) गिरिराज सिंह बोले- यादवों में देखते हैं हिंदू

बिहार में बयानवीर नेताओं की बात जब भी होगी तो बीजेपी से गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) और जाप सुप्रीमो पप्पू यादव (Pappu Yadav) का नाम जरूर आएगा. एक शादी समारोह में दोनों आमने-सामने हो गए और हंसी मजाक में ही सही दोनों के बीच राजनीति पर जमकर बहस हुई. बातों-बातों में पप्पू यादव जाति की राजनीति पर बात करने लगे. इस पर गिरिराज सिंह ने कहा कि आप कहां जा रहे हैं? हम तो यादव में भी हिंदू देख रहे हैं. Read More

2) पीएम मोदी ने किया वंदे भारत का उद्घाटन

बिहार-झारखंड को पहली वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) की सौगात मिली है. मंगलवार (27 जून) की सुबह पीएम नरेंद्र मोदी  (PM Narendra Modi) ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हरी झंडी दिखाई. इसके बाद वंदे भारत एक्सप्रेस रांची से पटना के लिए रवाना हुई. पीएम मोदी ने आज देश में पांच वंदे भारत ट्रेनों का शुभारंभ किया. पीएम मोदी हरी झंडी दिखाने के लिए मध्य प्रदेश के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पहुंचे थे. Read More

3) पूर्णिया में भीषण सड़क हादसा, 1 की मौत

बिहार के पूर्णिया में मंगलवार (27 जून) की सुबह एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई. एनएच-57 पर यह हादसा हुआ है. बस दिल्ली से बंगाल के मालदा की ओर जा रही थी. बस अनियंत्रित होकर दूसरे लाइन में जा रहे ट्रक से टकरा गई. इस हादसे में बस के ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दर्जनों यात्री घायल हो गए. इनमें से पांच से छह यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है. Read More

4) जमीन विवाद में जहानाबाद में गोली मारकर हत्या

बिहार के जहानाबाद में अज्ञात अपराधियों ने सोमवार (26 जून) की रात करीब नौ बजे एक दूध व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना को अंजाम देकर बदमाश मौके से फरार हो गए. यह पूरी घटना भेलावर ओपी क्षेत्र के पचरुखिया गांव की है. मृतक व्यवसायी की पहचान पचरुखिया गांव निवासी रामाश्रय यादव (35 वर्ष) के रूप में की गई है. Read More

5) मिट्टी में धंसे दो मजदूर, डीएमसीएच रेफर

निर्मली रेलवे स्टेशन के समीप मंगलवार (27 जून) की सुबह एक बड़ा हादसा हो गया. निर्मली स्टेशन के पास रेल विभाग की पुरानी बिल्डिंग को तोड़कर मलबा हटाने के दौरान दो मजदूर मिट्टी के अंदर दब गए. करीब आठ फीट गड्ढे में गिर जाने के बाद रेस्क्यू कर किसी तरह दोनों मजदूरों को बचाकर बाहर निकाला गया है. स्थानीय लोगों ने निर्मली स्वास्थ्य केंद्र में एडमिट कराया. एक मजदूर की स्थिति गंभीर है जिसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है. Read More

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget