एक्सप्लोरर

Vande Bharat Express Flag Off: रांची से पटना के लिए रवाना हुई वंदे भारत एक्सप्रेस, PM नरेंद्र मोदी ने हरी झंडी दिखाई

Vande Bharat Express Ranchi Patna: पीएम मोदी हरी झंडी दिखाने के लिए मध्य प्रदेश के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पहुंचे थे. पीएम मोदी ने आज देश में पांच वंदे भारत का शुभारंभ किया.

पटना: बिहार-झारखंड को पहली वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) की सौगात मिली है. मंगलवार (27 जून) की सुबह पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हरी झंडी दिखाई. इसके बाद वंदे भारत एक्सप्रेस रांची से पटना के लिए रवाना हुई. पीएम मोदी ने आज देश में पांच वंदे भारत ट्रेनों का शुभारंभ किया. पीएम मोदी हरी झंडी दिखाने के लिए मध्य प्रदेश के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पहुंचे थे.

आज उद्घाटन होने वाली ट्रेनों की लिस्ट

  • रानी कमलापति-जबलपुर वंदे भारत एक्सप्रेस
  • खजुराहो-भोपाल-इंदौर वंदे भारत एक्सप्रेस
  • मडगांव-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस
  • धारवाड़-बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस
  • रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस

छह जून को पहुंचा था रैक

रांची-पटना के बीच चलने वाली वंदे भारत का रैक छह जून को पटना पहुंचा था. इसके लिए 12 जून, 18 जून और 26 जून को ट्रायल भी हुआ था. इसके बाद आज पीएम मोदी ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रांची से पटना के लिए रवाना किया. 28 जून से आम यात्री भी इस ट्रेन से सफर कर सकेंगे.

छह घंटे में पटना पहुंचेगी ट्रेन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हरी झंडी दिखाई. उद्घाटन का समय तो 10:30 बजे था लेकिन सुबह 10.53 के आसपास हरी झंडी मिलने के बाद ट्रेन पटना के लिए चल पड़ी. छह घंटे में यह ट्रेन रांची से पटना पहुंचेगी. कार्यक्रम को लेकर झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन रांची रेलवे स्टेशन पहुंचे थे. कई मंत्री और सांसद भी पहुंचे थे.

समय और रूट के बारे में जानें

पटना से यह ट्रेन सुबह 7:00 बजे खुलेगी. यहां से जहानाबाद, गया होते हुए कोडरमा पहुंचने का समय 9:35 है. 10:33 में हजारीबाग, 11:35 में बरकाकाना, 12:20 में मेसरा, 13:00 बजे रांची और 13:20 बजे हटिया पहुंचेगी.

हटिया से वापसी में यह ट्रेन 15:55 बजे खुलेगी. 16:10 पर रांची पहुंचेगी और 5 मिनट रुकने के बाद 16:15 में यहां से प्रस्थान करेगी. 16:35 बजे मेसरा, 17:30 बजे बरकाकाना, 18:30 बजे हजारीबाग, 19:23 बजे कोडरमा, 20:45 बजे गया पहुंचेगी. गया में 10 मिनट रुकने के बाद 20:55 पर प्रस्थान करेगी और 21:28 जहानाबाद एवं 22:10 पर पटना जंक्शन पहुंचेगी.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: सियासत में कई राज, यादवों में भी हिंदू देख रहे गिरिराज! पप्पू यादव से क्यों 'भिड़े' BJP के फायरब्रांड नेता?

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंत सिंह को क्यों निकाला पार्टी से बाहर? JDU बोली- 'नीरज कुमार का विरोध...'
अनंत सिंह को क्यों निकाला पार्टी से बाहर? JDU बोली- 'नीरज कुमार का विरोध...'
अनंत सिंह को JDU ने निकाला बाहर तो क्या बोली RJD? सामने आया बयान
अनंत सिंह को JDU ने निकाला बाहर तो क्या बोली RJD? सामने आया बयान
अनंत सिंह को पार्टी से निकाले जाने पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह JDU का…'
अनंत सिंह को पार्टी से निकाले जाने पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह JDU का…'
अनंत सिंह को JDU ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
अनंत सिंह को JDU ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन

वीडियोज

Laxmi Niwas:🥲Veer ने Nia को गोद में लेकर बहाए आंसू! Radhika भी समझ नहीं पा रही उसकी यह हालत #sbs
Bollywood News: पहली बार ओटीटी पर साथ दिखेगी अदिति राव हैदरी और पंकज त्रिपाठी की जोड़ी (24.10.26)
Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्री शाह की पुलिस मुख्यालय में बड़ी बैठक, सुरक्षा व्यवस्था का लिया रिव्यू
गृह मंत्री शाह की पुलिस मुख्यालय में बड़ी बैठक, सुरक्षा व्यवस्था का लिया रिव्यू
फारूक अब्दुल्ला का विवादित बयान, 'दिल्ली से इंसाफ की उम्मीद नहीं, PAK हमें बचा रहा'
फारूक अब्दुल्ला का विवादित बयान, 'दिल्ली से इंसाफ की उम्मीद नहीं, PAK हमें बचा रहा'
RRR से 5-6 गुना ज्यादा बड़ी है 'वाराणसी', राजामौली ने बताया शूटिंग में कैसे बचाए 40 दिन
RRR से 5-6 गुना ज्यादा बड़ी है 'वाराणसी', राजामौली ने बताया शूटिंग में कैसे बचाए 40 दिन
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
कीपैड फोन में डिजिटल पेमेंट की एंट्री, Itel 2165C में PhonePe सपोर्ट
कीपैड फोन में डिजिटल पेमेंट की एंट्री, Itel 2165C में PhonePe सपोर्ट
प्रदर्शन के बीच जामिया का बड़ा फैसला, सभी कोर्स की पढ़ाई होगी ऑनलाइन 
प्रदर्शन के बीच जामिया का बड़ा फैसला, सभी कोर्स की पढ़ाई होगी ऑनलाइन 
Embed widget