एक्सप्लोरर

Bihar Politics: सियासत में कई राज, यादवों में भी हिंदू देख रहे गिरिराज! पप्पू यादव से क्यों 'भिड़े' BJP के फायरब्रांड नेता?

Giriraj Singh News: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और पप्पू यादव एक शादी समारोह में पहुंचे थे. यहीं राजनीति पर बात हो गई. जानिए दोनों नेताओं में एक-दूसरे से क्या बात हुई.

पटना: बिहार में बयानवीर नेताओं की बात जब भी होगी तो बीजेपी से गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) और जाप सुप्रीमो पप्पू यादव (Pappu Yadav) का नाम जरूर आएगा. एक शादी समारोह में दोनों आमने-सामने हो गए और हंसी मजाक में ही सही दोनों के बीच राजनीति पर जमकर बहस हुई. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को अपना अभिभावक बताकर पप्पू यादव राजनीतिक हालात पर चर्चा करने लगे. अंत में गिरिराज सिंह उठकर जाने लगे तो पप्पू यादव ने उनका हाथ पकड़ लिया. इस पर गिरिराज सिंह ने इनकार करते हुए कहा कि नहीं मैं तुम्हारे साथ नहीं जाऊंगा. वह अलग जाकर बैठ गए. यह सब शेखपुरा में पूर्व मुख्य पार्षद मुकेश यादव की बेटी की शादी में देखने को मिला. रविवार (25 जून) को ये दोनों नेता पहुंचे थे.

मुकेश यादव ने दोनों को एक ही जगह बिठाया था. शादी की बात होते होते राजनीति की बात होने लगी. पप्पू यादव ने पूंजीवाद के मुद्दे को उछाल दिया. इसके बाद गिरिराज सिंह भड़क गए. कहने लगे कि यही तो देश को ले डूबा. इसके बाद पप्पू यादव ने कहा मेरी बात तो सुनिए... गिरिराज सिंह ने कहा क्या सुनूं- "लालू यादव, पप्पू यादव और सब बाकी सब लोगों की कहानी भी तुम्हारी ही है." गिरिराज सिंह ने कहा कि तुम्हारा क्या सुनें. लोकसभा में बहुत सुने हैं.

बातों बातों में अवॉर्ड लेने की बात आ गई. पप्पू यादव ने कहा कि हमें और हमारी पत्नी को आप लोगों ने अवॉर्ड दिया तो गिरिराज सिंह ने कहा कि बिहार में तो केवल लालू यादव को अवॉर्ड मिलता रहा है. पप्पू यादव ने कहा कि आपको अवॉर्ड लेना है इस पर गिरिराज सिंह ने कहा मैं तो बूढ़ा, हो गया हूं. मैं अवॉर्ड लेकर का क्या करूंगा? पप्पू यादव ने हंसी मजाक में ही कहा तो अब आप चुनाव नहीं लड़ेंगे इस पर गिरिराज सिंह ने कहा कि चुनाव तो पार्टी लड़वाती है. पप्पू यादव ने कहा आपकी पार्टी ने ही निर्देश निकाला है 72-73 साल के बाद वाले चुनाव नहीं लड़ सकते हैं. इस पर गिरिराज सिंह ने हंसते हुए कहा हिंदी व्याकरण में अपवाद नहीं होता है क्या.

गिरिराज ने पप्पू से पूछा- आप कहां जा रहे हैं?

बातों-बातों में पप्पू यादव जाति की राजनीति पर बात करने लगे. इस पर गिरिराज सिंह ने कहा कि आप कहां जा रहे हैं? हम तो यादव में भी हिंदू देख रहे हैं. गिरिराज सिंह ने पुरानी बातों की याद को ताजा करते हुए कहा कि भले ही आपके पिताजी का नाम लालू प्रसाद यादव नहीं है, लेकिन आप क्या-क्या किए हैं, कहां घूमे हैं वह तो सब मुझे मालूम है. हालांकि राजनीतिक बात के साथ-साथ दोनों में जमकर हंसी ठिठोली होती रही. आसपास में बैठे लोग मजे लेते रहे.

'गिरिराज सिंह से ज्यादा गाली देना किसी को नहीं आता'

पप्पू यादव ने बीते सोमवार (26 जून) को इस पर एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए कहा कि गिरिराज बाबू से मेरा पुराना संबंध रहा है. हमसे बड़े हैं और हम लोग कई बार मिलते रहे हैं. राजनीति अपनी जगह पर है. पप्पू यादव ने कहा कि हमारी और उनकी विचारधारा अलग है, लेकिन पहले से हम लोग एक दूसरे को जानते हैं. जब विचारधारा अलग है और एक जगह हम दोनों बैठे तो कुछ तो बातें होंगी. गिरिराज सिंह से ज्यादा गाली देना किसी को नहीं आता है. नफरत फैलाना उनसे ज्यादा कोई नहीं जानता है. वह हमारे बड़े भाई हैं, लेकिन जब शादी विवाह के माहौल में एक जगह बैठते हैं तो वैचारिक बातें होना स्वाभाविक हैं.

यह भी पढ़ें- Prashant Kishor: PK ने बताया जन सुराज अभियान से बिहार में किसकी दुकानदारी हो जाएगी बंद, कहा- कोई ताकत नहीं टिकेगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मांझी की मांग पूरी करेगी सरकार? अशोक चौधरी ने कह दी बड़ी बात
मांझी की मांग पूरी करेगी सरकार? अशोक चौधरी ने कह दी बड़ी बात
Xप्लेन: बिहार के बाद UP में लागू होने पर कितना खर्च? जानें मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का पूरा गणित
UP में लागू होने पर कितना खर्च? जानें मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का पूरा गणित
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'

वीडियोज

Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? खुद बोले, 'मेरा मकसद...'
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? अब खुद कर दिया खुलासा
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
Embed widget