एक्सप्लोरर

Supaul News: सुपौल में निर्मली रेलवे स्टेशन के पास बड़ा हादसा, पुरानी बिल्डिंग तोड़ने के दौरान मिट्टी में दबे दो मजदूर

Nirmali Railway Station: स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि ठेकेदार द्वारा रेलवे स्टेशन के समीप पुरानी बिल्डिंग को ध्वस्त कराने के बाद मजदूरों से एक-एक ईंट को निकलवाया जा रहा था. इसी दौरान यह घटना हो गई.

सुपौल: निर्मली रेलवे स्टेशन के समीप मंगलवार (27 जून) की सुबह एक बड़ा हादसा हो गया. निर्मली स्टेशन के पास रेल विभाग की पुरानी बिल्डिंग को तोड़कर मलबा हटाने के दौरान दो मजदूर मिट्टी के अंदर दब गए. करीब आठ फीट गड्ढे में गिर जाने के बाद रेस्क्यू कर किसी तरह दोनों मजदूरों को बचाकर बाहर निकाला गया है. स्थानीय लोगों ने निर्मली स्वास्थ्य केंद्र में एडमिट कराया. एक मजदूर की स्थिति गंभीर है जिसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है.

जख्मी मजदूरों की पहचान लक्ष्मण राम और मोहम्मद गुलाब के रूप में की गई है. दोनों निर्मली नगर पंचायत के वार्ड नंबर 12 के रहने वाले हैं. स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि ठेकेदार द्वारा रेलवे स्टेशन के समीप पुरानी बिल्डिंग को ध्वस्त कराने के बाद मजदूरों से एक-एक ईंट को निकलवाया जा रहा था. इसी दौरान दो मजदूर मिट्टी के अंदर दबते चले गए. मौके पर मौजूद अन्य मजदूरों ने जब शोर मचाया तो स्थानीय लोग दौड़कर पहुंचे. इसके बाद दोनों मजदूरों को बचाने के लिए कुदाल से मिट्टी को हटाया.

स्थानीय लोगों ने ही पहुंचाया स्वास्थ्य केंद्र

दोनों मजदूरों को निकालने के बाद स्थानीय लोगों ने ही निर्मली स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए पहुंचाया. निर्मली स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक ने लक्ष्मण राम की स्थिति को बहुत गंभीर नहीं बताया जबकि दूसरे मजदूर मोहम्मद गुलाब की हालत थोड़ी गंभीर थी. इसके बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. स्थानीय ग्रामीणों ने रेल विभाग के ठेकेदार पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है. स्थानीय लोगों का कहना है कि दो मजदूरों की मौत होते-होते बच गई.

डीएमसीएच रेफर किए गए दोनों मजदूर

इस मामले में निर्मली डीएसपी राजू रंजन ने बताया कि रेलवे द्वारा बिल्डिंग निर्माण का काम चल रहा है. पुरानी बिल्डिंग के मलबा को निकाला भी जा रहा है. इसी दौरान ऊपर से मिट्टी गिरने की सूचना मिली है. दोनों मजदूरों को बाहर निकाल लिया गया है. दोनों मजदूर को बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया गया है.

यह भी पढ़ें- Jehanabad News: बिहार के जहानाबाद में दूध व्यवसायी को अराधियों ने सीने में मारी गोली, मौके पर हुई मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: CM सम्राट ने भेजी सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, फटाफट करें चेक
बिहार: CM सम्राट ने भेजी सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, फटाफट करें चेक
झारखंड: चिराग पासवान का छात्र आंदोलन पर बड़ा बयान, 'ये बच्चे…'
झारखंड: चिराग पासवान का छात्र आंदोलन पर बड़ा बयान, 'ये बच्चे…'
भरत तिवारी केस में कोर्ट में हुई सुनवाई, वकील ने किया ये बड़ा दावा
भरत तिवारी केस में कोर्ट में हुई सुनवाई, वकील ने किया ये बड़ा दावा
मांझी की 'गुजरात मॉडल' वाली मांग पर JDU का रिएक्शन, 'बिहार में...'
मांझी की 'गुजरात मॉडल' वाली मांग पर JDU का रिएक्शन, 'बिहार में...'

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
OTD: भारत ने बोर्ड पर लगाए 664 रन, नंबर 8 के बल्लेबाज ने जड़ा शतक; बन गया रिकॉर्ड 
भारत ने बोर्ड पर लगाए 664 रन, नंबर 8 के बल्लेबाज ने जड़ा शतक; बन गया रिकॉर्ड 
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया, घरवालों को बिना बताए किया 900 किलोमीटर का सफर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget