एक्सप्लोरर

Bihar News: बिहार के मठ-मंदिरों की संपत्ति की अवैध खरीद-बिक्री पर लगेगी रोक, उठाया गया ये बड़ा कदम

Bihar News: 35 जिलों में लगभग 2,512 अपंजीकृत मंदिर हैं. उनके पास 4321.64 एकड़ भूमि है. राज्य में पंजीकृत मंदिरों की संख्या 2,499 है उनके पास 18,456 एकड़ से अधिक भूमि है.

Bihar News: बिहार में मंदिरों, मठों और ट्रस्टों की संपत्तियों पर अतिक्रमण और बिक्री/खरीद पर रोक लगाने के लिए राज्य के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने बड़ कदम उठाया है. विधि विभाग से अनुरोध किया है कि वह मंदिरों, मठों और ट्रस्टों की अचल संपत्तियों का रिकॉर्ड अपनी वेबसाइट पर रखने के लिए भी उसे अधिकृत करे. बिहार राज्य धार्मिक न्यास बोर्ड (बीएसबीआरटी) राज्य में पंजीकृत मंदिरों, मठों और ट्रस्टों की संपत्तियों का रिकॉर्ड रखता है. बीएसबीआरटी राज्य सरकार के विधि विभाग के अधीन आता है. 

बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री संजय सरावगी ने बुधवार (12 मार्च, 2025) को विधानसभा में कहा कि विभाग ने इस संबंध में विधि विभाग को पत्र लिखा है. मंत्री ने कहा, "हमने विधि विभाग से अनुरोध किया है कि वह राज्य में पंजीकृत मंदिरों, मठों और ट्रस्टों की अचल संपत्तियों का ब्यौरा रखने और उन्हें राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की वेबसाइट पर अपलोड करने के लिए भी उनके विभाग को अधिकृत करे."

'तत्काल रोका जाना चाहिए'

संजय सरावगी ने कहा, "बीएसबीआरटी की ओर से पंजीकृत मंदिरों, मठों और ट्रस्टों की अचल संपत्तियों का ब्यौरा अपलोड करने की प्रक्रिया धीमी है और हमें यह भी पता चला है कि निहित स्वार्थ वाले लोग ऐसी संपत्तियों पर अतिक्रमण और अवैध बिक्री/खरीद में लिप्त रहते हैं. ऐसी संपत्तियों पर अतिक्रमण और अवैध बिक्री/खरीद को तत्काल रोका जाना चाहिए."

मंत्री ने कहा कि प्रक्रिया में तेजी लाने और अवैध कार्य को रोकने के लिए राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अधिकारियों को पंजीकृत मंदिरों, मठों और ट्रस्टों की अचल संपत्तियों का सर्वेक्षण करने और विभाग की अपनी वेबसाइट पर विवरण अपलोड करने में लगाया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि अवैध कार्य को रोकने के लिए दोनों विभाग एक-दूसरे के साथ समन्वय कर काम कर सकते हैं. बिहार हिंदू धार्मिक ट्रस्ट अधिनियम, 1950 के अनुसार, राज्य में सभी सार्वजनिक मंदिरों/मठों, ट्रस्टों और धर्मशालाओं को बीएसबीआरटी के साथ पंजीकृत होना चाहिए.

बीएसबीआरटी पंजीकृत मंदिरों/मठों/ट्रस्टों की संपत्तियों की बिक्री/खरीद के अवैध कामों में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करता रहा है. राज्य भर में जिला प्रशासन को पहले ही यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए जा चुके हैं कि सभी ‘पंजीकृत मंदिरों/मठों’ से संबंधित अचल संपत्तियों का विवरण तुरंत बीएसबीआरटी को उपलब्ध कराया जाए ताकि इसे बीएसबीआरटी की वेबसाइट पर अपलोड किया जा सके. 

'राज्य में लगभग 2,512 अपंजीकृत मंदिर या मठ'

बीएसबीआरटी की ओर से संकलित नवीनतम आंकड़ों (35 जिलों से प्राप्त) के अनुसार, राज्य में लगभग 2,512 अपंजीकृत मंदिर या मठ हैं और उनके पास 4321.64 एकड़ भूमि है. राज्य सरकार के विधि विभाग के आंकड़ों के अनुसार, राज्य में पंजीकृत मंदिरों की कुल संख्या लगभग 2,499 है और उनके पास 18,456 एकड़ से अधिक भूमि है. आंकड़ों के अनुसार, सबसे अधिक अपंजीकृत मंदिर/मठ वैशाली (438), कैमूर भभुआ (307), पश्चिमी चंपारण (273), भागलपुर (191), बेगूसराय (185), सारण (154), गया (152) आदि में हैं. 

बिहार के कैमूर जिले में 307 अपंजीकृत मंदिरों/मठों के पास करीब 813 एकड़ जमीन है. खगड़िया जिले में 100 अपंजीकृत सार्वजनिक मंदिरों और मठों के पास 722 एकड़ जमीन है. बांका में करीब 332 एकड़ जमीन 78 अपंजीकृत मंदिरों और मठों के पास है.

यह भी पढ़ें: बाल-बाल बचीं श्रेयसी सिंह, BJP विधायक की गाड़ी में ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, 2 अंगरक्षक घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: BJP ने फिर कर दी बड़ी गलती! पहले टिकट काटा, अब नए कैंडिडेट के बायोडेटा में गड़बड़ी?
बांकीपुर उपचुनाव: BJP ने फिर कर दी बड़ी गलती! पहले टिकट काटा, अब नए कैंडिडेट के बायोडेटा में गड़बड़?
बांकीपुर से अभिषेक 'बंटी' के नाम वापस लेने पर बोली कांग्रेस, 'चारा घोटाले में उनके परिवार...'
बांकीपुर से अभिषेक 'बंटी' के नाम वापस लेने पर बोली कांग्रेस, 'चारा घोटाले में उनके परिवार...'
CM की कुर्सी से बगावत तक... बिहार, झारखंड और अब पंजाब, जानें- उन 3 नेताओं के बारे में जो अपनों के लिए बने मुसीबत
CM की कुर्सी से बगावत तक... बिहार, झारखंड और अब पंजाब, जानें- उन 3 नेताओं के बारे में जो अपनों के लिए बने मुसीबत

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget