एक्सप्लोरर

VIDEO: मुकेश सहनी के साथ हेलिकॉप्टर में तेजस्वी यादव ने खाई मछली-रोटी, शरबत और सत्तू का भी इंतजाम

Tejashwi Yadav Post: आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट किया है. उनके साथ वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी भी हैं. पढ़िए दोनों नेताओं ने क्या कहा.

Tejashwi Yadav Post: आरजेडी नेता तेजस्वी यादव एक वीडियो में वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी के साथ मछली और रोटी खाते नजर आ रहे हैं. ये वीडियो तेजस्वी ने बीते मंगलवार (09 अप्रैल) को एक्स पर शेयर किया है. उन्होंने पोस्ट कर लिखा, "चुनावी भागदौड़ एवं व्यस्तता के बीच हेलिकॉप्टर में भोजन". तेजस्वी ने कहा कि उन्हें चुनाव प्रचार के दौरान 10-15 मिनट का जो समय मिलता है वह उसी में लंच कर लेते हैं. लंच में दिखाया कि सत्तू और शरबत की भी व्यवस्था है.

'कई लोगों को मिर्ची लग रही होगी'

दरअसल लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और महागठबंधन के सहयोगी मुकेश सहनी उम्मीदवारों के समर्थन में रैलियां कर वोट मांग रहे हैं. वीडियो में तेजस्वी यादव के बाद वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने भी अपनी बात कही. उन्होंने कहा कि वे लोग जो मछली खा रहे हैं उसे चेचरा कहते हैं. कहा कि हम दोनों को साथ देखकर कई लोगों को मिर्ची लग रही होगी.

बता दें कि ये पोस्ट नवरात्र के पहले दिन का है. हालांकि पोस्ट में तेजस्वी ने आठ तारीख लिख दिया है. इसके जरिए उन्होंने साफ कर दिया है कि उन्होंने नवरात्र में मछली नहीं खाई है. वीडियो एक दिन पहले का है. 

वीडियो में मुकेश सहनी बता रहे हैं कि ये चेचरा मछली है जो मिथिलांचल के कोसी नदी में पाई जाती है. चुनाव प्रचार के बाद जो समय मिल रहा है उस दौरान हम लोग हेलिकॉप्टर में ही लंच कर लेते हैं. वो ये भी कहते हैं कि "वीडियो देखने के बाद कुछ लोगों को मिर्ची लगेगी, मिर्ची हमसे मांग लें. हम लोग निश्चित रूप से सामाजिक न्याय के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं."

सहनी ने किया 40 सीट हराने का दावा

गौरतलब हो कि जब से मुकेश सहनी इंडिया गठबंधन में शामिल हुए हैं तब से वो कई जगहों पर तेजस्वी यादव के साथ मंच साझा करते नजर आ रहे हैं. तेजस्वी यादव के साथ वो पिछले दिनों गया की रैली में मौजूद थे. यहां पर उन्होंने खुद को डायलॉग के जरिए फायर बताया था. बीजेपी पर जमकर हमला बोला था. उन्होंने दावा किया है कि बिहार में एनडीए को 40 सीटें हरा कर दिखाएंगे. बता दें कि मुकेश सहनी को आरजेडी ने अपने कोटे से तीन सीट गोपालगंज, पूर्वी चंपारण और झंझारपुर दी है. हालांकि मुकेश सहनी खुद चुनाव नहीं लड़ेंगे. तीनों सीटों पर उनकी पार्टी के उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे.

ये भी पढ़ेंः बीमा भारती ने विधायकी के पद से दिया इस्तीफा, पूर्णिया से लड़ेंगी लोकसभा चुनाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JDU के जनता दरबार में निशांत कुमार से मिलने पहुंच गए RJD के विधायक, बोले- 'हम अपने…'
JDU के जनता दरबार में निशांत कुमार से मिलने पहुंच गए RJD के विधायक, बोले- 'हम अपने…'
कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थन में कांग्रेस? राहुल गांधी के करीबी नेता के बयान से मची हलचल
कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थन में कांग्रेस? राहुल गांधी के करीबी नेता के बयान से मची हलचल
'हर कुर्सी को ईमानदार होना पड़ेगा...', राजस्व कार्यों मंत्री दिलीप जायसवाल की सख्ती, दिए कई आदेश
'हर कुर्सी को ईमानदार होना पड़ेगा...', राजस्व कार्यों मंत्री दिलीप जायसवाल की सख्ती, दिए कई आदेश
पटना में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, कैश वैन लूटकांड का आरोपी पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार
पटना में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, कैश वैन लूटकांड का आरोपी पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

वीडियोज

Bakrid 2026: Varanasi में नगर निगम का बड़ा एक्शन, बंद कराई बकरा मंडी | Qurbani Controversy |Breaking
Honda City facelift 2026 HEV hybrid first look | #honda #hondacity #autolive
The Most Affordable Chetak | #chetak #bajajchetak #affordable #autolive
West Bengal Politics: घुसपैठियों पर CM Suvendu Adhikari का ताबड़तोड़ एक्शन | TMC | Breaking
SIR Validity: SIR पर SC के फैसले पर विपक्ष ने उठाए सवाल | Election 2026 | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Assam UCC: विरोध के बीच असम में पास हुआ UCC बिल, विपक्ष ने बताया 'BJP का पॉलिटिकल एजेंडा'
विरोध के बीच असम में पास हुआ UCC बिल, विपक्ष ने बताया 'BJP का पॉलिटिकल एजेंडा'
कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थन में कांग्रेस? राहुल गांधी के करीबी नेता के बयान से मची हलचल
कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थन में कांग्रेस? राहुल गांधी के करीबी नेता के बयान से मची हलचल
नीट पेपर लीक विवाद पर कमेंट की वजह से विशाल ददलानी को इंडियन आइडल से निकाला गया? कंपोजर ने किया रिएक्ट
नीट पेपर लीक विवाद पर कमेंट की वजह से विशाल ददलानी को इंडियन आइडल से निकाला गया?
NRC जैसी प्रक्रिया है SIR, दलीलों पर SC की सख्त टिप्पणी- 'EC नहीं तय कर सकता नागरिकता, शक है तो...'
NRC जैसी प्रक्रिया है SIR, दलीलों पर SC की सख्त टिप्पणी- 'EC नहीं तय कर सकता नागरिकता, शक है तो...'
SRH और RR के एलिमिनेटर मैच में बारिश हुई तो क्या होगा? कौन होगा बाहर और कौन जाएगा क्वालीफायर में
SRH और RR के एलिमिनेटर मैच में बारिश हुई तो क्या होगा? कौन होगा बाहर, जानें पूरा समीकरण
Explained: कल सिद्धारमैया का इस्तीफा और शिवकुमार को कमान! कर्नाटक का नाटक कांग्रेस को कैसे और कमजोर करेगा?
कल सिद्धारमैया का इस्तीफा और शिवकुमार को कमान! कर्नाटक का नाटक कांग्रेस को कैसे और कमजोर करेगा?
Heatwave Health Risks: हीटवेव से ब्रेन और किडनी पर हो रहा असर, गर्मी के इन खतरनाक लक्षणों को कतई न करें इग्नोर
हीटवेव से ब्रेन और किडनी पर हो रहा असर, गर्मी के इन खतरनाक लक्षणों को कतई न करें इग्नोर
1 बीघा में होगी 40 हजार से 1 लाख तक की कमाई, अपने खेत में बो दें ये दो फल छप्पर फाड़कर बरसेगा पैसा
1 बीघा में होगी 40 हजार से 1 लाख तक की कमाई, अपने खेत में बो दें ये दो फल छप्पर फाड़कर बरसेगा पैसा
Embed widget