एक्सप्लोरर

बीमा भारती ने विधायकी के पद से दिया इस्तीफा, पूर्णिया से लड़ेंगी लोकसभा चुनाव

Bima Bharti Resigned : बीमा भारती ने जेडीयू से इस्तीफा देने के बाद अब विधायक पद से भी इस्तीफा दे दिया है. चुनाव आयोग ने उनके इस्तीफे को मंजूर कर लिया है.

Bima Bharti Resigned From Membership Of Assembly: पूर्णिया के रुपौली से विधायक रहीं बीमा भारती ने विधायकी के पद से इस्तीफा दे दिया. इससे पहले वो जेडीयू पार्टी से इस्तीफा देकर आरजेडी में शामिल हुईं थीं. अब उन्होंने विधायक पद से भी इस्तीफा दे दिया है. चुनाव आयोग ने उनके इस्तीफे को मंजूर कर लिया गया है. अब बीमा भारती लोकसभा चुनाव के लिए मैदान में उतर चुकी हैं. 

विधानसभा सचिवलाय ने जारी की अधिसूचना

बिहार विधानसभा सचिवलाय ने इसको लेकर अधिसूचना भी जारी कर दी है. अब रुपौली विधानसभा सीट पर उपचुनाव होगा, क्योंकि उनके इस्तीफा देने के बाद यह सीट खाली हो गई है. इस समय बीमा भारती पूर्णिया से आरजेडी की टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही हैं. पूर्णिया से बीमा भारती को टिकट देने को लेकर महागठबंधन में काफी उठा-पटक भी हुई थी, क्योंकि ये सीट कांग्रेस चाहती थी. 

वहीं अब रुपौली विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए कौन सी पार्टी अब किसे उम्मीदवार बनाएगी ये देखने वाली बात होगी. सीट जेडीयू की थी इसलिए एनडीए से उम्मीदवार भी जेडीयू का ही हो सकता है, लेकिन महागठबंधन अब इस सीट के लिए किस पर भरोसा करता है ये देखना होगा. उम्मीद है की लोकसभा चुनाव के साथ ही इस विधानसभा सीट पर चुनाव करा लिए जाएं. 

बीमा भारती का राजनीतिक करियर? 

बीमा भारती पूर्णिया के रुपौली से साल 2000 में पहली बार निर्दलीय चुनाव जीती थीं. 2005 में आरजेडी के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ीं और हार गईं. इसके बाद अक्टूबर 2005 के मध्यावधि चुनाव में जीत हासिल की और जदयू में शामिल हो गईं. तब से लगातार वो विधायक थीं. नीतीश कैबिनेट में वो मंत्री भी रहीं. लेकिन इस साल 2024 में लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए उन्होंने जेडीयू से इस्तीफा देकर आरजेडी ज्वाइन कर लिया और अब पूर्णिया सीट से सांसद बनने के लिए जोर आजमाइश कर रही हैं. 

ये भी पढ़ेंः Bihar Lok Sabha Elections: RJD ने सीवान सीट से नहीं उतारा प्रत्याशी, सियासी खेल के पीछे क्या है प्लान?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार के शिक्षकों के लिए आई बड़ी खबर, TRE-3 वालों को भी फायदा
बिहार के शिक्षकों के लिए आई बड़ी खबर, TRE-3 वालों को भी फायदा
तेज प्रताप यादव जेल से बाहर आए, NEET आंदोलन में गए थे बेऊर
तेज प्रताप यादव जेल से बाहर आए, NEET आंदोलन में गए थे बेऊर
कंगना रनौत के बयान पर RJD का बड़ा हमला, 'प्रधानमंत्री को…'
कंगना रनौत के बयान पर RJD का बड़ा हमला, 'प्रधानमंत्री को…'
'तेजस्वी को कोई गंभीरता से नहीं लेता', अल्टीमेटम पर BJP का वार
'तेजस्वी को कोई गंभीरता से नहीं लेता', अल्टीमेटम पर BJP का वार

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
'धर्मेंद्र प्रधान कुर्मी नहीं यादव होते तो..', OP राजभर ने अखिलेश से पूछा सवाल
'धर्मेंद्र प्रधान कुर्मी नहीं यादव होते तो..', OP राजभर ने अखिलेश से पूछा सवाल
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
वैभव की किसने की डॉन ब्रैडमैन से तुलना, पूर्व खिलाड़ी का बयान वायरल
वैभव की किसने की डॉन ब्रैडमैन से तुलना, पूर्व खिलाड़ी का बयान वायरल
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
Xप्लेन: अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
JPSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का आंदोलन, 6 अगस्त को विधानसभा का घेराव
JPSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का आंदोलन, 6 अगस्त को विधानसभा का घेराव
Embed widget