एक्सप्लोरर

Bharat Jodo Nyay Yatra: 'कितनी भी कुर्बानी देनी पड़े लेकिन...', 'न्याय यात्रा' में तेजस्वी का CM नीतीश कुमार पर हमला

Bihar Politics: तेजस्वी यादव ने 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के दौरान कहा कि 'आज राहुल गांधी आए हैं, हम उनका स्वागत करते हैं. यह देशभर में घूम कर देश को जोड़ने का काम रहे हैं, जो बहुत जरूरी है.

Bharat Jodo Nyay Yatra: कांग्रेस (Congress) नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा' आज शुक्रवार (16 फरवरी) को बिहार के सासाराम में है. सासाराम में 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के साथ बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) यात्रा में शामिल हुए. तेजस्‍वी यादव इस यात्रा के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और बीजेपी पर जोरदार हमला बोला. तेजस्वी यादव ने एनडीए गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि 'भले कितनी भी कुर्बानी देनी हो देंगे लेकिन नीतीश कुमार को साथ रखेंगे और 2024 में लोकसभा चुनाव में बीजेपी को हराकर सत्ता से बेदखल करेंगे.'

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के दौरान कहा कि 'आज राहुल गांधी आए हैं, हम उनका स्वागत करते हैं. यह देशभर में घूम कर देश को जोड़ने का काम रहे हैं, जो बहुत जरूरी है. आप सब भलीभांति जानते हैं कि हमारे मुख्यमंत्री कैसे हैं, वह किसी की बात नहीं सुनना चाहते. वह कहते थे 'मैं मर जाऊंगा, लेकिन बीजेपी में नहीं जाऊंगा'. हम लोग भोले-भाले लोग हैं, इसलिए इस बार किसी भी कीमत पर चाहे कितना भी सहना पड़े कितनी भी कुर्बानी देनी पड़े, लेकिन हम नीतीश कुमार को लेकर नहीं चलेंगे. साथ ही 2024 में बीजेपी और नरेंद्र मोदी को सत्ता से बेदखल करने का काम करेंगे.'

आज यूपी में प्रवेश करेगी 'न्याय यात्रा'

बता दें राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' कैमूर के रास्ते आज चंदौली से उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगी. यूपी में प्रवेश के मौके पर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी भी मौजूद रहेंगी. यह यात्रा 21 फरवरी तक यूपी में रहेगी. इस दौरान प्रियंका गांधी भी राहुल के साथ होंगी और इस यात्रा के जरिए कांग्रेस का प्लान 13 जिले की 27 लोकसभा सीटें कवर करने का है. 14 जनवरी को मणिपुर में शुरू हुई 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' 67 दिनों में 6,713 किमी की दूरी तय करेगी, जो 15 राज्यों के 110 जिलों से होकर गुजरेगी और 20 मार्च को मुंबई में समाप्त होगी.

यह भी पढ़ें- Asaduddin Owaisi: आज से 3 दिन बिहार में रहेंगे असदुद्दीन ओवैसी, दौरे से पहले RJD ने कसा तंज, BJP तो एक कदम आगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नवादा में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, बुलेट बाइक और 50 हजार की थी मांग... पति समेत 10 पर FIR
नवादा में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, बुलेट बाइक और 50 हजार की थी मांग... पति समेत 10 पर FIR
'हनुमान जी का अपमान करने वाली BJP को...', बांकीपुर उपचुनाव के बीच प्रशांत किशोर ने साधा निशाना
'हनुमान जी का अपमान करने वाली BJP को...', बांकीपुर उपचुनाव के बीच प्रशांत किशोर ने साधा निशाना
बिहार में कुछ बड़ा होने वाला है? CM सम्राट ने बुलाई NDA की बड़ी बैठक, नीतीश कुमार भी होंगे शामिल
बिहार में कुछ बड़ा होने वाला है? CM सम्राट ने बुलाई NDA की बड़ी बैठक, नीतीश कुमार भी होंगे शामिल
तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार
तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
France vs Morocco: एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
Termite Prevention: क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
Embed widget