एक्सप्लोरर

Asaduddin Owaisi: आज से 3 दिन बिहार में रहेंगे असदुद्दीन ओवैसी, दौरे से पहले RJD ने कसा तंज, BJP तो एक कदम आगे

Asaduddin Owaisi Bihar Tour: सीमांचल में करीब 48% मुस्लिम हैं जबकि पूरे बिहार में मुस्लिमों की आबादी 17.70 फीसद है. सीमांचल से ओवैसी चुनावी बिगुल फूंकेंगे.

पटना: एआईएमआईएम (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) आज शुक्रवार (16 फरवरी) से तीन दिवसीय दौरे पर बिहार के सीमांचल आ रहे हैं. 18 फरवरी तक वो बिहार में रहेंगे. सीमांचल से ओवैसी चुनावी बिगुल फूंकेंगे. दरअसल मुस्लिम बहुल सीमांचल की चारों लोकसभा सीट किशनगंज, अररिया, पूर्णिया, कटिहार पर ओवैसी की नजर है. फिलहाल सीमांचल की किशनगंज लोकसभा सीट पर कांग्रेस का कब्जा है जबकि पूर्णिया कटिहार जेडीयू के खाते में है. अररिया सीट पर बीजेपी का कब्जा है.

तीन दिवसीय बिहार दौरे में क्या है प्लान?

2024 के लोकसभा चुनाव को देखते हुए वो अपनी पार्टी के नेताओं के साथ बैठक करेंगे. आज किशनगंज  में दोपहर 2 बजे ठाकुरगंज के पौआखाली मेला ग्राउंड में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे. असदुद्दीन ओवैसी कल (17 फरवरी) पूर्णिया में भी जनसभा को संबोधित करेंगे. बता दें कि सीमांचल में करीब 48% मुस्लिम हैं जबकि पूरे बिहार में मुस्लिमों की आबादी 17.70 फीसद है.

ओवैसी के दौरे से पहले आरजेडी के लिए टेंशन?

उधर ओवैसी के बिहार दौरे से आरजेडी बेचैन है. आरजेडी के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने ओवैसी को बीजेपी की बी टीम बताया लेकिन यह भी कहा कि बिहार में 17 महीने महागठबंधन की सरकार रही तब डिप्टी सीएम रहे तेजस्वी ने लाखों युवाओं को रोजगार दिया. बिहार की जनता आरजेडी के साथ है. ओवैसी या कोई भी फैक्टर लोकसभा चुनाव में बिहार में काम नहीं करेगा. जनता महागठबंधन के साथ है.

इस दौरे को बीजेपी कैसे देख रही है?

पूर्व डिप्टी सीएम और बीजेपी के विधायक तारकिशोर प्रसाद ने ओवैसी के बिहार दौरे पर एक कदम आगे बढ़कर कहा कि ओवैसी से बीजेपी को न कोई फायदा है न कोई नुकसान है. उनके बिहार आने से हम लोगों को कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है. सीमांचल में राष्ट्रवादी विचारधारा के लोगों की संख्या बहुत है. वह सब हमारे साथ हैं. मोदी सरकार तो सबका साथ सबका विकास के रास्ते पर चल रही है. हम लोगों को हर वर्ग का समर्थन सीमांचल में मिलेगा.

आरजेडी पर भड़के अख्तरुल ईमान

असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष और विधायक अख्तरुल ईमान ने कहा है कि लोकसभा चुनाव है इसलिए ओवैसी आ रहे हैं. किशनगंज, पूर्णिया में रैली होगी. पार्टी नेताओं के साथ बैठक भी करेंगे. सीमांचल में हम लोग लोकसभा चुनाव भी लड़ेंगे. वह आरजेडी पर भड़के. कहा कि आरजेडी हम लोगों को बीजेपी की बी टीम बताने वाली कौन होती है? हम लोगों की पार्टी के चार विधायकों को आरजेडी ने तोड़ा था. यह काम सीएम नीतीश ने कराया था. पूरे सीमांचल की आवाम हम लोगों के साथ है.

वहीं दूसरी ओर बिहार दौरे में असदुद्दीन ओवैसी गोपालगंज भी जा सकते हैं. 12 फरवरी की रात गोपालगंज में एआईएमआईएम के प्रदेश सचिव अब्दुल सलाम उर्फ असलम मुखिया की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. उनके परिजनों से मिलने के लिए ओवैसी जा सकते हैं.

यह भी पढ़ें- Farmer Protest: किसानों के आंदोलन पर बहुत कुछ बोले विवेक ठाकुर, पॉलिटिकल कनेक्शन बताते हुए साधा निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
बांकीपुर उपचुनाव में तेज प्रताप यादव ने किसको दे दिया समर्थन? JJD चीफ ने अब खुद साफ की तस्वीर
बांकीपुर उपचुनाव में तेज प्रताप यादव ने किसको दे दिया समर्थन? JJD चीफ ने अब खुद साफ की तस्वीर
सिर्फ 2100 रुपये में पटना का हवाई सफर, बिहार में हेली-टूरिज्म शुरू, जानें राजगीर-कैमूर का किराया
सिर्फ 2100 रुपये में पटना का हवाई सफर, बिहार में हेली-टूरिज्म शुरू, जानें राजगीर-कैमूर का किराया
BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी, 26 जुलाई को 996 सेंटर पर था एग्जाम
BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी, 26 जुलाई को 996 सेंटर पर था एग्जाम

वीडियोज

Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान
बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget