एक्सप्लोरर

Bihar News: सुपौल में लगातार बढ़ रहा कोसी का जलस्तर, खोले गए बैराज के सभी 56 फाटक

Kosi Barrage Opened: कोसी बराज के सभी गेट खोले गए. पिछले साल 14 और 25 अगस्त 2023 को भी सभी गेट खोले गए थे, जब जल प्रवाह क्रमशः 4,62,345 क्यूसेक और 4,14,060 क्यूसेक था.

Kosi Water Level Increased: सुपौल कोसी नदी के जल अधिग्रहण क्षेत्र में जारी मानसूनी बारिश ने नदी के जलस्तर को अप्रत्याशित रूप से बढ़ा दिया है. रविवार को बराह क्षेत्र में जल प्रवाह 2,27,300 क्यूसेक तक पहुंच गया और कोसी बराज पर 3,68,680 क्यूसेक हो गया, जिससे कोसी बराज के सभी 56 फाटकों को उठाकर पानी को सीधे डाउनस्ट्रीम में भेजा जा रहा है.

कोसी बराज के सभी गेट खोले गए

यह घटना 2024 की घोषित बाढ़ अवधि के 37वें दिन हुई, जब कोसी बराज के सभी गेट खोले गए. इससे पहले, 14 और 25 अगस्त 2023 को भी सभी गेट खोले गए थे, जब जल प्रवाह क्रमशः 4,62,345 क्यूसेक और 4,14,060 क्यूसेक था. शनिवार शाम से ही जलस्तर बढ़ना शुरू हो गया था और रविवार की सुबह से इसमें अप्रत्याशित वृद्धि हुई. सुबह 7 बजे बराह क्षेत्र में जल प्रवाह 2,20,100 क्यूसेक था, जो 9 बजे बढ़कर 2,27,300 क्यूसेक हो गया. इसी समय, कोसी बराज पर जल प्रवाह 3,42,520 क्यूसेक से बढ़कर 3,68,680 क्यूसेक हो गया.

रविवार को 11 बजे बराह क्षेत्र में जल प्रवाह 2,31,000 क्यूसेक और कोसी बराज पर 3,75,930 क्यूसेक था. इसके चलते सभी 56 फाटकों को उठाकर पानी को डाउनस्ट्रीम में पास आउट कराया गया. दोपहर 12 बजे तक बराह क्षेत्र में जल प्रवाह घटकर 2,11,900 क्यूसेक हो गया, लेकिन कोसी बराज पर यह बढ़कर 3,80,830 क्यूसेक हो गया.

16.98 किमी पर नदी का दबाव बढ़ा

रविवार में दिन में एक बजे, बराह क्षेत्र में जल प्रवाह 1,98,400 क्यूसेक और कोसी बराज पर 3,86,735 क्यूसेक दर्ज किया गया. जलस्तर बढ़ने और जल प्रवाह के फैलाव से नेपाल प्रभाग के पूर्वी बाहोत्थान बांध के 26.40 किमी स्पर और भारतीय प्रभाग के पूर्वी कोसी तटबंध के 10.00 किमी, 16.30 किमी, और 16.98 किमी पर नदी का दबाव बढ़ गया है.

मुख्य अभियंता बाढ़ नियंत्रण, वीरपुर, ई वरुण कुमार ने बताया कि जल प्रवाह में लगातार वृद्धि के कारण कोसी बराज के सभी गेटों को गेट मैनुअल के तहत खोलकर जल को सुरक्षित रूप से डाउनस्ट्रीम में भेजा जा रहा है. अन्य किसी भी क्षेत्र में दबाव नहीं है और स्थिति नियंत्रण में है.

ये भी पढ़ेंः Bihar News: CPIML विधायक अमरजीत कुशवाहा के फेसबुक पेज पर बनाए गए फर्जी अकाउंट, आपत्तिजनक पोस्ट कर मांगे जा रहे रुपये

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में बनेंगे नए यूनिवर्सिटी-टाउनशिप, चीनी मिलों पर भी CM का बड़ा ऐलान
बिहार में बनेंगे नए यूनिवर्सिटी-टाउनशिप, चीनी मिलों पर भी CM का बड़ा ऐलान
बदलेगी बिहार की तस्वीर, CM सम्राट चौधरी का 5 लाख करोड़ निवेश का ऐलान
बदलेगी बिहार की तस्वीर, CM सम्राट चौधरी का 5 लाख करोड़ निवेश का ऐलान
प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
नंबर-6 पर सस्पेंस हुआ खत्म, सरफराज खान फिर हुए इग्नोर
नंबर-6 पर सस्पेंस हुआ खत्म, सरफराज खान फिर हुए इग्नोर
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
Independence Day 2026: PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
Embed widget