एक्सप्लोरर

Bihar News: CPIML विधायक अमरजीत कुशवाहा के फेसबुक पेज पर बनाए गए फर्जी अकाउंट, आपत्तिजनक पोस्ट कर मांगे जा रहे रुपये

MLA Amarjeet Kushwaha: बिहार में साइबर क्राइम तेजी से पैर पसार चुका है. इसके जरिए आए दिन किसी ना किसी के साथ फर्जीवाड़ा भी हो रहा है. इस बार विधायक अमरजीत कुशवाहा इसके शिकार हो गए हैं.

MLA Amarjeet Kushwaha Fake Account: सीवान जिले के जीरादेई विधानसभा क्षेत्र के सीपीआई माले के विधायक अमरजीत कुशवाहा के फेसबुक पेज पर फर्जी अकाउंट बनाकर आपत्तिजनक पोस्ट किया जा रहा है और लोगों से रुपये भी मांगे जा रहे हैं. इसके बाद विधायक अमरजीत कुशवाहा ने जिले के साइबर थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई.  उन्होंने फर्जीवाड़ा करने वाले आरोपियों पर जल्द से जल्द कार्रवाई करने की बात कही है.

MLA ने आवेदन में बताई ये बात

जीरादेई में सीपीआई माले के विधायक अमरजीत कुशवाहा ने अपने दिए गए आवेदन में लिखा है कि मैं अमरजीत कुशवाहा जीरादेई विधानसभा क्षेत्र से भाकपा माले का विधायक हूं. मेरे नाम से फेसबुक पेज पर प्रोफाइल बनाकर मैसेज के माध्यम से लोगों से रुपये की मांग की जा रही है. मेरे प्रोफाइल का नाम एमएलए अमरजीत कुशवाहा है और उसका लिंक भी है, जिसके माध्यम से फर्जी तरीके से रुपये मांगे जा रहे हैं. उन्होंने कहा है कि अविलंब इस फेसबुक आईडी को बंद करते हुए इसके संचालक पर जल्द से जल्द कानूनी कार्रवाई की जाए. 

पूर्व में भी हुई थी आईडी हैक

बता दें कि इसके पूर्व में भी बड़हरिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक बच्चा पांडे की फेसबुक पेज पर फर्जी आईडी बनाकर कई तरह के गलत पोस्ट किए जा रहे थे, जिसको लेकर उन्होंने भी शिकायत दर्ज की थी और अब एक और मामला जीरादेई के विधायक अमरजीत कुशवाहा के साथ हुआ है.

हालांकि इस पूरे मामले पर साइबर थाने की पुलिस का कहना है कि हम लोगों ने आईडी को बंद कर दिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है. हैकर को चिन्हित करने में पुलिस लगी है कि आखिरकार यह शातिर आरोपी कौन है, जिसके द्वारा इस तरह का फर्जीवाड़ा काम किया जा रहा है.

ये भी पढ़ेंः Giriraj Singh: 'इन लोगों के लिए...', तेजस्वी यादव से गिरिराज सिंह ने की राहुल गांधी की तुलना, विदेश यात्रा पर भड़के

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेटे के MLC बनने पर उपेंद्र कुशवाहा बोले, 'ये फैसला तो...'
बेटे के MLC बनने पर उपेंद्र कुशवाहा बोले, 'ये फैसला तो...'
बांकीपुर में हार के बीच RJD का बड़ा कदम, सभी संगठनात्मक इकाइयां भंग
बांकीपुर में हार के बीच RJD का बड़ा कदम, सभी संगठनात्मक इकाइयां भंग
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला
बांकीपुर से हार के बाद नीरज सिन्हा से मिले BJP के मंत्री, बोले- 'प्रशांत किशोर एक…'
बांकीपुर से हार के बाद नीरज सिन्हा से मिले BJP के मंत्री, बोले- 'प्रशांत किशोर एक…'

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget