एक्सप्लोरर

बिहार में 45 करोड़ की लॉटरी, 4 करोड़ के उपकरण जब्त, रोहतास में STF ने किया अंतरराज्यीय खेल का पर्दाफाश

Rohtas STF Action: पुलिस ने इस कार्रवाई में राइस मिल के मैनेजर मनीष कुमार को गिरफ्तार किया है. मनीष ने बताया कि पवन झुनझुनवाला इस पूरे नेटवर्क का संचालन करता है.

Rohtas STF Seized Lottery: रोहतास जिले में अवैध लॉटरी के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गुरुवार को 45 करोड़ रुपये की अवैध लॉटरी और छपाई के उपकरण जब्त किए हैं. गुप्त सूचना के आधार पर यह छापेमारी चेनारी थाना क्षेत्र के खुरमाबाद स्थित इब्राहिमपुर में एक राइस मिल में की गई. शाहाबाद रेंज के DIG सत्यप्रकाश और रोहतास एसपी रोशन कुमार ने इस कार्रवाई की पुष्टि की है. पुलिस के मुताबिक डेढ़ साल से ये अवैध कारोबार चल रहा था. 

डीआईजी सत्यप्रकाश ने बताया कि यह अंतरराज्यीय गिरोह राइस मिल की आड़ में पिछले डेढ़ साल से अवैध लॉटरी का कारोबार चला रहा था. छापेमारी के दौरान मौके पर 103 मजदूरों को लॉटरी छापते हुए हिरासत में लिया गया है. इनसे पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे हुए. गिरोह का मुख्य सरगना डेहरी का रहने वाला पवन झुनझुनवाला है, जो पहले भी कई आपराधिक मामलों में जेल जा चुका है.

गिरफ्तार मैनेजर मनीष कुमार का खुलासा

पुलिस ने इस कार्रवाई में राइस मिल के मैनेजर मनीष कुमार को गिरफ्तार किया है. मनीष ने बताया कि पवन झुनझुनवाला इस पूरे नेटवर्क का संचालन करता है. गिरोह ने राइस मिल को एक कवर के रूप में इस्तेमाल करते हुए बड़े पैमाने पर लॉटरी छपाई का धंधा किया. छापेमारी में भारी मात्रा में लॉटरी टिकट और उपकरण बरामद किए गए हैं, जिनमें लॉटरी टिकट- सील पैक 420 कार्टन, खुला पैक 722 कार्टन, सादा कागज (A3 साइज) 830 कार्टन, प्रिंट हुआ कागज- 419 कार्टन, 6 कलर ऑफसेट मशीन, 3 लैपटॉप, 20 कंप्यूटर मॉनिटर, 18 सीपीयू, 22 मोबाइल फोन, 2 कलर प्रिंटर, 1 फोटो कॉपियर और अन्य तकनीकी उपकरण बरामद किए गए.

इन सामग्री और उपकरणों की कुल अनुमानित लागत 4 करोड़ रुपये आंकी गई है. डीआईजी सत्यप्रकाश ने बताया कि मंगलवार को पटना से आई STF टीम ने रोहतास पुलिस के साथ इस कार्रवाई को अंजाम दिया. तीन घरों की तलाशी में लॉटरी विक्रेता होने की पुष्टि हुई. अवैध लॉटरी कारोबार पर सख्त कार्रवाई की गई है. इस गिरोह के सदस्यों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

अवैध कारोबार बर्दाश्त नहीं- डीआईजी सत्यप्रकाश

उन्होंने कहा कि जिले में अवैध कारोबार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. रोहतास पुलिस ने जनता से अपील की है कि वे अवैध गतिविधियों की जानकारी पुलिस को दें, ताकि समय पर कार्रवाई हो सके. अवैध लॉटरी कारोबार न केवल कानून का उल्लंघन करता है, बल्कि समाज में आर्थिक असंतुलन भी पैदा करता है. पुलिस की इस कार्रवाई से ऐसे अपराधों पर लगाम लगाने की उम्मीद जताई जा रही है. 

ये भी पढ़ेंः 'जय नीतीश...तय नीतीश, अब कुछ नहीं हो सकता', जीतन राम मांझी के 20 सीट की डिमांड पर बोले दिलीप जायसवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना में डेंगू का बढ़ा प्रकोप, 13 दिनों मे 74 मरीज पॉजिटिव
पटना में डेंगू का बढ़ा प्रकोप, 13 दिनों मे 74 मरीज पॉजिटिव
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
आरा में महिला की गोली मारकर हत्या, 5 दिन पहले दिल्ली से आई थी, जेठ पर आरोप
आरा में महिला की गोली मारकर हत्या, 5 दिन पहले दिल्ली से आई थी, जेठ पर आरोप
नीरज पर तमतमाए अनंत सिंह, 'हम पुदीना सिंह हैं न… गैस निकाल देंगे'
नीरज पर तमतमाए अनंत सिंह, 'हम पुदीना सिंह हैं न… गैस निकाल देंगे'

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
IND vs WI 4th T20: हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
CJP Protest Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
रेलवे कर्मचारियों को सौगात, दिव्यांगों को जन्म से पेंशन...मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले
रेलवे कर्मचारियों को सौगात, दिव्यांगों को जन्म से पेंशन...मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
Embed widget