एक्सप्लोरर

Bihar Politics: 'सीएम जब बंद कमरे में हों तो राज्य का क्या होगा'? यात्रा के दौरान तेजस्वी यादव का नीतीश कुमार पर बड़ा हमला

Tejashwi Yadav: अपनी आभार यात्रा के दौरान तेजस्वी यादव ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में सभी मलाई खाने में लगे हैं. उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश पर जनता से संवाद नहीं करने को लेकर भी तंज कसा.

Tejashwi Yadav On Nitish Kumar: बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव की आभार यात्रा आज मंगलवार (10 सितंबर) को समस्तीपुर से शुरू हुई. कार्यक्रम को लेकर तेजस्वी प्रसाद यादव सोमवार की रात ही समस्तीपुर पहुंचे. वहीं यात्रा से पहले मंगलवार को मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने बताया कि स्वर्गीय कर्पुरी ठाकुर की धरती से आज कर्यकर्ता संवाद को लेकर आभार यात्रा निकाल रहे हैं. इसमें हम जिलों की समस्या को कार्यकर्ताओं के माध्यम से सुनेंगे. साथ ही कार्यकर्ताओं की जो समस्या और विचार है इनको भी जानेंगे.

तेजस्वी यादव का नीतीश कुमार पर हमला 

तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा कि हमारा मकसद है कार्यकर्ताओं से मिलकर जो बिहार की जमीनी हकीकत है, बिहार के लोगों की जो समस्या है, उसको समझ सकेंगे. साथ ही साथ पार्टी को भी मजबूत करें. बिहार में सबसे ज्यादा बेरोजगारी है, गरीबी है, प्रति व्यक्ति आय कम है, 94 लाख परिवार बिहार में ग़रीबी रेखा के नीचे हैं. जब बिहार में महागठबंधन सरकार थी, उसमें जाति जनगणना के साथ-साथ हर वर्ग के लोगों का डेटा पास आया था. इस आधार पर योजना चलना था उन परिवारों को सालाना दो लाख देने की योजना भी थी. भूमिहीनों को घर बनाने के लिए एक लाख 20 हजार रुपये देने की योजना तैयार थी. 

तेजस्वी ने कहा कि हम लोगों ने आरक्षण भी बढ़ाने का काम किया, जो देश भर में सबसे ज्यादा आदिवासी को 65 प्रतिशत दिया, लेकिन आप लोग सब जान रहे हैं कि क्या हुआ जिसका डर था वही हुआ. हम लोग आरक्षण को शेड्यूल 9 में डालना चाहते थे. लेकिन हुआ नहीं आज इसी सिलसिले में हम लोग आए हैं और नया बिहार बनाने में में कार्यकर्ताओं का साथ और विश्वास चाहिए. लोगों से मिलकर हम लोग नया बिहार बनाने की दिशा में आगे बढ़ेंगे, ताकि बिहार के लोगों की तरक्की हो बिहार आगे बढ़े. पलायन सबसे बड़ा मुद्दा है.

वहीं जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार के दिए गए बयान ग्राहक खोजो यात्रा को लेकर उन्होंने कहा कि वह लोग क्या बताएंगे,  क्योंकि मुख्यमंत्री कभी तो संवाद करते नहीं है. अच्छा होता कभी मुख्यमंत्री जनता से नहीं कभी अपने कार्यकर्ताओं से संवाद कर लेते. कहीं योजना भी होती है तो उसमें भी अब वह भाषण नहीं देते हैं. कोई कार्यक्रम को लेकर अब तो चार लोग हैं, उन्हीं के पीछे वह घूमते रहते हैं बंद कमरे में रहते हैं. 

अब जो आदमी नहीं निकलेगा राज्य का मुख्यमंत्री बंद कमरे में रहेंगे तो उस पर हम क्या टिप्पणी कर सकते हैं. देखा जाए तो कटाक्ष हो या कुछ भी हो उससे कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है. लेकिन जो मेरी जिम्मेवारी है उसको मैं करता रहूंगा और कौन क्या कह रहा है, उससे फर्क नहीं पड़ता है, लेकिन बिहार में इतना अपराध बढ़ गया है दिनदहाड़े गोली मार दी जाती है. कहीं घर में घुसकर गोली मार दी जाती है. 

'मुख्यमंत्री का इकबाल खत्म हो चुका'

तेजस्वी यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री का इकबाल खत्म हो चुका है. पूरे बिहार में भ्रष्टाचार बढ़ गया है. वही समस्तीपुर में बीएससी सूचक फर्जीवाड़ा  मामले को लेकर कहा कि जब हम लोग सत्ता से हटे तो पेपर लीक ही हो गया. नीट का पेपर लीक हो गया. दोषी कौन है किस पे कार्यवाई हो रही है. बिहार में लगातार पुल पुलिया गिरे जा रहें है. कार्रवाई किस पे हो रही है. जब से डबल इंजन की सरकार बनी है, दो-दो उपमुख्यमंत्री हैं. सिर्फ सत्ता में रहकर मलाई खाने का काम कर रहे हैं.

ये भी पढ़ेंः Bihar News: नीतीश कैबिनेट की बैठक खत्म, 46 अहम एजेंडों पर लगी मुहर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष संग मारपीट, मनोज भारती का कॉलर पकड़ा
जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष संग मारपीट, मनोज भारती का कॉलर पकड़ा
मनोज झा का PM मोदी पर तंज, बोले- बेरोजगारी और असमानता पर भी बोलिए
मनोज झा का PM मोदी पर तंज, बोले- बेरोजगारी और असमानता पर भी बोलिए
बिहार: 9 दिनों तक छाती पर कलश रखने वाली महिला की मौत, सीने में हुआ दर्द और…
बिहार: 9 दिनों तक छाती पर कलश रखने वाली महिला की मौत, सीने में हुआ दर्द और…
अक्षरा सिंह फैन पर भड़कीं, महिलाओं की बेइज्जती पर लगाई फटकार, फिर बोलीं- आई लव यू
अक्षरा सिंह फैन पर भड़कीं, महिलाओं की बेइज्जती पर लगाई फटकार, फिर बोलीं- आई लव यू

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जहां चुनाव, वहां तनाव! दुनिया के कई देशों में प्रदर्शन के पीछे क्या है वजह?
जहां चुनाव, वहां तनाव! दुनिया के कई देशों में प्रदर्शन के पीछे क्या है वजह?
यूपी चुनाव से पहले शिक्षामित्रों पर सपा का दांव! अखिलेश यादव ने कर दिया बड़ा ऐलान
यूपी चुनाव से पहले शिक्षामित्रों पर सपा का दांव! अखिलेश यादव ने कर दिया बड़ा ऐलान
212 बनाकर 4 रनों से जीता न्यूजीलैंड, लास्ट ओवर में 16 रन नहीं बना पाई टीम इंडिया
212 बनाकर 4 रनों से जीता न्यूजीलैंड, लास्ट ओवर में 16 रन नहीं बना पाई टीम इंडिया
Video: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद बढ़ी सलमान खान की सुरक्षा, गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर कड़ा पहरा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद बढ़ी सलमान खान की सुरक्षा, गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर कड़ा पहरा
मंदिर पहुंचे बांग्लादेश के PM तारिक रहमान, 10 लाख का दिया दान, बोले- 'सभी धर्मों...'
मंदिर पहुंचे बांग्लादेश के PM तारिक रहमान, 10 लाख का दिया दान, बोले- 'सभी धर्मों...'
'महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं हम, PM मोदी...', खरगे ने प्रधानमंत्री से क्या कहा?
'महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं हम, PM मोदी...', खरगे ने प्रधानमंत्री से क्या कहा?
शशि थरूर को पसंद नहीं आई रणवीर सिंह की धुरंधर? देखकर बोले- 'घिनौने सीन...'
शशि थरूर को पसंद नहीं आई रणवीर सिंह की धुरंधर? देखकर बोले- 'घिनौने सीन...'
'पहले उतना बूता...', CM योगी को चंद्रशेखर की चुनौती पर अपर्णा यादव का बयान
'पहले उतना बूता...', CM योगी को चंद्रशेखर की चुनौती पर अपर्णा यादव का बयान
Embed widget