एक्सप्लोरर

Bihar News: पटना में मॉल की सुविधा के साथ बनेंगे तीन फाइव स्टार होटल, नीतीश कैबिनेट ने लगाई 46 एजेंडों पर मुहर

Nitish Cabinet: बिहार कैबिनेट की बैठक में 46 एजेंडों पर मुहर लगी. पटना में तीन फाइव स्टार होटल मॉल की सुविधा के साथ तैयार होंगे. शिक्षा विभाग में 6421 में पद स्थापित किया जाएंगे.

Nitish Cabinet Meeting: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार (10 सितंबर) को हुई बिहार कैबिनेट की बैठक में 46 एजेंडों पर मुहर लगी है. इसमें कई अहम प्रस्तावों शामिल हैं. कैबिनेट की बैठक मुख्य सचिवालय स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में हुई. इससे पहले 21 अगस्त को नीतीश सरकार की बैठक हुई थी, जिसमें 31 एजेंडों पर मुहर लगी थी. आज की बैठक में भी कई अहम एजेंडों पर मुहर लगी है. 

उपमंत्री के स्थान पर राज्य मंत्री का मिलेगा दर्जा

बिहार विधानमंडल के नेता प्रतिपक्ष, संसदीय सचिव, सचेतक और सदन नेता नियमावली में संशोधन कर बिहार विधानमंडल के सचेतक को उपमंत्री के स्थान पर राज्य मंत्री का दर्जा देने की स्वीकृति दी गई है. इसके अलावा कारा निदेशालय में 10 कार्यालय परिचारी के अतिरिक्त पदों के सृजन की स्वीकृति दी गई है.

मॉल की सुविधा के साथ तीन फाइव स्टार होटल

इसके साथ ही पटना में तीन फाइव स्टार होटल बनने की स्वीकृति मिली है, ये पहले भी मिली थी. अब इसमें मॉल की सुविधा के साथ होटल तैयार होगा. यह होटल पाटलिपुत्र अशोक, बांकीपुर बस स्टैंड और सुल्तान पैलेस की भूमि पर होटल का निर्माण किया जाएगा. इसकी स्वीकृति मिली है, जो पटना शहर के विकास के लिए अहम है. पाटलिपुत्र अशोक में 100 कमरों का और बकीपुर बस स्टैंड और सुल्तान पैलेस परिसर में 150- 150 कमरों की क्षमता वाले फाइव स्टार होटल का निर्माण किया जाएगा. 

मुख्यमंत्री ग्रामीण सेतु योजना को मंजूरी

मुख्यमंत्री ग्रामीण सेतु योजना को भी मंजूरी मिली है. 100 मीटर तक के ग्रामीण पुल ग्रामीण कार्य विभाग बनाएंगे, जबकि 100 मीटर से अधिक लंबे पुल निर्माण निगम बनाएंगे. पर्यटकों की सुविधा के लिए पीपीपी मोड पर पटना में तीन फाइव स्टार होटल के निर्माण और संचालन की स्वीकृति दी गई है. मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क उन्नयन योजना में संशोधन को मंजूरी दी गई है. अब इस योजना के तहत ग्रामीण सड़कों की मरम्मत भी हो सकेगी.

विभिन्न विभागों में 7559 नए पदों को मंजूरी

7559 नए पदों को मंजूरी दी गई है यह नियुक्ति राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में होगी. कटिहार जिला में 560 बेड के अल्पसंख्यक विद्यालय के निर्माण को मंजूरी दी गई, जबकि बेगूसराय जिला मैं भी 560 बेड क्षमता वाले आवासीय विद्यालय को मंसूरी दी गई है.

शिक्षा विभाग में 6421 पद होंगे स्थापित

शिक्षा विभाग में 6421 में पद स्थापित किया जाएंगे, इसमें उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय में नियत वेतन पर प्रति विद्यालय एक-एक विद्यालय सहायक की दर से कुल 600 6421 विद्यालय सहायक पदों का एक्सीडेंट किया जाएगा. इसके लिए प्रति वर्ष एक अरब 27 करोड़ 13 लाख 58000 खर्च किए जाएंगे.

ये भी पढ़ेंः Bihar Politics: 'सीएम जब बंद कमरे में हों तो राज्य का क्या होगा'? यात्रा के दौरान तेजस्वी यादव का नीतीश कुमार पर बड़ा हमला

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: गाड़ियों की पेंडिंग चालान को लेकर खुशखबरी! सरकार ला रही ये योजना
बिहार: गाड़ियों की पेंडिंग चालान को लेकर खुशखबरी! सरकार ला रही ये योजना
लोकतंत्र की सुखद तस्वीर! BJP प्रत्याशी ने RJD उम्मीदवार को लगाया गले, दी बधाई
लोकतंत्र की सुखद तस्वीर! BJP प्रत्याशी ने RJD उम्मीदवार को लगाया गले, दी बधाई
रोहिणी आचार्य ने दिया नया फॉर्मूला! आरजेडी+प्रशांत किशोर= BJP/NDA जीरो
रोहिणी आचार्य ने दिया नया फॉर्मूला! आरजेडी+प्रशांत किशोर= BJP/NDA जीरो
दरभंगा स्नातक MLC सीट पर BJP की हार, RJD के अनिल कुमार झा जीते
दरभंगा स्नातक MLC सीट पर BJP की हार, RJD के अनिल कुमार झा जीते

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget