एक्सप्लोरर

Bihar Crime: 300 मीटर तक दौड़ा- दौड़ा कर मारी गोली, मोतिहारी में निजी स्कूल के संचालक की निर्मम हत्या

Murder In Motihari: घटना के बाद घायल मोहम्मद इरशाद को अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई. पुलिस ने हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया है.

Private School Operator Murder: पूर्वी चंपारण जिले के डुमरियाघाट थाना क्षेत्र में बुधवार को दिनदहाड़े जमीन विवाद में एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मोहम्मद इरशाद अपने घर से निजी विद्यालय के लिए निकले थे. तभी घात लगाए अपराधियों ने उनको पेट में गोली मार दी, जिसके बाद मोहम्मद इरशाद ने घायल अवस्था में करीब 300 मीटर भागकर अपने चाचा के घर में छुपाना चाहा, लेकिन गेट बंद होने के कारण वो छुप नहीं सके और अपराधियों ने पीछा करते हुए दोबारा सिर में गोली मारी.

अस्पताल ले जाने के दौरान मौत

वहीं फायरिंग की आवाज सुनकर मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई, तब तक अपराधी वहां से फरार हो चुके थे. स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल मोहम्मद इरशाद को अस्पताल ले जाया जा रहा था. लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई. सूचना पर डुमरिया घाट थाना मौके पर पहुंची और मामले में छानबीन शुरू कर दी. वहीं घटनास्थल चकिया एसडीपीओ सत्येंद्र कुमार सिंह पहुंचे और डुमरिया घाट थाना में एफएसएल और स्कॉट डॉग को बुलाकर जांच करने का निर्देश दिया. 

जानकारी के अनुसार जिले के डुमरिया घाट थाना क्षेत्र के रामपुरवा गांव में जमीन विवाद को लेकर आपसी पाटीदारी विवाद में गोली मारी गई है. मृतक मोहम्मद इरशाद के पड़ोसी प्रेम कुमार यादव के अनुसार चार साल पूर्व घर के खिड़की के छज्जा के लिए इरशाद और हशबुद्दीन में विवाद हुआ था, जिसका पंचायत से मामला शांत करा दिया गया, लेकिन दोनों के बीच मनमुटाव चल रहा था. कुछ ही दिन पूर्व आपसी बंटवारा घर का हुआ था.

इसी बीच बुधवार की सुबह में अपने निजी स्कूल के लिए मोहम्मद इरशाद घर से निकले थे, तभी घर से कुछ ही दूरी पर रास्ते में हशबुद्दीन ने मोहम्मद इरशाद को गोली मार दी. पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर 6 खोखा बरमाद करते हुए हत्यारे हशबुद्दीन की पत्नी को हिरासत में ले ली. इसके बाद उसके छुपने की जानकारी लेकर त्वरित जांच कर हत्यारे हशबुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया. 

मोतिहारी पुलिस अधीक्षक ने क्या कहा?

वहीं घटना में मोतिहारी पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने घटना के पुष्टि करते हुए बताया है कि जमीन विवाद में गोली चली है. हत्यारा और मृतक दोनों आपस के पट्टीदारी रिश्तेदार हैं. वहीं हत्यारे हशबुद्दीन को चकिया एसडीपीओ ने हत्या के 2 घंटा के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया. घटना में एफ़एसएल टीम व स्कॉट डॉग टीम बुलाकर घटना की जांच वैज्ञानिक तरीके से कराई जा रही है. 

ये भी पढ़ेंः Pappu Yadav: 1 जनवरी को बिहार बंद का ऐलान, BPSC अभ्यर्थियों पर हुई लाठीचार्ज पर भड़के पप्पू यादव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व MLA गोपाल मंडल के बेटे फिर विवादों में, पुलिस का मोबाइल फेंकने का आरोप
पूर्व MLA गोपाल मंडल के बेटे फिर विवादों में, पुलिस का मोबाइल फेंकने का आरोप
बिहार के गयाजी में अब युवक-युवती से दुर्व्यवहार, VIDEO वायरल
बिहार के गयाजी में अब युवक-युवती से दुर्व्यवहार, VIDEO वायरल
तेजस्वी यादव इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल होंगे, बोले- 'ज्ञानेश कुमार…'
तेजस्वी यादव इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल होंगे, बोले- 'ज्ञानेश कुमार…'
बिहार MLC चुनाव: क्या नीरज कुमार को लड़ाएंगे अनंत सिंह? डिप्टी CM ने किया खुलासा
बिहार MLC चुनाव: क्या नीरज कुमार को लड़ाएंगे अनंत सिंह? डिप्टी CM ने किया खुलासा

वीडियोज

जेल के वो 21 दिन...आज खुलेगा राज!
Shehzad Poonawalla के साथ हुई इस घटना की पूरी कहानी क्या है?
Kathua में CISF जवानों के बीच फायरिंग, 2 अधिकारी समेत चार जवानों की गई जान!
सिर्फ ज्ञानेश के इस्तीफे से क्या होगा?
ज्ञानेश के इस्तीफे से SIR 'दर्द' खत्म होगा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UNGA में कश्मीर पर तुर्किए की टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, दिया ये दो टूक जवाब
UNGA में कश्मीर पर तुर्किए की टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, दिया ये दो टूक जवाब
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
11वें दिन बेटियों ने जीते गोल्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई; बोले- 'जश्न मनाने का...'
11वें दिन बेटियों ने जीते गोल्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई; बोले- 'जश्न मनाने का...'
एफिल टावर के प्रमुख छोड़ेंगे पद, हिन्दू संगठन BAPS के दौरे के दौरान हटाए थे महिला स्टाफ
एफिल टावर के प्रमुख छोड़ेंगे पद, हिन्दू संगठन BAPS के दौरे के दौरान हटाए थे महिला स्टाफ
CWC बैठक में शशि थरूर के सुझाव पर खरगे ने कसा तंज, बोले- ‘आप आएंगे या सिर्फ...’
CWC बैठक में शशि थरूर के सुझाव पर खरगे ने कसा तंज, बोले- ‘आप आएंगे या सिर्फ...’
TMC के ऑडियो में क्या है? CEC ज्ञानेश कुमार पर करने वाली है खुलासा
TMC के ऑडियो में क्या है? CEC ज्ञानेश कुमार पर करने वाली है खुलासा
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
Embed widget