एक्सप्लोरर

Pappu Yadav: एक जनवरी को बिहार बंद का ऐलान, BPSC अभ्यर्थियों पर हुए लाठीचार्ज पर भड़के पप्पू यादव

Pappu Yadav: पप्पू यादव ने एक जनवरी को बिहार बंद का ऐलान किया है. उन्होंने पूर्णिया में प्रेस कांफ्रेस के दौरान ये बात कही है. सांसद ने कहा बीपीएससी अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज बर्दाशत नहीं किया जाएगा.

Pappu Yadav Announced Patna Bandh: बिहार के पटना में BPSC अभ्यर्थियों पर पुलिस की लाठीचार्ज के मामले को लेकर सांसद पप्पू यादव (Pappu Yadav) ने काफी नाराजगी जताई है. छात्र बुधवार को बीपीएससी कार्यालय का घेराव करने पहुंचे थे. उसी दौरान पुलिस ने उन्हें दौड़ा-दौड़ा कर पीटा है. इस घटना को लेकर सांसद ने अगामी एक जनवरी को बिहार बंद का ऐलान कर दिया है. उन्होंने पूर्णिया में एक प्रेस कांफ्रेस के दौरान ये बात कही है. 

धरनास्थल पर भी बैठने की चेतावनी 

इससे पहले सांसद पप्पू यादव ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट कर आज बुधवार को फिर से धरनास्थल पर बैठने की चेतावनी दी है. पप्पू यादव ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि आखिर बीपीएससी अभ्यर्थी से बिहार सरकार को ऐसी क्या दुश्मनी है? उनके साथ आतंकवादियों, क्रूर अपराधियों सा व्यवहार क्यों? अपने लिए न्याय मांगने वालों पर लाठियां लाठियों से ऐसा प्रहार! यह नाकाबिले बर्दाश्त है, ऐसी हुकूमत का जड़ मूल से सर्वनाश के संकल्प के साथ आज रात फिर हम धरना पर बैठेंगे.

बता दें कि बीपीएससी अभ्यर्थी अपने प्रदर्शन के आठवें दिन बीपीएससी कार्यालय पहुंचे थे, जहां पुलिस ने उन पर लाठियां चलाईं और खदेड़ कर भगा दिया. इस घटना में कई लोग घायल हो गए, जिसके बाद कई अभ्यर्थी को एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाया गया है. अभ्यर्थियों का आरोप है कि महिला अभ्यर्थियों पर भी पुलिस ने लाठीचार्ज किया है. बड़ी संख्या में अभ्यर्थी धरने पर बैठे हैं. 13 दिसंबर को जो बीपीएससी परीक्षा हुई, उसमें आरोप है कि पेपर लीक हुए और देरी से मिले. सरकार और बीपीएससी साफ कर चुकी है कि परीक्षा दोबारा आयोजित नहीं की जाएगी. दरअसल बीपीएससी अभ्यर्थी 18 दिसंबर से पटना के गर्दनीबाग धरनास्थल पर बैठे हुए थे. आज आठवां दिन था और आज उन लोगों का सब्र का बांध टूटा और काफी संख्या में लोग बीपीएससी कार्यालय का घेराव करने पहुंचे थे.

ये भी पढ़ेंः पटना में BPSC अभ्यर्थियों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज, कई छात्र घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bankipur Bypoll Result Highlights: बांकीपुर में BJP का किला ध्वस्त, प्रशांत किशोर जीते, किसे कितना वोट मिला?
बांकीपुर में BJP का किला ध्वस्त, प्रशांत किशोर जीते, किसे कितना वोट मिला?
बांकीपुर के रिजल्ट पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'जनता ने जन सुराज…'
बांकीपुर के रिजल्ट पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'जनता ने जन सुराज…'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर में BJP का भ्रम टूटा, प्रशांत किशोर ने कैसे गाड़ा झंडा? 5 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP का भ्रम टूटा, प्रशांत किशोर ने कैसे गाड़ा झंडा? 5 बड़े कारण

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
Embed widget