एक्सप्लोरर

तेजस्वी की धन्यवाद यात्रा पर शुरू हुई सियासत, डिप्टी सीएम रेणु देवी ने कसा तंज, कही ये बात

डिप्टी सीएम रेणु देवी ने कहा कि एनडीए की सरकार बेहतर काम कर रही है. हम सभी बिहार के विकास को लेकर समर्पित हैं. लेकिन तेजस्वी यादव बिहार का विनाश करने को आतुर हो गए हैं.

पटना: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव द्वारा धन्यवाद यात्रा निकाले जाने को लेकर अब बिहार में राजनीति तेज हो गई है. बिहार की डिप्टी सीएम रेणु देवी ने तेजस्वी यादव की धन्यवाद यात्रा पर सवाल उठाया है. रेणु देवी ने मंगलवार को कहा कि बिहार की जनता तेजस्वी यादव को नहीं चाहती है. यहां की जनता ने देख लिया है कि 60 साल में विपक्ष ने बिहार के लिए कुछ नहीं किया है. जनता जिसको चाहती है उसी की सरकार बिहार में है.

जरूरत पड़ने पर भाग जाते हैं तेजस्वी

डिप्टी सीएम रेणु देवी ने कहा कि एनडीए की सरकार बेहतर काम कर रही है. हम सभी बिहार के विकास को लेकर समर्पित हैं. लेकिन तेजस्वी यादव बिहार का विनाश करने को आतुर हो गए हैं. उन्होंने कहा कि जिसकी अपनी यात्रा पूरी नहीं हो रही है, वह बिहार की क्या यात्रा करेंगे? जब बिहार में उनकी जरूरत होती है तो, वे बाहर भाग जाते हैं.

तेजस्वी यादव सोचते हैं ये बात

उन्होंने कहा कि एनडीए की सरकार सोचती है कि बिहार में विकास कैसे हो. लेकिन तेजस्वी यादव सोचते हैं कि बिहार का विनास कैसे हो. हमलोग तो बिहार के बारे में सोचते हैं, लेकिन तेजस्वी यादव सिर्फ यात्रा के बारे में सोचते हैं. मेरा तो सुझाव है कि वे बिहार को विकसित करने के लिए यात्रा करें.

पक्ष-विपक्ष एक सिक्के के दो पहलू

रेणु देवी ने कहा कि पक्ष-विपक्ष एक सिक्के के दो पहलू हैं. दोनों मिलकर काम करें तो बिहार का और विकास होगा. तेजस्वी यादव अपने यात्रा के दौरान बिहार सरकार के कामों को जनता को बताएं.

बहुत अच्छा है बिहार का कानून व्यवस्था

वहीं, राज्य के विधि व्यवस्था को लेकर डिप्टी सीएम रेणु देवी ने कहा कि बिहार में सभी अधिकारी और पदाधिकारी बेहतर काम कर रहे हैं. आज बिहार में कानून व्यवस्था बहुत अच्छा है. आगे चलकर और अच्छा होगा. एनडीए की सरकार में बिहार में लोग बिना खौफ के रात में घूमते हैं. लेकिन लालू राज में लोग रात हो या दिन घर से जल्दी बाहर नहीं निकलता था.

जनता का आभार करेंगे तेजस्वी

बता दें कि तेजस्वी यादव 10 दिनों बाद प्रदेश में धन्यवाद यात्रा पर निकलने वाले हैं. ऐसे में वे सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार राज्य की विधि व्यवस्था पर हमला कर रहे हैं. धन्यवाद यात्रा के दौरान वे लोगों को बताएंगे कि सरकार में क्या-क्या खामियां हैं? इस दौरान बीते विधानसभा चुनाव में बेहतर समर्थन देने के लिए वे जनता के प्रति आभार जतायेंगे.

यह भी पढ़ें -

अखिलेश यादव के 'बीजेपी की वैक्सीन' बयान पर नीतीश कुमार का तंज- बोलने से खबर... बिहार प्रभार से मुक्ति चाहते हैं शक्ति सिंह गोहिल, BJP-JDU ने इस अंदाज में कसा तंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संजय झा का ललन सिंह पर बड़ा बयान, MLC चुनाव के नतीजों पर भी बोले
संजय झा का ललन सिंह पर बड़ा बयान, MLC चुनाव के नतीजों पर भी बोले
Bihar Weather: बिहार में मौसम हुआ ठंडा, 21 डिग्री पहुंचा पारा, इन इलाकों में रेड अलर्ट जारी
बिहार में मौसम हुआ ठंडा, 21 डिग्री पहुंचा पारा, इन इलाकों में रेड अलर्ट जारी
तिरहुत में JDU की हार के बाद NDA में क्लेश! नीतीश कुमार के उम्मीदवार ने लगाया यह आरोप
तिरहुत में JDU की हार के बाद NDA में क्लेश! नीतीश कुमार के उम्मीदवार ने लगाया यह आरोप
MLC चुनाव: संजीव कुमार-अनिल झा की जीत पर गदगद तेजस्वी यादव, NDA पर बरसे
MLC चुनाव: संजीव कुमार-अनिल झा की जीत पर गदगद तेजस्वी यादव, NDA पर बरसे

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
'एक्स-मेन' के प्रोफेसर X नहीं रहे: 86 साल की उम्र में हॉलीवुड एक्टर पैट्रिक स्टीवर्ट का निधन
'एक्स-मेन' के प्रोफेसर X नहीं रहे: 86 साल की उम्र में हॉलीवुड एक्टर पैट्रिक स्टीवर्ट का निधन
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
दिल्ली समेत 5 राज्यों में SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, जानें अब क्या कहा
दिल्ली समेत 5 राज्यों में SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, जानें अब क्या कहा
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
Embed widget