एक्सप्लोरर

अखिलेश यादव के 'बीजेपी की वैक्सीन' बयान पर नीतीश कुमार का तंज- बोलने से खबर...

नीतीश कुमार ने कहा, ''बोलने से खबर छपती है इसलिए कुछ लोग बोलते रहते हैं. कौन क्या बोलता है मेरी उसमें दिलचस्पी नहीं है.''

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के 'बीजेपी का टीका' वाले बयान पर आपत्ति जतायी है. कुमार ने कहा कि लगता है समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष ने सुर्खियां बटोरने के लिए इस तरह की टिप्पणी की. कुमार ने कहा कि बिहार सरकार टीका उपलब्ध हो जाने पर राज्य के लोगों का टीकाकरण सुनिश्चित करने के लिए तमाम कदम उठा रही है.

अखिलेश यादव के विवादास्पद बयान के बारे में पूछे जाने पर कुमार ने कहा, ''बोलने से खबर छपती है इसलिए कुछ लोग बोलते रहते हैं. कौन क्या बोलता है मेरी उसमें दिलचस्पी नहीं है.'' उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा था कि पहले बीजेपी नेताओं को टीके की खुराक लेनी चाहिए. बाद में अखिलेश ने स्पष्ट किया कि उन्होंने टीका बनाने वाले किसी भी वैज्ञानिक का अपमान नहीं किया है.

सिर्फ बीजेपी पर सवाल खड़ा किया- अखिलेश

अखिलेश ने कहा था, ''मैंने किसी भी वैज्ञानिक या टीका बनाने में मदद करने वाले किसी भी व्यक्ति पर सवाल नहीं खड़ा किया है. हमने सिर्फ बीजेपी पर सवाल खड़ा किया है, क्योंकि इस पार्टी ने जैसे फैसले लिए हैं, उन पर जनता को भरोसा नहीं है.''

नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार सरकार केंद्र के दिशा-निर्देशों के अनुरूप राज्य के लोगों के टीकाकरण के लिए तैयारियां कर रही है और 50 साल से ज्यादा उम्र के लोगों या स्वास्थ्य क्षेत्र के कर्मियों को प्राथमिकता दी जाएगी. बिहार के मुख्यमंत्री ने कहा कि वह जनता दरबार कार्याक्रम भी शुरू करने पर विचार कर रहे हैं, जिसे कुछ समय पहले बंद कर दिया गया गया था. उन्होंने कहा, ''जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी. हम कोविड-19 की स्थिति के सुधरने का इंतजार कर रहे हैं.''

यह भी पढ़ें-

CM नीतीश कुमार बोले- कोरोना टीकाकरण के लिए बिहार तैयार, बताया पहले किसे मिलेगा वैक्सीन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर की पार्टी ने खोला खाता, कांग्रेस को हराया
Live: बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर की पार्टी ने खोला खाता, कांग्रेस को हराया
कौन हैं राहुल राज? NDA के बागी, आनंद मोहन का समर्थन, सारण से निर्दलीय जीते
कौन हैं राहुल राज? NDA के बागी, आनंद मोहन का समर्थन, सारण से निर्दलीय जीते
पटना MLC चुनाव: नीरज कुमार को बढ़त, ताव में आए अनंत सिंह, कह दी ऐसी बात
पटना MLC चुनाव: नीरज कुमार को बढ़त, ताव में आए अनंत सिंह, कह दी ऐसी बात
'ये यूज एंड थ्रो की राजनीति', अनंत सिंह पर पप्पू यादव का बड़ा बयान
'ये यूज एंड थ्रो की राजनीति', अनंत सिंह पर पप्पू यादव का बड़ा बयान

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget