एक्सप्लोरर

Bihar Politics: अजय निषाद पर मुकेश सहनी ने किया पलटवार, कहा- ये काम करा दीजिए तब जरूर जपेंगे योगी-योगी

मांझी ने कहा, " अब जब तक आरक्षण लागू नहीं होगा, तब तक हम लड़ाई लड़ते रहेंगे. उसमें इफ-बट नहीं है. यह तो बीजेपी को सोचना है. मुझे लगता है कि पार्टी में ऐसा कुछ नहीं है. कुछ नेता जो हैं, वो नासमझ हैं."

पटना: बिहार सरकार में मंत्री मुकेश सहनी (Mukesh Sahni) ने मंगलवार को बीजेपी (BJP) सांसद अजय निषाद (Ajay Nishad) के वार पर पलटवार किया. वीआईपी सुप्रीमो ने कहा, " बीजेपी सांसद हमारे भाई हैं. निषाद समाज के बेटे हैं. वे भले किसी पार्टी का पट्टा पहन लें, लेकिन सन ऑफ मल्लाह एक शेर है और किसी सामने झुकने वाला नहीं है. निश्चित तौर पर निषाद समाज की जो लड़ाई है वो जारी रहेगी. केंद्र में पीएम मोदी निषाद आरक्षण को लागू कर दें, तो निश्चित तौर पर हम मोदी और योगी की जय कहेंगे."

लड़ाई लड़ने के लिए आए हैं हम

उन्होंने कहा, " अब जब तक आरक्षण लागू नहीं होगा, तब तक हम लड़ाई लड़ते रहेंगे. उसमें इफ-बट नहीं है. यह तो भारतीय जनता पार्टी (BJP) को सोचना है. मुझे लगता है कि पार्टी में ऐसा कुछ नहीं है. कुछ नेता जो हैं, वो नासमझ हैं, इसलिए इस तरह से बात करते हैं. उनको जो करना है करें, मुझे उसकी परवाह नहीं है. एक सीट जीतने-हारने से हमारे सेहत को कोई फर्क नहीं पड़ना है. उनको जो करना है, वह स्वतंत्र हैं. हम तो लड़ाई लड़ने के लिए आए हैं."

Exclusive: बिहार में शराबबंदी से जुड़े कानून में संशोधन को लेकर abp पर पक्की खबर, नहीं होगा केस, सिर्फ इन्हें मिलेगी छूट

जानें- अजय निषाद ने क्या कहा था

सहनी ने कहा, " उन्होंने तो यहां तक बोला है कि मिट्टी में मिला देंगे. लेकिन मुझे उसकी भी परवाह नहीं है. मैं एक मल्लाह का बेटा हूं और हम लड़ाई लड़ते लड़ते मिट्टी में मिल जाएंगे. वो जिनके दम पर बोलते हैं, बोलते रहे. गौरतलब है कि बीते दिनों बिहार बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष और सांसद अजय निषाद (Ajay Nishad) ने विकासशील इंसाफ पार्टी (VIP) के सुप्रीमो और बिहार सरकार में मंत्री मुकेश सहनी (Mukesh Sahani) पर हमला बोला था.

यूपी चुनाव में सहनी के किस्मत आजमाने के संबंध में उन्होंने कहा था कि उनका (मुकेश सहनी) वजूद बीजेपी के बिना नहीं है. उनका अपना कोई जनाधार नहीं है. वीआईपी मिट्टी में मिल जाएगी. गठबंधन में रहकर इसका पालन करना होगा. हाल में योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) जिंदाबाद कहने वाले अजय निषाद ने बताया था कि अगर गठबंधन में योगी योगी नहीं कहेंगे तो सहनी को बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा. अब उनके इसी वार पर सहनी ने पलटवार किया है.

यह भी पढ़ें -

Bihar News: आरजेडी ने बताया क्यों फेल है बिहार में शराबबंदी, अब कानून में संशोधन से पहले लालू यादव की पार्टी ने रख दी शर्त

Bihar Corona Guidelines: बिहार में कम हो रहा कोरोना संक्रमण, लागू नहीं होगा कोई नया प्रतिबंध, पढ़ें आमिर सुबहानी ने क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भोजपुर में वार्ड सदस्य की गोली मारकर हत्या, जमीन विवाद में हुई घटना
भोजपुर में वार्ड सदस्य की गोली मारकर हत्या, जमीन विवाद में हुई घटना
पटना नगर निगम ने अपने ही मेयर को भेजा नोटिस, ऐसा क्या हुआ?
पटना नगर निगम ने अपने ही मेयर को भेजा नोटिस, ऐसा क्या हुआ?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget