एक्सप्लोरर

Bihar Police: बिहार पुलिस सिपाही भर्ती की परीक्षा रद्द, 7 और 15 अक्टूबर वाले एग्जाम को लेकर जानें लेटेस्ट अपडेट

Bihar Police Sipahi Bharti 2023: बोर्ड ने कहा कि लिखित परीक्षा में काफी संख्या में नकल करते हुए विभिन्न जिलों से अभ्यर्थी पकड़े गए हैं. वर्तमान में ये सभी मामले अनुसंधान में हैं.

पटना: बिहार में एक अक्टूबर (रविवार) को हुई सिपाही भर्ती (Sipahi Bharti) की परीक्षा रद्द हो गई है. केंद्रीय चयन पर्षद की ओर से मंगलवार (3 अक्टूबर) को इस संबंध में पत्र जारी कर सूचना दी गई है. बताया गया है कि दोनों पालियों की परीक्षा कैंसिल की गई है. वहीं सात और 15 अक्टूबर को जो परीक्षा होने वाली थी उसे भी अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है.

सामने आई थी पेपर लीक की खबर

एग्जाम रद्द होने के पीछे साफ वजह है कि पेपर लीक की खबर सामने आने के बाद इस तरह का निर्णय लिया गया है. बोर्ड ने भी नोटिस में इन्हीं चीजों का जिक्र किया है. जारी पत्र में कहा गया है कि एक अक्टूबर को दोनों पालियों में लिखित परीक्षा में काफी संख्या में नकल करते हुए इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स और चीट-पुर्जों के साथ राज्य के विभिन्न जिलों से अभ्यर्थी पकड़े गए थे. इसके अलावा यह भी जानकारी मिली कि प्रश्नों के तथाकथिक उत्तर सादे पन्ने पर सीरियल नंबर के साथ लिखकर मोबाइल एवं अन्य तरीकों से अभ्यर्थियों द्वारा प्राप्त कर लिए गए हैं. 

संगठित गिरोह का हो सकता है काम

जारी नोटिस में यह कहा गया है कि विभिन्न परीक्षा केंद्रों में काफी संख्या में अभ्यर्थी उत्तरों की नकल करते हुए और चीट-पुर्जा के साथ पकड़े गए थे. इन सबके खिलाफ मामला दर्ज कर इन्हें गिरफ्तार किया गया है. वर्तमान में ये सभी मामले अनुसंधान में हैं, लेकिन दो अक्टूबर की दोपहर ऐसे मामलों के संबंध में और अधिक जानकारी मिली जिससे पता चलता है कि इस प्रकार की क्रियाकलाप किसी सुनियोजित तरीके से संगंठित गिरोह द्वारा किया गया प्रतीत होता है. जांच के क्रम में इस तरह के और मामले सामने आने की संभावना है.

अगली तारीख के बारे में दी जाएगी जानकारी

केंद्रीय चयन पर्षद की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि इन सारी चीजों को देखते हुए एक अक्टूबर को हुई दोनों पालियों की परीक्षा को रद्द करने का निर्णय लिया गया है. साथ ही सात और 15 अक्टूबर को होने वाली परीक्षा स्थगित कर दी गई है. सभी पालियों की नई तिथि अलग से परिषद की वेबसाइट पर और समाचार पत्रों के माध्यम से दी जाएगी.

बता दें कि पटना के कंकड़बाग से पेपर लीक की खबर सामने आई थी. रामकृष्ण द्वारिका कॉलेज से पुलिस ने छह अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया था. सूत्रों के अनुसार इनमें से पांच के पास बरामद आंसर-की प्रश्न पत्र से मैच हुए हैं. इस मामले में सोमवार (02 अक्टूबर) को सिपाही भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष एसके सिंघल ने कहा था कि एक अक्टूबर को आयोजित की गई परीक्षा पूरी तरह से कदाचार मुक्त हुई है. उन्होंने पेपर लीक की बात को खारिज किया था. 

यह भी पढ़ें- Caste Survey Report: 'आंकड़े को लोग खाएंगे...?' जातीय गणना की रिपोर्ट पर RCP सिंह ने बोला नीतीश-लालू पर हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भोजपुर में वार्ड सदस्य की गोली मारकर हत्या, जमीन विवाद में हुई घटना
भोजपुर में वार्ड सदस्य की गोली मारकर हत्या, जमीन विवाद में हुई घटना
पटना नगर निगम ने अपने ही मेयर को भेजा नोटिस, ऐसा क्या हुआ?
पटना नगर निगम ने अपने ही मेयर को भेजा नोटिस, ऐसा क्या हुआ?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget