एक्सप्लोरर

Caste Survey Report: 'आंकड़े को लोग खाएंगे...?' जातीय गणना की रिपोर्ट पर RCP सिंह ने बोला नीतीश-लालू पर हमला

RCP Singh News: आरसीपी सिंह एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दीपनगर के राणा बिगहा पहुंचे थे. आरसीपी सिंह ने कहा कि बिहार के युवा आज भी रोजगार के लिए बाहर जाते हैं. यहां मजदूरों की मंडी है.

नालंदा: पूर्व केंद्रीय मंत्री सह बीजेपी नेता आरसीपी सिंह (RCP Singh) सोमवार (02 अक्टूबर) को जारी हुए जातीय सर्वे की रिपोर्ट को लेकर सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) और आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) पर हमला बोला है. सर्वे की रिपोर्ट पर आरसीपी सिंह ने कहा कि हमने रिपोर्ट देखी नहीं है, लेकिन सरकार में बैठे दोनों भाइयों ने कहा था कि जातीय गणना से बिहार से गरीबी चली जाएगी.  बेरोजगारी चली जाएगी. आज आंकड़ा आ गया. अब बताइए कि लोग उस आंकड़े का भोजन करेंगे? खाना खाएंगे?

दरअसल, आरसीपी सिंह एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दीपनगर के राणा बिगहा पहुंचे थे. यहां बीजेपी का नया कार्यालय खुला. इसी मौके पर पूजा-पाठ का आयोजन किया गया था. यहां मीडिया से बात करते हुए वह सवालों का जवाब दे रहे थे. इस दौरान आरसीपी सिंह ने कहा कि बिहार के युवा आज भी रोजगार के लिए बाहर जाते हैं. बिहार मजदूरों की मंडी है. बिहार में जैसे निजी निवेश आएगा और सरकारी निवेश मिलेगा तो बिहार में ज्यादा से ज्यादा रोजगार मिलेगा, तब न कोई मतलब होता है.

आरजेडी बदले अपना प्रदेश अध्यक्ष

आरसीपी सिंह ने सरकार से कहा कि आप कोई रोजगार का अवसर पैदा नहीं करेंगे और आप बताते रहेंगे कि एक बार पढ़ लो तुम्हारी जाति की आबादी, इससे क्या होगा? आरसीपी ने मीडिया के माध्यम से अनुरोध किया है कीf सबसे बड़े पैरोकार रहे हैं आरजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, अब तो आ गया आंकड़ा, बिहार में सबसे ज्यादा आबादी अति पिछड़ा समाज की है तो अब सबसे पहले आरजेडी को अपना प्रदेश अध्यक्ष बदलना चाहिए. अति पिछड़ा समाज से प्रदेश अध्यक्ष बनाएं तब न आप नजीर पेश कीजिएगा.

बता दें कि सोमवार को जातीय गणना की रिपोर्ट सार्वजनिक की गई है. इसको लेकर सवाल भी उठ रहे हैं कि आंकड़े फर्जी हैं. आरएलजेडी के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा है कि मतगणना के दौरान उनकी जाति और अन्य विवरण पूछने के लिए कोई भी उनके पास नहीं पहुंचा.

यह भी पढ़ें- Bihar Caste Survey: जातीय सर्वे की रिपोर्ट पर सुशील कुमार मोदी ने आरजेडी सुप्रीमो पर कसा तंज, कहा- लालू यादव श्रेय न लूटें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेज प्रताप यादव की अब टीवी शो में एंट्री, पवन सिंह संग रिश्तों पर बोले- 'चंद लोग…'
तेज प्रताप यादव की अब टीवी शो में एंट्री, पवन सिंह संग रिश्तों पर बोले- 'चंद लोग…'
प्रशांत किशोर के पास करोड़ों की संपत्ति, फ्रांस से डिग्री, पत्नी भी करोड़पति, चुनावी हलफनामे में खुलासा
PK के पास करोड़ों की संपत्ति, फ्रांस से डिग्री, पत्नी भी करोड़पति, एफिडेविट में खुलासा
Veena Manvi: तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मिली
तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मिली
जन सुराज से प्रशांत किशोर तो BJP से नीरज सिन्हा ने किया नामांकन, PK बोले- 'ये मेरा…'
जन सुराज से प्रशांत किशोर तो BJP से नीरज सिन्हा ने किया नामांकन, PK बोले- 'ये मेरा…'

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget