एक्सप्लोरर

Bageshwar Dham: धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के आगमन से पहले पटना में अलर्ट मोड पर प्रशासन, ADG मुख्यालय से SOP जारी

Dhirendra Krishna Shastri: पर्याप्त मात्रा में महिला एवं पुलिस सुरक्षाकर्मी के साथ डंडा पार्टी रहेगी. पटना एयरपोर्ट से ही उनकी सुरक्षा की व्यवस्था की गई है. उनका जहां ठहराव होगा वहां भी पुलिस रहेगी.

पटनाबागेश्वर धाम (Bageshwar Dham) के सरकार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Dhirendra Krishna Shastri) शनिवार (13 मई) की सुबह पटना आ जाएंगे. इसके बाद नौबतपुर के तरेत पाली मठ प्रांगण में 17 मई तक हनुमंत कथा का आयोजन होगा. इसको लेकर पटना जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है. बाबा की सुरक्षा में कोई चूक न हो इसको लेकर चाक चौबंद व्यवस्था की तैयारी हो रही है. विशेष पुलिस बल तैनात किए गए हैं. 

शुक्रवार (12 मई) को पुलिस मुख्यालय एडीजी जितेंद्र सिंह गंगवार ने बताया कि किसी भी तरह का धार्मिक कार्यक्रम या कोई विशेष समारोह में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल की तैनाती की जाती है. जिला प्रशासन अपनी देखरेख में करता है. बाबा धीरेंद्र शास्त्री के आगमन को लेकर भी उनकी सुरक्षा के लिए पुलिस बल की तैनाती की गई है. संख्या कितनी होगी वह जिला प्रशासन ने तय किया है, लेकिन लेकिन बाबा की सुरक्षा में कोई चूक नहीं होगी.

पटना के एसएसपी ने क्या कहा?

पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा ने बताया कि बाबा धीरेंद्र शास्त्री की सुरक्षा के लिए सिटी एसपी पश्चिमी के नेतृत्व में पुलिस बल की टीम की तैनाती की जा रही है. पर्याप्त मात्रा में महिला एवं पुलिस सुरक्षाकर्मी के साथ डंडा पार्टी भी रहेगी. पटना एयरपोर्ट से ही उनकी सुरक्षा की व्यवस्था की गई है. उनका जहां पर ठहराव होगा वहां भी पुलिस की तैनाती रहेगी.

एसएसपी ने कहा कि आयोजन स्थल के मंच के पास विशेष पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है. उनका जो स्टेज होगा उसके इर्द-गिर्द महिला एवं पुरुष सुरक्षाकर्मी मौजूद रहेंगे. इसके अलावा मंच के आसपास भी विशेष सुरक्षा बल की तैनाती की गई है. पटना पुलिस लाइन से सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है.

पार्किंग के लिए लिए जाएंगे पैसे, बिगड़ सकती है व्यवस्था

एसएसपी राजीव मिश्रा ने कहा कि कुछ दिक्कत आ रही है क्योंकि आयोजक ने जो पार्किंग स्थल बनाया है वहां उसके लिए शुल्क लिए जा रहे हैं. इसके कारण वहां सुरक्षा व्यवस्था बिगड़ सकती है. इसको लेकर हम लोगों ने कहा है कि जहां पार्किंग होगी वहां अगर पैसे लिए जाएंगे तो हमारे सुरक्षाकर्मी मौजूद नहीं रहेंगे. अगर कुछ भी दिक्कत होती है तो आयोजक की जवाबदेही होगी.

आयोजन स्थल के बारे में एसएसपी ने बताया कि वहां मेले की तैयारी हो गई है. कई जगह झूला और दुकानें सज गई हैं. मेला का स्वरूप नहीं देने के लिए आयोजक को कहा गया है. मेले में भगदड़ या माहौल बिगड़ता है तो आयोजन समिति से जुड़े लोग जेल भी जा सकते हैं. एसएसपी ने कहा कि सिर्फ बाबा को सुरक्षा दी जाएगी, मेले को नहीं.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: सुशील मोदी ने इस नेता का नाम लेते हुए कहा- मिल गई धोखा देने की सजा, अब CM नीतीश की बारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लाठियां, आंसू गैस के गोले… CJP के प्रदर्शन पर RJD ने कह दी बड़ी बात, PM मोदी का भी जिक्र
लाठियां, आंसू गैस के गोले… CJP के प्रदर्शन पर RJD ने कह दी बड़ी बात, PM मोदी का भी जिक्र
CJP Parliament March: दिल्ली में CJP के प्रदर्शन और सोनम वांगचुक पर BJP का बड़ा बयान, 'भविष्य में…'
दिल्ली में CJP के प्रदर्शन और सोनम वांगचुक पर BJP का बड़ा बयान, 'भविष्य में…'
CJP के प्रोटेस्ट के बीच सांसद पप्पू यादव की दो टूक, PM मोदी की दी ये सलाह
CJP के प्रोटेस्ट के बीच सांसद पप्पू यादव की दो टूक, PM मोदी की दी ये सलाह
'मारो सर मारो', CJP के प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर की पार्टी की प्रतिक्रिया, 'ऐसी दिलेरी से…'
'मारो सर मारो', CJP के प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर की पार्टी की प्रतिक्रिया, 'ऐसी दिलेरी से…'

वीडियोज

Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!
Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram
Hydrogen Train News:न डीजल,न बिजली! भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन! इंजन का राज जानकर रह जाएंगे हैरान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Tripura DGP Death: त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश का बड़ा दावा
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम; उपकप्तान बना ये खिलाड़ी
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
Kal Ka Rashifal: कल का राशिफल 21 जुलाई 2026, वृश्चिक और धनु राशि वालों को होगा अचानक धन लाभ, फैशन-किराना कारोबार में होगी बंपर कमाई
कल का राशिफल 21 जुलाई 2026, मंगलवार को सिद्ध योग का संयोग, मेष और वृषभ राशि वाले रहें बेहद सावधान, विरोधियों और तकनीकी खराबी का बड़ा अलर्ट
Embed widget