एक्सप्लोरर

Bihar Politics: सुशील मोदी ने इस नेता का नाम लेते हुए कहा- मिल गई धोखा देने की सजा, अब CM नीतीश की बारी

Sushil Modi Comment: सुशील मोदी ने नीतीश कुमार पर गुरुवार को हमला बोला है. कहा कि नीतीश कुमार उन्हीं दलों को एक करने का नाटक कर रहे हैं, जो महाविकास अघाड़ी के बैनर तले पहले से एक हैं.

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) विपक्षी एकता के लिए मुहिम चला रहे हैं. अलग-अलग राज्यों में जाकर अलग-अलग पार्टी के नेताओं से मिल रहे हैं. अभी हाल ही में नीतीश कुमार ने ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक, झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन, मुंबई में शरद पवार और उद्धव ठाकरे से मुलाकात की है. लगातार बीजेपी के नेता इस विपक्षी एकता की बात पर सीएम नीतीश कुमार पर हमलावर हैं. गुरुवार (11 मई) को बयान जारी कर बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी (Sushil Kumar Modi) ने हमला बोला.

पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने उद्धव ठाकरे का नाम लेते हुए कहा कि इन्हें जैसे बीजेपी को धोखा देकर सरकार बनाने की सजा मिली, वैसे ही नीतीश कुमार को भी जनता सत्ता से बाहर कर पलटी मारने का दंड देगी. सुशील मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार और शरद पवार जैसे जो लोग शिवसेना के 16 विधायकों को अयोग्य ठहराए जाने और महाराष्ट्र की शिंदे सरकार के गिरने की उम्मीद में टकटकी लगाए बैठे थे, उन्हें सुप्रीम कोर्ट के फैसले से झटका लगा.

सोचा था जश्न मनाएंगे: सुशील कुमार मोदी

गुरुवार (11 मई) को मुंबई में नीतीश कुमार ने उद्धव ठाकरे से भेंट की. इसको लेकर सुशील मोदी ने कहा कि इसके लिए वही तारीख चुनी गई जिस दिन सुप्रीम कोर्ट का निर्णय आना था और सोचा था कि सरकार गिरने का जश्न मुंबई में मनाकर विपक्षी एकता का गुब्बारा उड़ाएंगे. इस मंशा पर पानी फिर गया. सुशील मोदी ने कहा कि विधायकों को अयोग्य ठहराने का निर्णय स्पीकर पर छोड़ने का फैसला स्वागतयोग्य है.

'बिहार में लोग पार्टी छोड़ रहे हैं'

बीजेपी नेता ने आगे कहा कि नीतीश कुमार उन्हीं दलों को एक करने का नाटक कर रहे हैं, जो महाविकास अघाड़ी के बैनर तले पहले से एक हैं. नीतीश कुमार कर्नाटक में कांग्रेस और जेडीएस को या पश्चिम बंगाल में कांग्रेस और टीएमसी को कहां जोड़ पाए? वे विपक्षी एकता की बातें कर अपना मन बहला रहे हैं और इधर बिहार में लोग डूबती नाव की तरह उनकी पार्टी छोड़ रहे हैं.

यह भी पढ़ें- Bageshwar Dham: धीरेंद्र शास्त्री के भाई को लेकर पप्पू यादव का बड़ा बयान, पूछा- बाबा क्यों नहीं बनाते हैं पर्चा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जहां था मातम वहां VIP कुर्सी लेकर पहुंचे जीतन राम मांझी? भड़के लोग!
जहां था मातम वहां VIP कुर्सी लेकर पहुंचे जीतन राम मांझी? भड़के लोग!
राहुल गांधी से नहीं मिले CJI तो प्रशांत किशोर बोले- 'देश में…'
राहुल गांधी से नहीं मिले CJI तो प्रशांत किशोर बोले- 'देश में…'
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से 23 एजेंडे पास
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से 23 एजेंडे पास
CEC विवाद में 13 को फिर प्रदर्शन, महागठबंधन के MLA ने कहा- 'देशभर में...'
CEC विवाद में 13 को फिर प्रदर्शन, महागठबंधन के MLA ने कहा- 'देशभर में...'

वीडियोज

विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!
Gyanesh Kumar के खिलाफ विपक्ष का तांडव!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget