एक्सप्लोरर

Bihar News: मुजफ्फरपुर में महावीरी जुलूस पर पथराव, थाना प्रभारी समेत कई पुलिसकर्मी घायल

Muzaffarpur News: मीनापुर में शाम को बांसघाट से जुलूस निकला था. महावीरी जुलूस में पुलिस भी थी. इसी दौरान छत से कुछ लोग पत्थर फेंकने लगे जिसके बाद भगदड़ मच गई.

बिहार के मुजफ्फरपुर में महावीरी जुलूस के दौरान गुरुवार (31 जुलाई, 2025) को पथराव हो गया. दो पक्ष आपस में भिड़ गए. एक पक्ष की ओर से किए गए पथराव में थानाध्यक्ष समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए. घटना राजपुर ओपी (साहेबगंज थाना) क्षेत्र के मीनापुर गांव की है. 

विवाद का कारण क्या है यह स्पष्ट रूप से पता नहीं चला है. पथराव आदि के बाद दो गुट के लोग आमने-सामने हो गए. इसके बाद देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. इसके बाद मामले की जानकारी वरीय पदाधिकारी को मिली तो मौके पर एसएसपी सुशील कुमार, ग्रामीण एसपी सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची.

कैसे हुई पूरी घटना?

बताया जाता है कि मीनापुर में शाम को बांसघाट से जुलूस निकला था. इसमें काफी लोग शामिल थे. महावीरी जुलूस में पुलिस भी थी. इसी दौरान छत से कुछ लोग पत्थर फेंकने लगे जिसके बाद भगदड़ मच गई. लोग इधर-उधर भागने लगे. देखते ही देखते दोनों पक्ष भिड़ गए. पुलिस ने मामले को तुरंत कंट्रोल किया. वरीय पदाधिकारी पहुंचे जिसके बाद तनाव को रोका जा सका. मुजफ्फरपुर पुलिस की ओर से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की गई है. कहा है कि अफवाह फैलाने वालों की सूचना पुलिस को दें.

छत से उपद्रवियों की ओर से की गई पत्थरबाजी

मुजफ्फरपुर के एसएसपी सुशील कुमार ने बताया, "जब जुलूस निकल रहा था तो छत पर से कुछ उपद्रवियों के द्वारा पत्थरबाजी की गई है. कुछ लोग घायल हुए हैं. थाना प्रभारी घायल हुए हैं. कुछ को नॉर्मल चोट लगी है. जुलूस के साथ पुलिस थी. जैसे ही इस घटना की सूचना मिली तो आसपास के थाने की पुलिस, ग्रामीण एसपी और मैं पहुंचा. स्थिति ठीक है. इसमें जो लोग संलिप्त हैं उनकी पहचान की जा रही है. वीडियोग्राफी कराई गई है. ड्रोन से भी वीडियोग्राफी की गई है. पहचान के बाद नामजद प्राथमिकी दर्ज की जाएगी."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget