एक्सप्लोरर

बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों के लिए 164 प्रत्याशियों ने भरा पर्चा, 23 अक्टूबर को मतदान

बिहार MLC चुनाव में आठ सीटों के लिए 164 प्रत्याशियों ने नामांकन किया. स्नातक सीटों पर 98 और शिक्षक सीटों पर 66 पर्चे दाखिल हुए. 23 अक्टूबर को मतदान और 27 अक्टूबर को मतगणना होगी.

बिहार विधान परिषद की आठ सीटों के लिए नामांकन की प्रक्रिया मंगलवार (6 अक्टूबर) को पूरी हो गई. कुल 164 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है. इनमें स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों से 98 और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों से 66 प्रत्याशियों ने पर्चा भरा है. नामांकन की अंतिम तारीख 6 अक्टूबर थी. अब बुधवार यानी आज नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी होगी, जबकि 9 अक्टूबर को प्रत्याशी अपना नाम वापस ले सकेंगे.

स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में सबसे ज्यादा 40 नामांकन दरभंगा सीट के लिए हुए हैं. इसके बाद पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 22, तिरहुत में 20 और कोसी में 16 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है. इस तरह चारों स्नातक सीटों पर कुल 98 पर्चे दाखिल हुए हैं.

यह भी पढ़ें- बेगूसराय में सुबह-सुबह ताबड़तोड़ फायरिंग, 3 लोगों को लगी गोली

शिक्षक सीटों पर 66 प्रत्याशियों ने भरा पर्चा

शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की बात करें तो पटना सीट से 22, सारण से 19, दरभंगा से 14 और तिरहुत से 11 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है. शिक्षक कोटे की चार सीटों पर कुल 66 नामांकन हुए हैं. अब स्क्रूटनी और नाम वापसी के बाद चुनावी तस्वीर और स्पष्ट होगी.

आठ सीटों पर होना है चुनाव

विधान परिषद की जिन आठ सीटों पर चुनाव होना है, उनमें चार स्नातक और चार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं. स्नातक सीटों में पटना, दरभंगा, तिरहुत और कोसी शामिल हैं. वहीं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में पटना, दरभंगा, तिरहुत और सारण सीटें हैं.

23 अक्टूबर को मतदान, 27 को मतगणना

निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार 23 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा. इसके बाद 27 अक्टूबर को वोटों की गिनती की जाएगी. मौजूदा विधान पार्षदों में पटना स्नातक से नीरज कुमार, दरभंगा स्नातक से सर्वेश कुमार, तिरहुत स्नातक से वंशीधर व्रजवासी और कोसी स्नातक से डॉ. एनके यादव शामिल हैं. शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में पटना से नवल किशोर यादव, दरभंगा से डॉ. मदन मोहन झा, तिरहुत से संजय कुमार और सारण से आफाक अहमद वर्तमान विधान पार्षद हैं.

यह भी पढ़ें- चिराग पासवान के विधायक पर FIR, 3% कमिशन मांगा, RJD बोली- 'माल-पानी…'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
बिहार में 5 IPS समेत 6 अधिकारियों का तबादला, रत्न संजय को मिली कानून व्यवस्था की कमान
बिहार में 5 IPS समेत 6 अधिकारियों का तबादला, रत्न संजय को मिली कानून व्यवस्था की कमान
जंतर-मंतर का प्रदर्शन 'फेल' हुआ तो कन्हैया कुमार भड़के, 'एक बात...'
जंतर-मंतर का प्रदर्शन 'फेल' हुआ तो कन्हैया कुमार भड़के, 'एक बात...'
'कॉक्रोच-झींगुर से नहीं डरते', इस केंद्रीय मंत्री ने कहा- मोदी और शाह शेर
'कॉक्रोच-झींगुर से नहीं डरते', इस केंद्रीय मंत्री ने कहा- मोदी और शाह शेर
Advertisement

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget