एक्सप्लोरर

बिहार: फिरौती के लिए घर में सो रहे दंपती पर बदमाशों ने खिड़की से की फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस

जख्मी महिला के पति हरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि 14 सितंबर को उसके मोबाइल पर एक धमकी भरा मैसेज आया था, जिसमें 10 लाख फिरौती की मांग की गई थी.

आरा: बिहार के आरा के नारायणपुर थाना क्षेत्र के कोमल टोला गांव में रविवार की मध्यरात्री हथियारबंद बदमाशों ने घर में सो रहे दंपती पर घर के खिड़की से फायरिंग कर दी. फायरिंग की इस घटना में पत्नी को गोली लग गई, जबकि पति बाल-बाल बच गया. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी महिला को आनन-फानन में इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत को चिंताजनक देखते हुए डॉक्टर ने उसे पटना रेफर कर दिया.

मिली जानकारी के अनुसार जख्मी महिला कोमल टोला गांव निवासी हरेंद्र कुमार सिंह की 23 वर्षीया पत्नी आशा देवी है. जख्मी महिला को गोली सर के पिछले हिस्से में लगी है. जख्मी महिला के पति हरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि 14 सितंबर को उसके मोबाइल पर एक धमकी भरा मैसेज आया था, जिसमें 10 लाख फिरौती की मांग की गई थी. पैसा नहीं देने पर घर में घुसकर पूरे परिवार वालों को मारने की धमकी भी दी गई थी.

इसी क्रम में रविवार की मध्यरात्री जब दोनों पति पत्नी अपने घर में सो रहे थे. इस दरमियान हथियारबंद बदमाशों ने खिड़की से फायरिंग कर दी, जिसमें हरेंद्र सिंह की पत्नी को गोली लग गई और वह जख्मी हो गई. घटना के बाद जब हरेंद्र कुमार सिंह और उनके परिवार वालों ने बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की तभी बदमाशों में एक का मोबाइल वहां गिर गया, जिसे जख्मी के पति ने उठाकर अपने पास रखा है.

वहीं, पुलिस सूत्रों की माने तो जख्मी के पति हरेंद्र कुमार सिंह की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है. वह झोपड़ी नुमा घर में रहता है, जिसके कारण 10 लाख फिरौती मांगने की बात गलत मानी जा रही है. इसके साथ ही जो मोबाइल जख्मी महिला के पति को मिला है, उसने वह मोबाइल अपने पास ही रखा है और घटना के घंटों बाद उसने इसकी सूचना पुलिस को दी. वहीं घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंची और अपने स्तर से मामले की छानबीन में जुट गई है.

यह भी पढ़ें- 

Bihar Polls: दूसरे चरण की 94 सीटों पर मतदान कल, जानें- अभी कितनी सीटों पर है किस पार्टी का कब्जा? बिहार चुनाव: दूसरे चरण की 94 सीटों पर होगा आर पार का मुकाबला, जानें- किस दल की कितनी सीटों पर है दावेदारी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tejashwi Lokbhawan March Live: तेजस्वी यादव के मार्च से पहले मीसा भारती का बड़ा बयान, 'सरकार...'
LIVE: तेजस्वी यादव के मार्च से पहले मीसा भारती का बड़ा बयान, 'सरकार...'
तेजस्वी के मार्च पर BJP का वार, 'ये करियर बचाओ यात्रा'
तेजस्वी के मार्च पर BJP का वार, 'ये करियर बचाओ यात्रा'
बिहार शिक्षक भर्ती के बीच छात्र संगठन ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'TRE-4 में…'
बिहार शिक्षक भर्ती के बीच छात्र संगठन ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'TRE-4 में…'
नौकरी का मौका: एक ओर RJD का मार्च, दूसरी ओर पटना में आज रोजगार मेला
नौकरी का मौका: एक ओर RJD का मार्च, दूसरी ओर पटना में आज रोजगार मेला

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
WTC में भारत के सबसे सफल बल्लेबाज बने ऋषभ पंत, गिल को पछाड़ा
WTC में भारत के सबसे सफल बल्लेबाज बने ऋषभ पंत, गिल को पछाड़ा
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
Best Potato For Eating: लाल, पीला या सफेद... खाने के लिए कौन-सा आलू है बेस्ट? जानें सच
लाल, पीला या सफेद... खाने के लिए कौन-सा आलू है बेस्ट? जानें सच
Embed widget