एक्सप्लोरर

बिहार चुनाव: दूसरे चरण की 94 सीटों पर होगा आर पार का मुकाबला, जानें- किस दल की कितनी सीटों पर है दावेदारी?

एनडीए के 50 मौजूदा सीटों पर बीजेपी और जेडीयू की प्रतिष्ठा दांव पर है वहीं महागठबंधन में मुख्यमंत्री पद के दावेदार तेजस्वी यादव और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव सहित आरजेडी के 27 विधायकों के भाग्य का फैसला कल के चुनाव में तय होगा.

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 17 जिलों की 94 सीटों के लिए कल होने वाले चुनाव में एनडीए और महागठबंधन के बीच आर-पार का मुकाबला होने वाला है. एनडीए में सरकार के आधा दर्जन मंत्रियों समेत कई प्रमुख उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला कल के चुनाव में होगा. इस चरण में एनडीए के 50 मौजूदा सीटों पर बीजेपी और जेडीयू की प्रतिष्ठा दांव पर है वहीं महागठबंधन में मुख्यमंत्री पद के दावेदार तेजस्वी यादव और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव सहित आरजेडी के 27 विधायकों के भाग्य का फैसला कल के चुनाव में तय होगा.

किसकी कितने सीटों पर दावेदारी

दूसरे चरण के चुनाव में एनडीए में बीजेपी सबसे अधिक 46 सीटों पर अपने प्रत्याशियों के साथ मैदान में है इसमें बीजेपी की आरजेडी के साथ 27 सीटों पर सीधी टक्कर है, वहीं बीजेपी कांग्रेस के साथ 12 सीटों पर, और माकपा के साथ एक सीट पर तो भाकपा के साथ दो और माले के साथ भी दो सीटों पर चुनाव लड़ रही है. इसी तरह जेडीयू अपनी 43 सीटों पर सबसे ज्यादा आरजेडी के साथ पच्चीस सीटों पर आमने-सामने है तो कांग्रेस के साथ 12 सीटों पर और माले के साथ 2 सीटों पर, माकपा के साथ तीन और सीपीआई के साथ एक सीट पर चुनावी मैदान में है. दूसरी ओर महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के दावेदार तेजस्वी यादव राघोपुर से और तेजप्रताप यादव के हसनपुर सीट चुनावी दंगल में शामिल हैं. एनडीए में बीजेपी 46 सीटों पर, 5 सीट पर वीआईपी और बाकी के 43 सीटों पर जेडीयू के प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं. आरजेडी ने दूसरे चरण में 56 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं जबकि कांग्रेस ने 24, और भाकपा माले में छह, माकपा और भाकपा की 4 सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं.

पिछले चुनाव का गणित

बिहार विधान सभा चुनाव में 2015 के चुनावी आंकड़े कुछ इस तरह थे कि इन 94 सीटों पर जिनपर कल होने हैं चुनाव इनमे से 70 सीटें तत्कालीन महागठबंधन के दल जेडीयू, आरजेडी और कांग्रेस को मिली थी इनमें आरजेडी को 33 जेडीयू को 30 और कांग्रेस को 7 सीटें हासिल हुई थी. उस समय तत्कालीन एनडीए में शामिल बीजेपी को 20 और एलजेपी को 2 सीटें हासिल हुई थीं वही आरएलएसपी और हम का खाता तक नहीं खुला था इसके अलावा भाकपा माले को एक और एक निर्दलीय विधायक कांटी से जीत कर आए थे दूसरे चरण की इस अहम लड़ाई में नेता प्रतिपक्ष तेोजस्वी यादव के साथ महागठबंधन के 27 सिटिंग विधायकों की प्रतिष्ठा दांव पर है इनमें तेज प्रताप यादव, एज्या यादव, भाई विरेन्द्र, डॉक्टर रामानुज प्रसाद आलोक कुमार मेहता समेत 19 विधायकों की प्रतिष्ठा दांव पर रहेगी इसके अलावा आरजेडी ने दो अन्य विधायकों के परिजनों को भी चुनाव में उतारा है वहीं कांग्रेस के 5 विधायकों की साख दांव दांव पर लगी है इस चरण में कुछ चर्चित चेहरे इस चुनावी समर में है इसमें बाहुबली नेता आनंद मोहन के बेटे चेतन आनंद और पूर्व सांसद जी ने अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा के पुत्र लव सिन्हा भी शामिल है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार के 6 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट, पटना में छाए काले बादल, मौसम को लेकर आया IMD का अपडेट
बिहार के 6 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट, पटना में छाए काले बादल, मौसम को लेकर आया IMD का अपडेट
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
बांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार से मिले BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा, पूर्व CM ने क्या कहा?
बांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार से मिले BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा, पूर्व CM ने क्या कहा?
बांकीपुर से असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी भी लड़ेगी उपचुनाव? AIMIM के बयान से बढ़ी टेंशन!
बांकीपुर से असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी भी लड़ेगी उपचुनाव? AIMIM के बयान से बढ़ी टेंशन!

वीडियोज

Bollywood News: इंटेंस रोमांस से छाया 'तबाही', कियारा-तारा संग यश की केमिस्ट्री ने बढ़ाया सस्पेंस (08.07.26)
DR. Aarambhi: Avantika का दांव पड़ा उल्टा! नशीली खीर खाकर घर वालों के सामने किया नागिन डांस!
Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद; मेसी पर लगा आरोप
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
Embed widget