एक्सप्लोरर

'मुख्यमंत्री बनने की जल्दी में...', तेजस्वी यादव के कूड़ेदान वाले बयान पर भकड़े मंत्री जमा खान

Zama Khan: तेजस्वी यादव के सरकार बनने के बाद वक्फ कानून, 2025 को कूड़ेदान में फेंकने के बयान को लेकर जमा खान ने कहा कि वे कुछ भी बोल सकते हैं. विपक्ष की दुकान बंद होने वाली है.

Minister Zama Khan: बिहार के मंत्री जमा खान ने विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव पर जोरदार तंज कसते हुए कहा कि वे मुख्यमंत्री बनने की ऐसी जल्दबाजी में हैं कि कुछ भी बोल सकते हैं. उन्होंने कहा कि विपक्ष की राजनीतिक पार्टियां अल्पसंख्यक समुदाय को बहकाने में लगी हुई हैं, लेकिन ऐसा कुछ होने वाला नहीं है.

मुस्लिम संगठनों के विरोध पर क्या बोले जमा खान

2025 में फिर से एनडीए की सरकार बनेगी. पटना के गांधी मैदान में वक्फ (संशोधन) कानून, 2025 को लेकर मुस्लिम संगठनों के विरोध प्रदर्शन पर पटना में पत्रकारों से बातचीत करते हुए बिहार के मंत्री जमा खान ने कहा कि राजनीतिक लोगों ने मंच बनाया था और लोगों को भावना में बहाने की कोशिश की.

उन्होंने जोर देकर कहा जब तक सीएम नीतीश कुमार बिहार में हैं, तब तक किसी को कोई दिक्कत नहीं होने वाली है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही अल्पसंख्यकों के विकास कार्य हुए हैं और सब कुछ सौहार्द और भाईचारे के साथ हुआ है. यह पूरा बिहार और अल्पसंख्यक समाज भी जानता है.

विपक्ष पर निशाना साधते हुए जमा खान ने कहा कि विपक्ष की दुकान बंद होने वाली है. नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही एनडीए की सरकार बनेगी, इसलिए ये लोग परेशान हैं. उन्होंने अपने समाज के लोगों से कहा कि यह सच है कि जो भी कार्य हुए, वह नीतीश कुमार के कार्यकाल में ही हुए हैं. जब तक वे हैं, किसी को कोई परेशानी नहीं होने वाली है.

वक्फ कानून को कूड़ेदान में फेंकने की कही थी बात

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के सरकार बनने के बाद वक्फ (संशोधन) कानून, 2025 को कूड़ेदान में फेंकने के बयान को लेकर उन्होंने कहा कि वे कुछ भी बोल सकते हैं. उनकी बातों को मैं सुनना भी नहीं चाहता. वे मुख्यमंत्री बनने की जल्दबाजी में हैं. उन लोगों ने बिहार में क्या किया है, वह सभी लोग जानते हैं.

यह बिहार नीतीश कुमार के विकास का बिहार है. आने वाले दिनों में भी वे आएंगे और सबका सम्मान होगा. इस बार भी सरकार विकास की बनेगी. उन्होंने पूरे बिहार को अपना परिवार माना है. नीतीश कुमार जाति की नहीं, बल्कि जमात की राजनीति करते हैं. उन्होंने बिहार का सम्मान बढ़ाया है.

ये भी पढ़ें: Bihar Assembly Elections: बिहार चुनाव में टेंशन का डोज देंगे असदुद्दीन ओवैसी! क्या RJD के लिए  पैदा होगीं मुश्किलें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नीतीश को CM पद से हटाना NDA को पड़ा भारी? आनंद मोहन ने संजय झा के खिलाफ खोला मोर्चा
नीतीश को CM पद से हटाना NDA को पड़ा भारी? आनंद मोहन ने संजय झा के खिलाफ खोला मोर्चा
'वैमनस्य और ईर्ष्या से चल रहा इंडी ब्लॉक', महागठबंधन पर JDU पर तीखा तंज
'वैमनस्य और ईर्ष्या से चल रहा इंडी ब्लॉक', महागठबंधन पर JDU पर तीखा तंज
'जनता ने चोरों को वोट देना बंद कर दिया', राहुल गांधी पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला
'जनता ने चोरों को वोट देना बंद कर दिया', राहुल गांधी पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला
बिहार के मंत्री बोले- 'इंडिया गठबंधन का दिल्ली मार्च टांय-टांय फिस्स हो जाएगा'
बिहार के मंत्री बोले- 'इंडिया गठबंधन का दिल्ली मार्च टांय-टांय फिस्स हो जाएगा'

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान को शादी पर शशि थरूर ने यूं दी बधाई, कहा- 'शानदार खबर'
उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान को शादी पर शशि थरूर ने यूं दी बधाई, कहा- 'शानदार खबर'
नीतीश को CM पद से हटाना NDA को पड़ा भारी? आनंद मोहन ने संजय झा के खिलाफ खोला मोर्चा
नीतीश को CM पद से हटाना NDA को पड़ा भारी? आनंद मोहन ने संजय झा के खिलाफ खोला मोर्चा
पहले भारत में किया कमाल, अब वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश में जीता टेस्ट; 8 विकेट से मारी बाजी
पहले भारत में किया कमाल, अब वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश में जीता टेस्ट; 8 विकेट से मारी बाजी
'वो बीमार नहीं थे...', संजय गुप्ता के निधन पर कंगना रनौत की इमोशनल पोस्ट
'वो बीमार नहीं थे...', संजय गुप्ता के निधन पर कंगना रनौत की इमोशनल पोस्ट
JKNC-JUIAK के बीच नगर निकाय चुनावों के लिए कारगिल में गठबंधन, कांग्रेस से रिश्ता खत्म
JKNC-JUIAK के बीच नगर निकाय चुनावों के लिए कारगिल में गठबंधन, कांग्रेस से रिश्ता खत्म
'दुकानदार जी, नुकसान आपका, रैली हमारी', महारैली पर BJP ने कांग्रेस पर कसा तंज
'दुकानदार जी, नुकसान आपका, रैली हमारी', महारैली पर BJP ने कांग्रेस पर कसा तंज
CEC के खिलाफ जन-महाभियोग पर थरूर बोले- कोई विकल्प नहीं था, BJP ने दिया ये जवाब
CEC के खिलाफ जन-महाभियोग पर थरूर बोले- कोई विकल्प नहीं था, BJP ने दिया ये जवाब
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Embed widget