एक्सप्लोरर

बिहार: शराब कारोबारियों ने वृद्धा की पीट-पीटकर की हत्या, बेटे को भी मारकर किया अधमरा

घटना के संबंध में एसपी सुधीर कुमार पोरेका ने बताया कि घटना की जानकारी उन्हें मिली है और इसकी जांच की जिम्मेदारी वरीय अधिकारी को दी गई है. जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

औरंगाबाद: बिहार के औरंगाबाद जिले के हसपुरा में बीती रात चार से पांच की संख्या में रहे अपराधियों ने 70 वर्षीय वृद्धा की ईंट-पत्थर से कूच-कूचकर हत्या कर दी. वहीं, इस दौरान बीचबचाव करने आए मृतिका के बेटे की भी अपराधियों ने जमकर पिटाई कर दी,जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया. फिलहाल घायल को इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है.

नहर किनारे झोपड़ी में रहती थी महिला

मिली जानकारी के अनुसार मृतका जुगेश्वरी देवी अपने बेटे अमित कुमार उर्फ नन्हे के साथ पचरुखिया के हैवसपुर गण स्थित नहर के किनारे फूंस का घर बनाकर पिछले कई सालों से रह रही थी. मृतका का बेटा भवन निर्माण में सेटरिंग का कार्य करता था. वृद्धा के घर के पास ही अवैध शराब के व्यवसाय से जुड़े लोगों का जमावड़ा रहता था, जिसका वो विरोध करती थी.

पुलिस ने कराया शव का पोस्टमार्टम

इस बात को लेकर कई बार शराब कारोबारियों के साथ उसकी झड़प भी हो चुकी थी. इसी क्रम में शुक्रवार की रात 10:30 बजे के करीब कुछ लोग वृद्धा के घर में घुसे और ईंट पत्थर से कूच-कूचकर उसे मार डाला. वहीं, उसके बेटे की भी पिटाई की. इधर, घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को रातों रात अपने कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

इधर, सुबह जब घटना की जानकारी स्थानीय लोगों को मिली तो उन्होंने हंगामा करते हुए हसपुरा-पचरुखिया रोड को घंटों जाम कर दिया. इस मामले में लोगों ने शराब कारोबारियों को निशाना बनाते हुए हत्या को अंजाम देने की बात कही. वहीं, हसपुरा थानाध्यक्ष पर शराब कारोबारियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया और पुलिस अधीक्षक से उन्हें हटाने की मांग की.

वरिय अधिकारी को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी

घटना के संबंध में एसपी सुधीर कुमार पोरेका ने बताया कि घटना की जानकारी उन्हें मिली है और इसकी जांच की जिम्मेदारी वरीय अधिकारी को दी गई है. थानाध्यक्ष पर लगाए गए आरोप को लेकर एसपी ने कहा कि उसकी भी जांच की जाएगी और जरूरत पड़ी तो आवश्यक कार्रवाई भी होगी.

यह भी पढ़ें -

तेजस्वी ने CM नीतीश पर कसा तंज, कहा- भोले-भाले मुख्यमंत्री को 'दागी' मंत्रियों के बारे में नहीं है जानकारी BSEB Inter Exam: एक परीक्षार्थी के लिए 19 कर्मियों की लगाई गई ड्यूटी, जानें- क्या है पूरा मामला?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार STET का नया शेड्यूल हुआ जारी, 21 नवंबर को होगा एग्जाम
बिहार STET का नया शेड्यूल हुआ जारी, 21 नवंबर को होगा एग्जाम
Bihar News: भागलपुर में पति-पत्नी की हत्या, सुबह-सुबह डबल मर्डर से थर्रा उठा बिहार
भागलपुर में पति-पत्नी की हत्या, सुबह-सुबह डबल मर्डर से थर्रा उठा बिहार
पटना में दुर्गा विसर्जन के दौरान नाबालिग की गोली मारकर हत्या, बवाल और तोड़फोड़
पटना में दुर्गा विसर्जन के दौरान नाबालिग की गोली मारकर हत्या, बवाल और तोड़फोड़
बिहार MLC चुनाव से पहले सरकार की शिक्षकों को सौगात, अनुदान राशि जारी
बिहार: MLC चुनाव से पहले सरकार की शिक्षकों को सौगात, अनुदान राशि जारी

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
Embed widget