एक्सप्लोरर

तेजस्वी ने CM नीतीश पर कसा तंज, कहा- भोले-भाले मुख्यमंत्री को 'दागी' मंत्रियों के बारे में नहीं है जानकारी

तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर लिखा कि बिहार के महान कुर्सीवादी मुख्यमंत्री को पता ही नहीं है कि उनके मंत्रिमंडल में शामिल 18 मंत्रियों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं. क्या इतने भोले-भाले मुख्यमंत्री को कुर्सी पर बने रहने का नैतिक अधिकार है?

पटना: नीतीश कैबिनेट में दागी नेताओं को शामिल करने को लेकर विवाद जारी है. विपक्ष इस मुद्दे पर सीएम नीतीश पर लगातार निशाना साध रही है. इसी क्रम में शनिवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने फिर एक बार सीएम नीतीश पर हमला बोला है. उन्होंने सीएम नीतीश के बयान, जिसमें उन्होंने कैबिनेट मंत्रियों के आपराधिक छवि के होने की बात पर अनभिज्ञता जताई थी पर ट्वीट कर तंज कसा है और पूछा है कि क्या इतने भोले भाले मुख्यमंत्री कुर्सी पर बने रहने का नैतिक अधिकार है?

तेजस्वी ने ट्वीट कर कही ये बात

नेता प्रतिपक्ष ने शनिवार को सीएम नीतीश पर निशाना साधते हुए ट्वीट कर लिखा है कि बिहार के महान कुर्सीवादी मुख्यमंत्री को पता ही नहीं है कि उनके मंत्रिमंडल में शामिल 18 मंत्रियों के खिलाफ हत्या, लूट, भ्रष्टाचार, यौन शोषण, आर्म्स एक्ट, चोरी, जालसाजी, धोखाधड़ी जैसे गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं. क्या इतने भोले-भाले मुख्यमंत्री को कुर्सी पर बने रहने का नैतिक अधिकार है?

सीएम नीतीश ने कही थी ये बात

दरअसल, शुक्रवार की शाम दिल्ली से पटना लौटे सीएम नीतीश से जब पत्रकारों ने उनके दागी मंत्रियों के बारे में सवाल किया था तो इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा था कि मुझे ऐसी कोई जानकारी नहीं है. ये देखना आप लोगों का काम है. आप लोग देखते हैं. मुझे नहीं लगता ऐसा कोई चेहरा है. लेकिन अगर आपकी जानकारी में है तो मेरे साथ भी जानकारी साझा कीजिए, मैं उसे देखूंगा.

18 मंत्रियों के खिलाफ दर्ज हैं आपराधिक मामले

बता दें कि एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक नीतीश कैबिनेट में शामिल 30 में से 18 मंत्रियों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं. इन मंत्रियों ने विधानसभा चुनाव के वक्त चुनाव आयोग को जो शपथ पत्र दिया थे, उसमें उन्होंने अपने ऊपर चल रहे आपराधिक मामले की जानकारी दी थी. उसी आधार पर रिपोर्ट तैयार की गई है.

यह भी पढ़ें -

BJP विधायक को मिली जान से मारने की धमकी, अपराधी ने कहा- घर में घुसकर........ बिहार: 'कोरोना घोटाला' मामले में विभाग ने तीन और कर्मियों को किया निलंबित, कल 7 लोग हुए थे सस्पेंड
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
बांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार से मिले BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा, पूर्व CM ने क्या कहा?
बांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार से मिले BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा, पूर्व CM ने क्या कहा?
बांकीपुर से असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी भी लड़ेगी उपचुनाव? AIMIM के बयान से बढ़ी टेंशन!
बांकीपुर से असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी भी लड़ेगी उपचुनाव? AIMIM के बयान से बढ़ी टेंशन!
बांकीपुर उपचुनाव: 'प्रशांत किशोर ने गलत…', BJP नेता का PK पर हमला, कर दी 'भविष्यवाणी'
बांकीपुर उपचुनाव: 'प्रशांत किशोर ने गलत…', BJP नेता का PK पर हमला, कर दी 'भविष्यवाणी'

वीडियोज

Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद; मेसी पर लगा आरोप
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद
'कैंसर' है ईरान सरकार, जड़ से खत्म करना जरूरी...', ताबड़तोड़ एयरस्ट्राइक के बाद ट्रंप की तेहरान को धमकी
'कैंसर' है ईरान सरकार, जड़ से खत्म करना जरूरी...', ताबड़तोड़ एयरस्ट्राइक के बाद ट्रंप की तेहरान को धमकी
Indian Weapon Demand: ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Embed widget