एक्सप्लोरर

Leshi Singh: बिहार सरकार में मंत्री लेसी सिंह को मिली जेड श्रेणी सुरक्षा, इन नेताओं की भी बढ़ाई गई सिक्योरिटी

Leshi Singh: बिहार पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर प्रदेश सरकार की सुरक्षा समिति ने खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री लेसी सिंह को बाहुबलियों से गंभीर खतरे को देखते हुए उन्हें जेड श्रेणी की सुरक्षा दी गई है.

Leshi Singh News: बिहार सरकार में मंत्री लेसी सिंह की सुरक्षा बढ़ाकर जेड श्रेणी की कर दी गई है. बिहार सरकार की सुरक्षा समिति समन्वय की बैठक में यह फैसला लिया गया. इसके अलावा, सांसद देवेश चंद्र ठाकुर और नवादा सांसद विवेक ठाकुर को Y श्रेणी की सुरक्षा दी गई है.

बिहार पुलिस और विशेष शाखा की इस रिपोर्ट के बाद नीतीश सरकार ने लेसी सिंह को जेड श्रेणी की सुरक्षा देने का फैसला लिया है. 

सरकार में जेड श्रेणी सुरक्षा प्राप्त पहली मंत्री

बिहार सरकार सुरक्षा समिति के इस फैसले के बाद मंत्री लेसी सिंह प्रदेश की ऐसी पहली मंत्री हो गई हैं, जिन्हें जेड श्रेणी की सुरक्षा दी गई है. दरअसल, हाल ही में पूर्णिया जिले में दो चुनाव हुए हैं. वहां पर लोकसभा चुनाव के साथ रूपौली में विधानसभा चुनाव संपन्न हुए. दोनों चुनाव में मंत्री लेसी सिंह ने अपनी पार्टी की कमान संभाले रखा. 

बिहार पुलिस को चुनाव प्रचार के दौरान सूचना मिली थी कि मंत्री लेसी सिंह के चुनाव प्रचार में मुखर होने से एक बाहुबली नेता समेत कुछ और असमाजिक तत्वों में बौखलाहट है.  ऐसे में वे मंत्री को नुकसान पहुंचा सकते हैं. मंत्री लेसी सिंह के अलावा, बिहार सरकार ने प्रदेश के दो सांसदों को वाई श्रेणी की सुरक्षा देने का निर्णय लिया है. इनमें एक सीतामढ़ी से जेडीयू सांसद देवेश चंद्र ठाकुर और दूसरा नवादा से बीजेपी सांसद विवेक ठाकुर शामिल हैं. 

कौन हैं लेसी सिंह?

बिहार सरकार में लेसी सिंह कैबिनेट मंत्री हैं. वह अपने पति की हत्या के बाद राजनीति में आई हैं. बिहार राजनीति में उनकी अपनी अलग पहचान है. लेशी सिंह बूटन सिंह की पत्नी हैं. वर्ष 2000 में लेशी सिंह के पति को पूर्णिया कोर्ट में गोलियों से भूनकर मार डाला गया था. वर्तमान में वह बिहार के धमदाहा सीट से विधायक हैं. 

Bihar Snake News: एक साल के बच्चे ने मुंह में लिया 'सांप' और... गया का यह मामला जान चौंक जाएंगे आप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी, शाह और CEC पर बरसे तेजस्वी यादव, बोले- 'जंतर-मंतर…'
PM मोदी, शाह और CEC पर बरसे तेजस्वी यादव, बोले- 'जंतर-मंतर…'
कांग्रेस के लोग मानने लगे SIR सही? चिराग पासवान की पार्टी का दावा
कांग्रेस के लोग मानने लगे SIR सही? चिराग पासवान की पार्टी का दावा
BJP-JDU का विलय फाइनल? एक तस्वीर से बिहार में सियासी खलबली!
BJP-JDU का विलय फाइनल? एक तस्वीर से बिहार में सियासी खलबली!
BJP की PC में राहुल गांधी का नाम लेकर क्या बोले ललन सिंह? 'आज तक...'
BJP की PC में राहुल गांधी का नाम लेकर क्या बोले ललन सिंह? 'आज तक...'

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को...'
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को पद्म विभूषण दिया'
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
बर्थडे पर सारा तेंदुलकर ने ग्लैमर से ढाया कहर, देखें किस तरह मनाया 29वां जन्मदिन
बर्थडे पर सारा तेंदुलकर ने ग्लैमर से ढाया कहर, देखें किस तरह मनाया 29वां जन्मदिन
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश ने सरकार पर कसा तंज
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश का सरकार पर तंज
Embed widget