एक्सप्लोरर

Bihar Floor Test: फ्लोर टेस्ट से पहले बैठक से JDU विधायकों के गायब रहने पर नीतीश के मंत्री की सफाई, जानें- क्या कहा?

Bihar Floor Test: बिहार में फ्लोर टेस्ट से पहले सियासी बिसात बिछ गई है. आरजेडी के विधायक पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के घर पर ठहरे हुए हैं तो दूसरी तरफ बीजेपी विधायक बोधगया से लौट रहे हैं.

Bihar News: बिहार में 12 फरवरी को एनडीए सरकार का शक्ति परीक्षण होना है. सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव रखेंगे जिसपर चर्चा होगी और फिर बाद में वह इस पर जवाब देंगे. इस बीच राज्य में गहमागहमी तेज है. जेडीयू ने फ्लोर टेस्ट (Floor Test) से पहले बैठक बुलाई जिसमें कुछ नेता मौजूद नहीं रहे जिसपर अटकलें तेज हो गईं. उधर, विपक्ष की तरफ से तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने दावा किया था कि 'खेला होगा', जिस पर जेडीयू के विधायक गोपाल मंडल ने कहा कि कोई खेला नहीं होगा, हमारे सभी विधायक कल (सोमवार) विधानसभा में मौजूद रहेंगे.

गोपाल मंडल ने जेडीयू की बैठक में कुछ विधायकों की गैरमौजूदगी पर कहा, ''दो-तीन विधायक बैठक में नहीं आए थे. वे हमारे संपर्क में हैं. कोई खेला नहीं होने वाला है.'' इस बैठक से बीमा भारती भी नदारद थीं. उनके बारे में पूछने पर गोपाल मंडल ने कहा कि बीमा भारती अपने घर में हैं. वह सुबह विधानसभा में रहेंगी. बिहार के मंत्री विजय कुमार ने कहा, ''दो-तीन विधायक नहीं थे, लेकिन जो भी नहीं थे उन्होंने पार्टी को विधिवत सूचना दे दी थी कि वे किन्हीं कारणों ने आज नहीं आ सके.'' फ्लोर टेस्ट को लेकर उन्होंने कहा, ''सीएम नीतीश कुमार सदन में विश्वास प्रस्ताव रखेंगे. विपक्ष के नेता इस पर बोलेंगे, फिर विभिन्न दलों के नेता बोलेंगे फिर सरकार जवाब देगी और अंत में वोटिंग कराई जाएगी.''

विधायक शालिनी की भी हुई खूब चर्चा
जेडीयू की बैठक में केसरिया की विधायक शालिनी मिश्रा भी नहीं पहुंच पाईं. उनके बारे में ऐसी खबरें चल रही थीं कि वह पार्टी छोड़ सकती है. लेकिन शालिनी ने खुद जवाब दिया कि वह किसी काम से दिल्ली गई थीं और पार्टी को इसकी जानकारी दी थी. उनके बारे में अफवाह फैलाई जा रही है. उधर, उपेंद्र कुशवाहा ने विधायकों की गैरमौजूदगी पर उड़ रही अफवाह पर कहा कि लोगों की और भी व्यस्तताएं रहती हैं इसलिए नहीं आए होंगे. वहीं, तेजस्वी यादव पर हमला करते हुए कहा कि उनको अपने विधायकों पर भरोसा नहीं है. वह केवल कहने के लिए कहते हैं कि खेला होगा. उनके यहां खेला होने वाला है इसलिए विधायकों को कैद करके रखा है.

ये भी पढ़ेंBihar Floor Test: JDU की मीटिंग से नदारद रहने वालीं MLA शालिनी ने साफ किया रुख, कहा- 'मुझे तो न्योता ही नहीं...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक पर BJP नेता का बड़ा बयान, PM मोदी का जिक्र कर कहा- 'स्थिति बिगड़ी तो…'
सोनम वांगचुक पर BJP नेता का बड़ा बयान, PM मोदी का जिक्र कर कहा- 'स्थिति बिगड़ी तो…'
बिहार में परिसीमन से पंचायत और वार्ड की संख्या बढ़ेगी, होल्डिंग टैक्स कितना लगेगा? जानें
बिहार में परिसीमन से पंचायत और वार्ड की संख्या बढ़ेगी, होल्डिंग टैक्स कितना लगेगा? जानें
सम्राट चौधरी पर विवादित पोस्ट करना पड़ा भारी, RJD समेत 10 एक्स हैंडल्स को नोटिस
सम्राट चौधरी पर विवादित पोस्ट करना पड़ा भारी, RJD समेत 10 एक्स हैंडल्स को नोटिस
RJD को 'B' फैक्टर से दिक्कत! लालू-तेजस्वी से क्यों दूर हुए मृत्युंजय तिवारी? अंदर की खबर जानिए
RJD को 'B' फैक्टर से दिक्कत! लालू-तेजस्वी से क्यों दूर हुए मृत्युंजय तिवारी? अंदर की खबर जानिए

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Strait of Hormuz: 'जब तक अगला आदेश न दें...', होर्मुज में खतरा, भारतीयों के लिए DGMA ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा
'जब तक अगला आदेश न दें...', होर्मुज में खतरा, भारतीयों के लिए DGMA ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा
Exclusive: दो मस्जिद...विंटेज कारों का शोकेस और PWD का गेस्ट हाउस, जौहर यूनिवर्सिटी के अंदर क्या-क्या है?
दो मस्जिद...विंटेज कारों का शोकेस और PWD का गेस्ट हाउस, जौहर यूनिवर्सिटी के अंदर क्या-क्या है?
बिगड़ती तबीयत, खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
'OMG 2 का आइडिया मेरा था, अक्षय कुमार ने स्क्रिप्ट ली और क्रेडिट तक नहीं दिया', परेश रावल का खुलासा
‘OMG 2 मेरा आइडिया थी लेकिन अक्षय ने नहीं दिया कोई क्रेडिट’, परेश रावल का खुलासा
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
पश्चिम बंगाल में बड़ा हादसा, बहरामपुर में ट्रेन से टकराई स्कूल वैन, 2 बच्चों समेत 3 की मौत
पश्चिम बंगाल में बड़ा हादसा, बहरामपुर में ट्रेन से टकराई स्कूल वैन, 2 बच्चों समेत 3 की मौत
अमेरिका का ईरान पर लगातार छठे दिन ताबड़तोड़ अटैक, ब्रिज, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर दागी मिसाइलें, बिजली भी गुल
अमेरिका का ईरान पर लगातार छठे दिन ताबड़तोड़ अटैक, ब्रिज, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर दागी मिसाइलें, बिजली भी गुल
Sonam Wangchuk Hunger Strike: लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
Embed widget