एक्सप्लोरर

Bihar Floor Test: JDU की मीटिंग से नदारद रहने वालीं MLA शालिनी ने साफ किया रुख, कहा- 'मुझे तो न्योता ही नहीं...'

Bihar Politics: बिहार में 12 फरवरी को फ्लोर टेस्ट होने वाला है. नीतीश कुमार के शक्ति परीक्षण से पहले ऐसी खबरें सामने आईं कि कुछ विधायक शनिवार को पार्टी की बैठक में नहीं आए.

Bihar News: विधायक शालिनी मिश्रा (Shalini Mishra) जेडीयू की बैठक से शनिवार को नदारद रही थीं, जिसके बाद ऐसी अटकलें थीं कि वह पार्टी छोड़ सकती हैं. अब इसको लेकर उनकी  सफाई आई है. शालिनी मिश्रा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वह विदेशी मेहमानों का आगवानी के लिए दिल्ली गई थीं. शालिनी ने यह भी कहा कि पार्टी की बैठक को लेकर उन्हें कोई न्योता नहीं मिला था. शालिनी मिश्रा जेडीयू की बिहार इकाई की महासचिव हैं और केसरिया सीट से विधायक हैं.

समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में शालिनी मिश्रा ने कहा, ''मैं गायब ही नहीं थी. मैं पार्टी नेतृत्व को बोलकर गई थी कि मैं दो दिनों के लिए दिल्ली जा रही हूं. विदेशी मेहमान आए हैं. उन्हें रिसीव करने गई थी. मेरे पास पार्टी की बैठक का न्योता भी नहीं आया था. क्योंकि सबको पता था कि मैं पटना में नहीं हूं. यह सब अफवाह है. पार्टी के किसी भी बड़े नेता ने मुझसे नहीं पूछा कि मैं क्यों नहीं आई क्योंकि सबको पता था कि मैं पटना में नहीं हूं.''

उपेंद्र कुशवाहा ने शालिनी को लेकर किया यह दावा
शालिनी को लेकर ऐसी अटकलें तब चल रही हैं जब कल यानी सोमवार को बिहार विधानसभा में सीएम नीतीश कुमार की सरकार का शक्ति परीक्षण होने वाला है. बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष यानी एनडीए के घटक दल बीजेपी के पास 78, जेडीयू के पास 45 और हम के पास पांच विधायक हैं. उधर, आरएलजेडी चीफ उपेंद्र कुशवाहा ने भी शालिनी मिश्रा को लेकर चल रही खबरों को अफवाह बताया. कुशवाहा ने रविवार को ट्वीट किया, ''आश्चर्य है! कैसे अफवाह व भ्रम फैलाये जाते हैं! सुर्ख़ियों में है खबर - जदयू विधायक गायब/मोबाइल बन्द! अरे भाई, खबरों में घसीटे जा रहे विधायकों में से एक श्रीमती शालिनी मिश्रा जी अभी मेरे साथ दिल्ली से पटना आ रही फ्लाइट में बैठी हैं. आखिर निजी व्यस्तता भी होती है सबकी.'' फ्लोर टेस्ट को लेकर गहमागहमी के बीच बीजेपी ने जहां अपने विधायकों को गया के रिसॉर्ट में रखा तो आरजेडी ने अपने विधायकों को तेजस्वी यादव के घर पर ठहराया. ऐसा विधायकों के टूटने की आशंका के बीच किया गया है.

ये भी पढ़ें- Watch: बिहार में BJP के विधायक गया के महाबोधि रिसॉर्ट से रवाना, फ्लोर टेस्ट को लेकर सियासी गहमागहमी और तेज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget