एक्सप्लोरर

इंडिया गठबंधन छोड़ने पर CM नीतीश कुमार का बड़ा दावा, कहा- 'जब हमको पता चला कि...'

Bihar Floor Test: सीएम नीतीश ने कहा कि हमने सभी दलों को साथ लाने का काम किया. लेकिन क्या हुआ. जब हमने देखा कि कुछ होने वाला नहीं है तो हम अपनी पुरानी जगह पर आ गए.

Bihar Vidhan Sabha Floor Test: बिहार विधानसभा में विश्वास मत परीक्षण को लेकर सदन की कार्यवाही जारी है. इस बीच सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने विधानसभा में आरजेडी चीफ लालू यादव पर बड़ा हमला किया. उन्होंने इंडिया गठबंधन का जिक्र करते हुए कहा कि जब उन्हें पता चला कि इनके (तेजस्वी यादव) भी कांग्रेस के साथ हैं तो हमने फैसला ले लिया. सीएम नीतीश ने कहा कि हमने सभी दलों को साथ लाने का काम किया. लेकिन क्या हुआ. जब हमने देखा कि कुछ होने वाला नहीं है तो हम अपनी पुरानी जगह पर आ गए, जहां हम बहुत पहले थे.

बिहार में फ्लोर टेस्ट से पहले सीएम नीतीश ने कहा कि उन्होंने सभी लोगों को एकजुट करने के लिए यहां (पटना) में बैठक की थी. हम सबको एकजुट कर रहे थे. हमने सभी को एकजुट करने के लिए कई दिनों तक मेहनत की. सीएम नीतीश ने कहा कि हमने कहा था कि कांग्रेस को दो से ज्यादा विभाग मिलना चाहिए था क्योंकि उनके 19 विधायक हैं लेकिन दो ही मिला. कांग्रेस के लोग बार-बार आकर हमसे इस बारे में बोलते थे. मुख्यमंत्री ने कहा, "हमने उनसे (कांग्रेस) कहा कि आप जाकर मिल (आरजेडी) लीजिए. जब अंत में हमको पता चला कि इनकी (आरजेडी) कांग्रेस पार्टी को इधर उधर कर ही थी तो उसको डर लग रहा था. जब हमने उनसे (कांग्रेस) कहा कि बाकी पार्टी को एकजुट करिए तो उनको हमसे तकलीफ थी. जब हमको पता चला कि इनके (तेजस्वी यादव) के पिता जी भी उनके (कांग्रेस) साथ तो ये लग गया कि कुछ होने वाला नहीं है. फिर हम अपनी पुरानी जगह पर आ गए.

फ्लोर टेस्ट में क्या हुआ?

फ्लोर टेस्ट में सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए की सरकार पास हो गई है. सरकार के पक्ष में 129 वोट पड़े. वहीं विपक्ष के पक्ष में शून्य वोट आए.  एनडी को 128 वोट मिलने की उम्मीद थी लेकिन उससे भी ज्यादा वोट मिले. 

विधानसभा में तेजस्वी यादव ने CM नीतीश पर कहा- 'आपने जाने के पहले बता दिया होता तो...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CEC और SIR के खिलाफ पटना में राजभवन मार्च, बड़ी संख्या में जुटेंगे युवा
CEC और SIR के खिलाफ पटना में राजभवन मार्च, बड़ी संख्या में जुटेंगे युवा
'जब तक यह समस्या नहीं निपटेगी तब तक...', प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर का बड़ा दावा
'जब तक यह समस्या नहीं निपटेगी तब तक...', प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर का बड़ा दावा
MLC चुनाव से पहले RLM में संग्राम! रामपुकार सिन्हा सस्पेंड, अब 3 MLA पर गिरेगी गाज?
MLC चुनाव से पहले RLM में संग्राम! रामपुकार सिन्हा सस्पेंड, अब 3 MLA पर गिरेगी गाज?
जहां था मातम वहां VIP कुर्सी लेकर पहुंचे जीतन राम मांझी? भड़के लोग!
जहां था मातम वहां VIP कुर्सी लेकर पहुंचे जीतन राम मांझी? भड़के लोग!

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'वे सहमत हुए, क्योंकि मैंने...' रूस-यूक्रेन पीस डील को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा
'वे सहमत हुए क्योंकि मैंने कहा...' रूस-यूक्रेन पीस डील पर बोले ट्रंप
MLC चुनाव से पहले RLM में संग्राम! रामपुकार सिन्हा सस्पेंड, अब 3 MLA पर गिरेगी गाज?
MLC चुनाव से पहले RLM में संग्राम! रामपुकार सिन्हा सस्पेंड, अब 3 MLA पर गिरेगी गाज?
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, 'धुरंधर 2' बनी नंबर 1, जानें- 'दृश्यम 3' को टॉप 10 लिस्ट में मिली कौन सी जगह ?
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, जानें- टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget