एक्सप्लोरर

Bihar Flat Plot News: बिहार में खरीद रहे हैं फ्लैट या प्लॉट तो नोट कर लें ये 15 बातें, बच जाएंगे लाखों रुपये, पढ़ें काम की खबर

Bihar RERA Guidelines: जागरूक करने के लिए पटना जिला प्रशासन की ओर से जरूरी बातों को बताया गया है. आप रेरा की वेबसाइट https://rera.bihar.gov.in पर जाकर अधिक जानकारी ले सकते हैं.

Patna News: हर किसी का यह सपना होता है कि उसका अपना घर हो और इसके लिए लोग अपनी मेहनत की पूरी कमाई लगा देते हैं. इसके चक्कर में कई बार फ्लैट या प्लॉट खरीदने में लोग बिल्डर्स या दलाल के चक्कर में फंस जाते हैं. इस बीच रविवार (08 सितंबर) को पटना जिला प्रशासन (Patna District Administration) की ओर से फ्लैट अथवा प्लॉट खरीदने वालों के लिए 15 जरूरी बातों को बताया गया है.

दरअसल, कई बार लोग धोखा खा जाते हैं उनके लाखों रुपये बर्बाद हो जाते हैं. ऐसे में सही जानकारी रखकर लाखों रुपये बचाए जा सकते हैं. पटना जिला प्रशासन की ओर एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा गया, "रेरा, बिहार की ओर से घर एवं प्लॉट खरीदारों के लिए आवश्यक सूचना जारी की गई है. जिला प्रशासन पटना आप सबसे अपील करता है कि किसी भी भू-संपदा परियोजना में फ्लैट या प्लॉट खरीदने से पहले इन सूचनाओं की जांच अवश्य कर लें."

एक नजर में पढ़ें पटना जिला प्रशासन की 15 महत्वपूर्ण बातें

  • क्या परियोजना रेरा बिहार द्वारा निबंधित है?
  • परियोजना की निबंधन संख्या BRERAP अक्षरों से शुरू है या नहीं?
  • प्रमोटर आपसे बुकिंग राशि के रूप में फ्लैट/प्लॉट के कुल मूल्य का अधिकतम 10% तक ही मांग रहा है या नहीं?
  • प्रमोटर बुकिंग राशि लेने के बाद आपसे निबंधित एग्रीमेंट फॉर सेल कर रहा है या नहीं?
  • अग्रीमेंट फॉर सेल का प्रारूप बिहार भू-सम्पदा (विनियमन एवं विकास) नियमावली 2017, में दिए गए प्रारूप के अनुसार है या नहीं?
  • प्रमोटर ने आपको आवंटन पत्र का प्रारूप दिया है या नहीं?
  • आवंटन पत्र के प्रारूप में आपको दी जाने वाली पार्किंग की जगह अर्थात गैराज का वर्णन है या नहीं?
  • क्या प्रमोटर ने आपको यह बताया है कि जैसे ही आधे से अधिक फ्लैट्स की बुकिंग होगी, वह एसोसिएशन ऑफ अलौटीज (Association of Allottees) बनाएगा?
  • प्रमोटर ने परियोजना स्थल पर परियोजना से सम्बंधित सूचना पट, जिसमें रेरा निबंधन संख्या भी लिखना है, लगाया है या नहीं?
  • इस सूचना पट पर परियोजना का QR कोड, जो रेरा बिहार द्वारा आवंटित होता है, प्रदर्शित है या नहीं?
  • QR कोड स्कैन करने पर परियोजना की पूरी जानकारी मिल रही है या नहीं?
  • प्रमोटर ने आपको आपके फ्लैट का दरी क्षेत्र/फर्श क्षेत्र (Carpet Area) बताया है या नहीं?
  • क्या प्रमोटर ने आपको यह बताया है कि फ्लैट के निबंधन के दस्तावेज़ में वो फ्लैट दरी क्षेत्र का जिक्र करेंगे?
  • क्या प्रमोटर ने आपको बताया है कि बालकनी का क्षेत्र फ्लैट के क्षेत्रफल में नहीं जोड़ा गया है?
  • प्रमोटर ने आपको परियोजना से सम्बंधित विवरणिका (brochure), जिसमे परियोजना के पूरा होने का समय एवं दी जाने वाली सुविधाओं का वर्णन होता है, दिया है या नहीं?

रेरा की वेबसाइट पर ले सकते हैं अधिक जानकारी

बता दें कि बिहार में एक तरफ बीते 20 अगस्त से जमीन सर्वे का काम शुरू हुआ है तो इस बीच लोगों को जागरूक करने की दृष्टि से ही पटना जिला प्रशासन की ओर से रेरा की उक्त जानकारी दी गई है. अधिक जानकारी के लिए आप रेरा की वेबसाइट https://rera.bihar.gov.in पर जाकर अधिक जानकारी ले सकते हैं. rera@bihar.gov.in पर मेल भी कर सकते हैं. गौरतलब हो कि कई बार ऐसी खबर आती है कि रेरा में रजिस्ट्रेशन के बिना ही सैकड़ों एजेंट जमीन का सौदा कर दिया है. ऐसे में बाद में लोगों को परेशानी होती है.

यह भी पढ़ें- ना तेजस्वी यादव ना चिराग पासवान कम... 2025 में कौन दिखाएगा 'दम'! सांसद ने कह दी बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

VIDEO: कलाकार ने कहा- बढ़िया, तो सुनकर हंस पड़े मोकामा विधायक अनंत सिंह
VIDEO: कलाकार ने कहा- बढ़िया, तो सुनकर हंस पड़े मोकामा विधायक अनंत सिंह
चिराग पासवान देंगे इस्तीफा? अपने ही बयानों पर घिरे केंद्रीय मंत्री
चिराग पासवान देंगे इस्तीफा? अपने ही बयानों पर घिरे केंद्रीय मंत्री
प्रशांत किशोर का 'मिशन' अब दिल्ली? PK बोले- 'हम लोगों ने…'
प्रशांत किशोर का 'मिशन' अब दिल्ली? PK बोले- 'हम लोगों ने…'
'मुझे शर्म आती है...', चिराग पासवान ने बिहार की सम्राट सरकार को घेरा
'मुझे शर्म आती है...', चिराग पासवान ने बिहार की सम्राट सरकार को घेरा

वीडियोज

Gujarat News | Road Accident: टक्कर से गिरे स्कूटी सवार..मची चीख पुकार | Breaking | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: थप्पड़ केस में बुरे फंसे प्रवेश! | AAP | BJP
SIR Controversy: वोट के रखवाले | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: दिल्ली के थप्पड़बाज मंत्री की पूरी कहानी! | AAP | BJP | CM Rekha
SIR Controversy | Gyanesh Kumar: Vote Chori या चुनावी मैच फिक्सिंग..CEC पर सबसे सटीक विश्लेषण!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ज्ञानेश कुमार के घर पोती कालिख, कांग्रेस पर भड़के नड्डा, 'अस्थिरता पैदा करने की कोशिश'
ज्ञानेश कुमार के घर पोती कालिख, कांग्रेस पर भड़के नड्डा, 'अस्थिरता पैदा करने की कोशिश'
कांग्रेस पर निशाना साध राहुल और अखिलेश के समर्थन में मायावती? कर दी बड़ी मांग
कांग्रेस पर निशाना साध राहुल और अखिलेश के समर्थन में मायावती? कर दी बड़ी मांग
क्या सेमीफाइनल में होगी भारत-पाकिस्तान की टक्कर? जानिए फाइनल तक का शेड्यूल
क्या सेमीफाइनल में होगी भारत-पाकिस्तान की टक्कर? जानिए फाइनल तक का शेड्यूल
वेस्टइंडीज को भारत ने रौंदा, शशि थरूर बोले- 'ज्यादा मजा नहीं आया, कोहली...'
वेस्टइंडीज को भारत ने रौंदा, शशि थरूर बोले- 'ज्यादा मजा नहीं आया, कोहली...'
टॉम हॉलैंड की ब्लॉकबस्टर 'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' अब OTT पर मचाएगी धमाल, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' अब OTT पर मचाएगी धमाल, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
हिरासत से छूटते ही आशुतोष रांका ने ऐसा क्या लिखा? मायूस हुए दीपके, लिखा- 'अबे यार...'
हिरासत से छूटते ही आशुतोष रांका ने ऐसा क्या लिखा? मायूस हुए दीपके, लिखा- 'अबे यार...'
'जालीदार वोट न छिटक जाए...', राम मंदिर को लेकर सपा-कांग्रेस पर बरसे CM योगी
'जालीदार वोट न छिटक जाए...', राम मंदिर को लेकर सपा-कांग्रेस पर बरसे CM योगी
How To Clean Black Marble: बिना खरोंच चमकेगा काला मार्बल, बस सफाई में करें ये 1 छोटा काम
बिना खरोंच चमकेगा काला मार्बल, बस सफाई में करें ये 1 छोटा काम
Embed widget