एक्सप्लोरर

ना तेजस्वी यादव ना चिराग पासवान कम... 2025 में कौन दिखाएगा 'दम'! सांसद ने कह दी बड़ी बात

Bihar Politics: शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि तेजस्वी यादव में जोश है और लोग उनकी तरफ देख रहे हैं, लेकिन बिहार में और भी बहुत सारे अच्छे-अच्छे नेता हैं. पढ़िए उन्होंने क्या कुछ कहा है.

Bihar News: बिहार में अगले साल (2025) विधानसभा का चुनाव होना है और युवा नेताओं पर नजर है कि इस बार कौन कितना दम दिखाता है. युवा नेताओं की बात होती है तो बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और सांसद चिराग पासवान का नाम आना स्वाभाविक है. दोनों नेता जोर-शोर से मैदान में अपना दम दिखाने में लगे हैं. हाल ही में चिराग पासवान ने 2024 के लोकसभा चुनाव में 100 प्रतिशत स्ट्राइक रेट देकर दिखा दिया है कि वह कमजोर नहीं हैं. वहीं दूसरी ओर तेजस्वी यादव भी यात्रा पर निकलने वाले हैं. देखना होगा कि 2025 में कौन कितना 'दम' दिखाता है. इस बीच टीएमसी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने दोनों नेताओं को लेकर बड़ी बात कह दी है. 

शत्रुघ्न सिन्हा बोले- 'तेजस्वी को विरासत में मिली राजनीति'

बीते शनिवार (07 सितंबर) को टीएमसी सांसद पटना पहुंचे थे. पटना पहुंचने पर पत्रकारों ने शत्रुघ्न सिन्हा से तेजस्वी यादव की यात्रा और 2025 में सरकार बनाने के दावे पर सवाल किया. इस पर शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि किसी को ऐसा कहने (दावा करने) में या यात्रा करने में कोई दिक्कत नहीं है. लोकतंत्र है हर कोई स्वतंत्र हैं. तेजस्वी यादव को विरासत में राजनीति मिली है और उन्होंने बहुत अनुभव हासिल कर लिया है. लालू याद से उन्होंने अनुभव प्राप्त किया है और बहुत सालों का अनुभव हो चुका है.

शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, "तेजस्वी यादव में जोश है और बहुत हद तक जवानी भी है, तो वह करेंगे. लोग उनकी तरफ देख रहे हैं. लेकिन बिहार में और भी बहुत सारे अच्छे-अच्छे नेता हैं जिनके बारे में अभी इस वक्त बात करना ठीक नहीं है." यहां शत्रुघ्न सिन्हा का इशारा चिराग पासवान की ओर था. हालांकि शत्रुघ्न सिन्हा ने चिराग पासवान को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी.

'चिराग पासवान उन लोगों में से एक जिनकी जीत पर हुई खुशी'

शत्रुघ्न सिन्हा ने चिराग को लेकर कहा, "दुनिया को पता है कि मुझे चिराग पासवान बहुत पसंद है. व्यक्तिगत तौर पर मैं समझता हूं कि चिराग पासवान उन चंद लोगों में से एक हैं जिनकी जीत की खुशी मुझे हुई है. पारिवारिक लगाव भी रहा है. उनके पिता रामविलास पासवान जी मेरे बहुत अच्छे मित्र रहे और शुरू दौर से ही मैं उनके परिवार के सुख-दुख में शरीक होता रहा हूं. वैसे लालू जी को भी मैं अपना पारिवारिक मित्र मानता हूं, तो यह सब निभाने का मैं प्रयास करता रहता हूं. किसी के आंदोलन पर, यात्रा पर या पॉलिसी क्या होगा, इसके बारे में अभी मैं कुछ नहीं कह सकता हूं. जब वक्त आएगा तो मैं इस पर बात करूंगा."

यह भी पढ़ें- RJD पर हमला, निशाने पर BJP! JDU में क्या चल रहा? नीतीश कुमार के नाम पर ललन सिंह ने दिया बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

…तो बांकीपुर में इस कारण हार गई BJP? चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया
…तो बांकीपुर में इस कारण हार गई BJP? चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया
उर्दू, अरबी और फारसी शिक्षकों के तबादले पर सवाल, तेजस्वी ने CM को लिखा पत्र
उर्दू, अरबी और फारसी शिक्षकों के तबादले पर सवाल, तेजस्वी ने CM को लिखा पत्र
'...तो आज भाई वीरेंद्र उपमुख्यमंत्री रहता', RJD विधायक का खुलासा!
'...तो आज भाई वीरेंद्र उपमुख्यमंत्री रहता', RJD विधायक का खुलासा!
झारखंड में लाठीचार्ज पर JDU का बड़ा बयान, 'एक तरफ तो हेमंत सोरेन…'
झारखंड में लाठीचार्ज पर JDU का बड़ा बयान, 'एक तरफ तो हेमंत सोरेन…'

वीडियोज

Nikita Rawal को Female Fan ने अचानक किया Kiss, Red Carpet का Video हुआ Viral
Toxic Trailer Launch: Yash ने trolling के बीच Kiara Advani का किया खुलकर support
Toxic Trailer Review: Yash का खूंखार अंदाज, दमदार एक्शन और Kiara Advani समेत पूरी स्टारकास्ट
Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
…तो बांकीपुर में इस कारण हार गई BJP? चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया
…तो बांकीपुर में इस कारण हार गई BJP? चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Inverter Fridge vs Normal Fridge: रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
Embed widget