एक्सप्लोरर

Bihar Elections 2025: बिहार चुनाव से पहले BJP के इस कद्दावर नेता ने दिया इस्तीफा, कहा- 'कुछ नेताओं…'

Bihar Assembly Elections 2025 BJP: शशि रंजन ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल को त्याग पत्र लिखा है. इनकी पहचान जहानाबाद एवं अरवल जिले में बीजेपी के फायर ब्रांड नेता के रूप में रही है.

बिहार बीजेपी के दिग्गज नेता रहे शशि रंजन ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. बीते बुधवार (17 सितंबर, 2025) को उन्होंने खुद इसकी जानकारी दी. पार्टी से लंबे समय से जुड़े शशि रंजन जहानाबाद के जिलाध्यक्ष रह चुके थे. वर्तमान में बिहार बीजेपी कार्यसमिति के सदस्य थे. अब वरिष्ठ नेता शशि रंजन ने अपने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है.

शशि रंजन ने कहा कि वे बीजेपी के लिए 28 वर्षों से काम कर रहे थे. सबसे कम उम्र के युवा जिलाध्यक्ष बनने का उन्हें गौरव प्राप्त हुआ था लेकिन आज बीजेपी के कुछ नेताओं के द्वारा उन्हें मान-सम्मान नहीं दिया जा रहा था. उन्होंने कहा कि आगे का फैसला अपने समर्थकों के साथ बैठक कर लेंगे.

त्याग पत्र में क्या लिखा?

शशि रंजन ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल को त्याग पत्र लिखा है. इसमें उन्होंने लिखा है, "आदरणीय अध्यक्ष जी नमस्कार, मैं शशि रंजन जहानाबाद भारतीय जनता पार्टी का पूर्व जिलाध्यक्ष पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा देता हूं. भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी से इस्तीफा दे रहा हूं. साथ ही साथ सक्रिय सदस्यता से इस्तीफा देता हूं. 28 वर्षों तक मैंने संगठन के लिए काम किया और जो संगठन ने हमें सम्मान दिया है इसके लिए आभारी हैं. आपका शशि रंजन, पूर्व जिलाध्यक्ष जहानाबाद, पूर्व लोकसभा प्रभारी महाराजगंज, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, बिहार बीजेपी."

बीजेपी के वरिष्ठ नेता शशि रंजन के बारे में जानिए

बता दें कि शशि रंजन की पहचान जहानाबाद एवं अरवल जिले में बीजेपी के फायर ब्रांड नेता के रूप में रही है. वे 1995 से 97 तक एबीवीपी से कुर्था नगर मंत्री रहे. 1998 में युवा बीजेपी के जिला मंत्री (जहानाबाद) रहे. 2000 में युवा बीजेपी के जिला महामंत्री बने. इसके बाद 2003 में युवा बीजेपी के जिलाध्यक्ष (जहानाबाद) बने. 2006 में जिला महामंत्री बनाए गए. इसी तरह अलग-अलग समय पर अलग-अलग जिम्मेदारी मिलती रही. 2023 में महाराजगंज लोकसभा के प्रभारी भी बनाए गए थे. वर्तमान में बिहार बीजेपी कार्यसमिति के सदस्य थे. कभी सुशील मोदी के विश्वास पात्र रहे शशि रंजन हाल के दिनों में पार्टी में अपनी उपेक्षा से नाराज चल रहे थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंटी यादव हत्याकांड: 'जाति देखकर गोली मारो, गमछा देखकर...', सम्राट सरकार पर बरसे प्रशांत किशोर
बंटी यादव हत्याकांड: 'जाति देखकर गोली मारो, गमछा देखकर...', सम्राट सरकार पर बरसे प्रशांत किशोर
'लोगों की अंधभक्ति का परिणाम यह है कि...', प्रशांत किशोर ने राम मंदिर मामले में इन लोगों पर कसा तंज
'लोगों की अंधभक्ति का परिणाम यह है कि...', प्रशांत किशोर ने राम मंदिर मामले में इन लोगों पर कसा तंज
बिहार: किंग कोबरा को 'स्नेक लेडी' ने बदन पर लपेटा, पहले 4 बार सांप ने काटा, इस बार फिर डसा
बिहार: किंग कोबरा को 'स्नेक लेडी' ने बदन पर लपेटा, पहले 4 बार सांप ने काटा, इस बार फिर डसा
Bankipur Bypoll: बांकीपुर से प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर सांसद पप्पू यादव की दो टूक, 'जो पार्टी…'
बांकीपुर से प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर सांसद पप्पू यादव की दो टूक, 'जो पार्टी…'

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दुनिया की कोई ऐसी ताकत नहीं जो होर्मुज हमसे छीन ले...', डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की सीधी चेतावनी
'दुनिया की कोई ऐसी ताकत नहीं जो होर्मुज हमसे छीन ले...', डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की सीधी चेतावनी
आजम खान की यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर के नोटिस के बाद भड़के अखिलेश यादव, कर दी RSS का दफ्तर गिराने की मांग!
आजम की यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर के नोटिस के बाद भड़के अखिलेश, कर दी RSS का दफ्तर गिराने की मांग!
Explained: 4 दिन बाद मानसून सत्र शुरू! कौन-से बिल लाएगी सरकार, किन मुद्दों पर घेरेगा विपक्ष और सदन का अंकगणित क्या?
4 दिन बाद मानसून सत्र! कौन-से बिल लाएगी सरकार, किन मुद्दों पर घेरेगा विपक्ष और सीट गेम क्या?
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
US Exit Iraq: 23 साल, हजारों सैनिक और अरबों डॉलर... अब इराक छोड़ रहा है अमेरिका, जानें इसके पीछे की वजह
23 साल, हजारों सैनिक और अरबों डॉलर... अब इराक छोड़ रहा है अमेरिका, जानें इसके पीछे की वजह
'पीएम के पास विदेश घूमने का समय लेकिन...', सोनम वांगचुक के अनशन पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'पीएम के पास विदेश घूमने का समय लेकिन...', सोनम वांगचुक के अनशन पर AIMIM की प्रतिक्रिया
ISRO Scientist Job: ISRO में कैसे मिलती है जॉब, कितनी होती है सैलरी और शिफ्ट टाइमिंग; यहां इस्तीफा देने का क्या है नियम?
ISRO में कैसे मिलती है जॉब, कितनी होती है सैलरी और शिफ्ट टाइमिंग; यहां इस्तीफा देने का क्या है नियम?
Embed widget