एक्सप्लोरर

Amit Shah Bihar Visit: पटना पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह, दक्षिण बिहार में बनाएंगे जीत की रणनीति

Bihar Elections 2025: अमित शाह पटना पहुंचे गए हैं.वह होटल मौर्या में ठहरे हैं. गुरुवार की सुबह रोहतास और बेगूसराय के लिए निकलेगें, जहां वो पार्टी लीडर के साथ बैठक करेंगे.

देश के गृह मंत्री अमित शाह आज बुधवार की पटना पहुंचे गए हैं. पटना आने के बाद अमित शाह बिहार बीजेपी के प्रमुख नेताओं से रात में ही बातचीत करेंगे. यहां वह होटल मौर्या ठहरे हैं. गुरुवार की सुबह 11:30 बजे वो रोहतास बीजेपी की क्षेत्रीय बैठक में शामिल होंगे. उसके बाद 2:30 बजे तक रोहतास से बेगूसराय पहुंचेंगे.

होटल मौर्या में बीजेपी नेताओं के साथ होगी बैठक

होटल मौर्या में बीजेपी नेताओं के साथ बैठक में संगठनात्मक मजबूती और चुनावी रणनीति पर गहन चर्चा होगी. अमित शाह आगामी चुनावों में जीत सुनिश्चित करने के लिए बूथ स्तर पर पार्टी की उपस्थिति को मजबूत करने पर जोर दे रहे हैं.  उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय और विनोद तावड़े, मंत्री मंगल पांडे और भीखू भाई दलसानिया समेत भाजपा के कई नेता अमित शाह से मिलने पटना के होटल मौर्या पहुंचे हैं.

अमित शाह 18 सितंबर को डेहरी-आन-सोन और उसके बाद बेगूसराय में बैठक कर चुनौती रणनीति बनाएंगे. अमित शाह की बैठक में चुनावी रणनीति तो वैसे दक्षिण-पूर्व बिहार के संदर्भ में बनेगी, लेकिन शाहाबाद और मगध पर विशेष कर फोकस होगा. दोनों बैठकों में 10-10 संगठनात्मक जिलों से संबंधित पदाधिकारी की उपस्थिति होगी.

सासाराम में सांसद और विधायकों से करेंगे मुलाकात 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सासाराम में आस-पास के कई जिलों के सांसद, विधायक सहित पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ एक अहम बैठक करेंगे. बैठक को लेकर भाजपा की ओर से भी तैयारियां पूरी है. गृह मंत्री पार्टी के सभी मुख्य कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे, जिससे आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी को एक नई ऊर्जा मिलेगी. 

दरअसल चुनावों से पहले, बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए और कांग्रेस के नेतृत्व वाले महागठबंधन के बीच चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है. बिहार में विपक्ष सत्ताधारी दल और चुनाव आयोग पर वोट चोरी का आरोप लगाकर इसे बड़ा मुद्दा बना रहा है. वहीं, सत्ताधारी दल अपने लिए एक मजबूत मुद्दे की तलाश में है.

ये भी पढ़ें: 'कांग्रेस पार्टी ने पहले ही...', AI जनरेटेड वीडियो को लेकर कोर्ट के फैसले पर बोली RJD, BJP ने क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव में तेज प्रताप यादव ने किसको दे दिया समर्थन? JJD चीफ ने अब खुद साफ की तस्वीर
बांकीपुर उपचुनाव में तेज प्रताप यादव ने किसको दे दिया समर्थन? JJD चीफ ने अब खुद साफ की तस्वीर
सिर्फ 2100 रुपये में पटना का हवाई सफर, बिहार में हेली-टूरिज्म शुरू, जानें राजगीर-कैमूर का किराया
सिर्फ 2100 रुपये में पटना का हवाई सफर, बिहार में हेली-टूरिज्म शुरू, जानें राजगीर-कैमूर का किराया
BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी, 26 जुलाई को 996 सेंटर पर था एग्जाम
BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी, 26 जुलाई को 996 सेंटर पर था एग्जाम
लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज
लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान को 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट J-35 क्यों नहीं दे रहा चीन? भारत या अमेरिका, जानें कौन है वजह
PAK को 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट J-35 क्यों नहीं दे रहा चीन? भारत या अमेरिका, जानें कौन है वजह
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
TMC के बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
NEET UG Result 2026: नीट री-एग्जाम में 58% लड़कियां सफल, फिर भी टॉप- 10 में लड़कों का दबदबा
NEET UG Result 2026: नीट री-एग्जाम में 58% लड़कियां सफल, फिर भी टॉप- 10 में लड़कों का दबदबा
Video: नौकरी छोड़ ऑटो चलाने लगा यह शख्स, हर महीने कमा रहा 60 हजार- CEO भी रह गए हैरान
नौकरी छोड़ ऑटो चलाने लगा यह शख्स, हर महीने कमा रहा 60 हजार- CEO भी रह गए हैरान
Embed widget