एक्सप्लोरर

तेजस्वी यादव का CM नीतीश कुमार पर हमला, कहा-BJP ने किया हाईजैक, JDU पर भी कही बड़ी बात

Bihar Election 2025: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव बिहार सरकार पर जमकर बरसे. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार थक चुके हैं. उन्होंने कहा कि सरकार रिटायर्ड अधिकारियों के भरोसे चल रही है.

Bihar News: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने सरकार पर बेरोजगारी और पलायन को बढ़ावा देने का आरोप लगाया. नेता प्रतिपक्ष ने कहा, "राज्य में अति पिछड़ों के खिलाफ अत्याचार की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं. शासन प्रशासन के माध्यम से अति पिछड़ा समाज के लोगों को जेल में डाला जा रहा है."

तेजस्वी यादव शनिवार को राजद अति पिछड़ा प्रकोष्ठ की पटना में आयोजित रैली को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा, "बीजेपी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को हाईजैक कर रखा है. बीजेपी की तरफ से हाईजैक होने का प्रमाण मुख्यमंत्री की सभाओं में नजर आ जाता है. मुख्यमंत्री को इधर-उधर नहीं जाने का स्पष्टीकरण देना पड़ता है." नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि जदयू भी कुछ लोगों के माध्यम से चलाई जा रही है. ऐसे लोग बीजेपी की राजनीति को मजबूती देने में लगे हुए हैं.

'अति पिछड़ों को केवल ठगने का किया काम'

उन्होंने कहा, "बिहार में अति पिछड़ा समाज के किसी भी नेता को अच्छा विभाग नहीं दिया गया. अति पिछड़ों को केवल ठगने का काम किया गया है." उन्होंने पूछा कि बिहार में कितने डीएम और एसपी अति पिछड़ा समाज के हैं. सरकार को आंकड़े पेश करने चाहिए. तेजस्वी यादव ने कहा, "मुख्यमंत्री नीतीश कुमार थक चुके हैं. सरकार रिटायर्ड पदाधिकारियों के भरोसे चल रही है." केंद्र सरकार के जाति जनगणना कराए जाने की घोषणा पर भी उन्होंने टिप्पणी की.

बिहार सरकार पर खूब बरसे तेजस्वी यादव

राजद नेता ने कहा, "आज बीजेपी हमारे विचार पर आकर खड़ी हो गई है. जाति जनगणना कराए जाने की घोषणा लालू प्रसाद की दूरदृष्टि का परिणाम है. उन्होंने बहुत पहले जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने की मांग भी उठाई थी. राजद की मांग को मजबूरी में केंद्र सरकार को पूरा करना पड़ा." तेजस्वी यादव ने जोर देकर कहा कि हमारी लड़ाई लगातार चलती रहेगी. जातीय जनगणना के बाद आरक्षण की सीमा बढ़ाए जाने की मांग के साथ-साथ परिसीमन के बाद लोकसभा और विधानसभा में भी पिछड़ा और अति पिछड़ा के लिए सीटों का आरक्षण अनुसूचित जाति-जनजाति की तरह करने की मांग की गई है. 

ये भी पढ़ें- सीएम नीतीश कुमार ने किया PMCH की नई इमारत का उद्घाटन, मरीजों को क्या मिलेगी सुविधाएं?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, 'युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु'
ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, 'युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु'
ज्ञानेश कुमार का जाना तय? इस्तीफे को लेकर कांग्रेस ने की बड़ी तैयारी
ज्ञानेश कुमार का जाना तय? इस्तीफे को लेकर कांग्रेस ने की बड़ी तैयारी
CJP के प्रदर्शन से पहले आई BJP की प्रतिक्रिया, 'अगर आप…'
CJP के प्रदर्शन से पहले आई BJP की प्रतिक्रिया, 'अगर आप…'
बिहार में DGP के लिए BJP-JDU में लड़ाई? प्रशांत किशोर का बड़ा दावा
बिहार में DGP के लिए BJP-JDU में लड़ाई? प्रशांत किशोर का बड़ा दावा

वीडियोज

Bollywood News: नाना पाटेकर के निधन की खबर से भावुक हुए सितारे, सोशल मीडिया पर दी आखिरी विदाई (09.10.26)
YRKKH: Krish का काला सच आया सामने, Armaan ने खोया आपा, Poddar House में हुआ महासंग्राम!
नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या जंतर-मंतर अब नहीं रहेगा प्रोटेस्ट साइट? SC की टिप्पणी के बाद उठे सवाल
क्या जंतर-मंतर अब नहीं रहेगा प्रोटेस्ट साइट? SC की टिप्पणी के बाद उठे सवाल
CJP के प्रदर्शन से पहले आई BJP की प्रतिक्रिया, 'अगर आप…'
CJP के प्रदर्शन से पहले आई BJP की प्रतिक्रिया, 'अगर आप…'
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
रांची में टीम इंडिया की पहले बैटिंग, दोनों की प्लेइंग इलेवन में हुआ सिर्फ एक बदलाव
रांची में टीम इंडिया की पहले बैटिंग, दोनों की प्लेइंग इलेवन में हुआ सिर्फ एक बदलाव
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
‘US का इतिहास प्रवासियों ने हीं...’, जेडी वेंस की टिप्पणी पर भारत का पलटवार
‘US का इतिहास प्रवासियों ने हीं...’, जेडी वेंस की टिप्पणी पर भारत का पलटवार
CJP Protest LIVE: राष्ट्रपति के साथ मुलाकात से पहले विपक्ष की बैठक, कांग्रेस बोली- दिल्ली में अघोषित आपातकाल
Live: राष्ट्रपति के साथ मुलाकात से पहले विपक्ष की बैठक, कांग्रेस बोली- दिल्ली में अघोषित आपातकाल
अभिषेक बनर्जी के आरोपों पर BJP का पलटवार, कहा- 'फर्जी वोट डालना TMC की आदत..'
अभिषेक बनर्जी के आरोपों पर BJP का पलटवार, कहा- 'फर्जी वोट डालना TMC की आदत..'
Embed widget