एक्सप्लोरर

सीएम नीतीश कुमार ने किया PMCH की नई इमारत का उद्घाटन, मरीजों को क्या मिलेगी सुविधाएं?

PMCH: पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधा से लैस होगा. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को नयी इमारत का उद्घाटन किया. उन्होंने स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता जताई.

Patna News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मरीजों को बड़ी सौगात दी. उन्होंने शनिवार को पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (PMCH) की एक नयी इमारत का उद्घाटन किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता जताई. अधिकारियों ने बताया कि इमारत में दो टावर, 1,117 बिस्तर हैं और ये आधुनिक चिकित्सा तकनीक व रोगी-अनुकूल सुविधाओं से सुसज्जित है.

इस अवसर पर कुमार ने कहा, 'यह सिर्फ एक इमारत नहीं है, यह बिहार के लोगों के लिए एक प्रतिबद्धता है.' मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया, दोनों टावरों में उपलब्ध चिकित्सा सेवाओं में गहन देखभाल इकाइयां, निजी कमरे, एयर एम्बुलेंस और प्रमुख सुविधाओं के लिए समर्पित बाह्य रोगी विभाग (ओपीडी) शामिल हैं. बयान में आगे कहा गया है कि बुनियादी ढांचे में स्वच्छ प्रतीक्षा क्षेत्र, लिफ्ट और रैंप भी शामिल हैं ताकि मरीजों और परिचारकों के लिए पहुंच में सुधार हो सके.

पीएमसीएच में बेड क्षमता का विस्तार

बयान के अनुसार, “सभी टावरों का निर्माण कार्य पूरा हो जाने के बाद, पीएमसीएच की कुल क्षमता 5,460 से अधिक बिस्तरों की होगी. 5,545 करोड़ रुपये की परियोजना मार्च 2027 तक पूरी होने की उम्मीद जताई गई है. परियोजना का कार्य पूरा होने के बाद पीएमसीएच देश का सबसे बड़ा अस्पताल होगा.'

मुख्यमंत्री ने नयी इमारत का किया उद्घाटन

गौरतलब है कि स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने के लिए राज्य सरकार निरंतर प्रयासरत है. राज्य के अस्पतालों में डॉक्टरों की भर्ती, चिकित्सा उपकरणों की उलब्धता और मरीजों को सुविधा दिलाने की कवायद जारी है. पीएमसीएच बिहार का नामी गिरामी अस्पताल है. यहां इलाज कराने दूर-दूर से मरीज पहुंचते हैं. मरीजों की सुविधा के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पीएमसीएच की नयी इमारत का उद्घाटन कर बड़ी सौगात दी. उन्होंने पीएमसीएच पुनर्विकास परियोजना को निर्धारित समय में पूरा करने का आदेश दिया. 

ये भी पढ़ें- पटना में 4 मई को फिर जुट रहे महागठबंधन के महारथी, NDA को रोकने के लिए महा प्लान तैयार!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: भागलपुर में बांध टूटने से गंगा का कहर, कई घर नदी में समाए
बिहार: भागलपुर में बांध टूटने से गंगा का कहर, कई घर नदी में समाए
'जनरल डायर से बड़ा कुशासन', प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस के एक्शन पर भड़के पप्पू यादव
'जनरल डायर से बड़ा कुशासन', प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस के एक्शन पर भड़के पप्पू यादव
कोटा: 'बदबू आ रही है...', एंबुलेंस वालों ने किया मना तो कचरा गाड़ी से ले गया भाई का शव
कोटा: 'बदबू आ रही है...', एंबुलेंस वालों ने किया मना तो कचरा गाड़ी से ले गया भाई का शव
किशनगंजः फोन पर पत्नी से बात, फिर गोली की आवाज…सिपाही की मौत से सनसनी
किशनगंजः फोन पर पत्नी से बात, फिर गोली की आवाज…सिपाही की मौत से सनसनी

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्लाइट में पावर बैंक में लगी आग, दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग
फ्लाइट में पावर बैंक में लगी आग, दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
महंगा मॉडल नहीं, फिर भी सनरूफ का मजा, देखें 5 ऑप्शन
महंगा मॉडल नहीं, फिर भी सनरूफ का मजा, देखें 5 ऑप्शन
Embed widget