एक्सप्लोरर

बिहार में बीजेपी ने अपने कोटे की 6 सीटें VIP को दीं, बीजेपी और जेडीयू 115-115 सीटों पर लड़ेंगी

एलजेपी नेता चिराग पासवान को झटका देते हुए बीजेपी ने स्पष्ट किया है कि नीतीश कुमार बिहार में एनडीए के नेता हैं और गठबंधन उनके नेतृत्व में चुनाव लड़ेगा.

पटना: बिहार में विधानसभा चुनाव में बीजेपी और जेडीयू बराबर-बराबर सीटों पर चुनाव लड़ेंगी. बीजेपी ने अपनी 121 सीटों के कोटे से विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) को छह सीटें दे दी हैं. वहीं जेडीयू ने 122 सीटों के कोटे से जीतनराम मांझी की हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) को सात सीटें दी हैं. इस तरह बीजेपी और जेडीयू अब 115-115 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा करेंगी.

एक दिन पहले ही जेडीयू और बीजेपी के टॉप नेतृत्व ने सीटों के बंटवारे की घोषणा की. एलजेपी नेता चिराग पासवान को झटका देते हुए बीजेपी ने स्पष्ट किया कि नीतीश कुमार बिहार में एनडीए के नेता हैं और गठबंधन उनके नेतृत्व में चुनाव लड़ेगा.

बिहार में एनडीए के नेता नीतीश कुमार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा, "एलजेपी केंद्र में हमारी सहयोगी पार्टी है और हम इसके संस्थापक रामविलास पासवान के जल्द स्वस्थ्य होने की कामना करते हैं. इस बात को लेकर किसी के मन में कोई शंका नहीं रहनी चाहिए कि बिहार में एनडीए के नेता नीतीश कुमार हैं. हमारा गठबंधन अटूट हैं."

चुनाव बाद की स्थिति को लेकर एक सवाल के जवाब में बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा, "हम स्पष्ट कर देना चाहते हैं कि नीतीश कुमार हमारे मुख्यमंत्री होंगे. चाहे किसी पार्टी का चुनाव में कितनी भी सीटें मिले, इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा."

वहीं, नीतीश कुमार ने चिराग पासवान का नाम लिए बिना कहा, "कोई कुछ कहता रहे, उससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता है. मैं काम करने में विश्वास करता हूं. अगर किसी को कुछ कहकर आनंद आता है, तब वे ऐसा करें." जेडीयू द्वारा गठबंधन के सहयोगियों के साथ अच्छा व्यवहार नहीं करने के चिराग के आरोप पर कुमार ने पूछा कि क्या रामविलास पासवान राज्यसभा के लिए जेडीयू के समर्थन के बिना निर्वाचित हुए?

ये भी पढ़ें- बिहार चुनावः बीजेपी ने जारी की 27 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, शूटर श्रेयसी सिंह सहित पांच महिलाओं को टिकट

बड़ी लापरवाही: छपरा में रेल की पटरियों पर बाइक सवार भर रहे फर्राटा, कभी भी हो सकता है हादसा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के खिलाफ 31 धाराओं में 8 FIR, पाए गए दोषी तो 7 साल तक की सजा
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के खिलाफ 31 धाराओं में 8 FIR, पाए गए दोषी तो 7 साल तक की सजा
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बांकीपुर उपचुनाव के बीच RJD सांसद का तंज, 'प्रशांत किशोर बीच में टांग अड़ाने चले आए'
बांकीपुर उपचुनाव के बीच RJD सांसद का तंज, 'प्रशांत किशोर बीच में टांग अड़ाने चले आए'
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
मुंबई: हाई सिक्योरिटी लोकभवन में जवान की खुदकुशी का मामला, महिला कांस्टेबल से करता था प्यार, नहीं हो सकी शादी
मुंबई: हाई सिक्योरिटी लोकभवन में जवान की खुदकुशी का मामला, महिला कांस्टेबल से करता था प्यार, नहीं हो सकी शादी
Ind Vs Eng 3rd T-20 Highlights: ऐसी शर्मनाक हार कभी नहीं... इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों के सामने भारतीय बल्लेबाजी ध्वस्त, 125 रन से हारे
ऐसी शर्मनाक हार कभी नहीं... इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों के सामने भारतीय बल्लेबाजी ध्वस्त, 125 रन से हारे
दिल्ली: 'शीशमहल' अब बनेगा स्टेट गेस्ट हाउस, 6-फ्लैगस्टाफ रोड बंगले को मिलेगा नया अवतार
दिल्ली: 'शीशमहल' अब बनेगा स्टेट गेस्ट हाउस, 6-फ्लैगस्टाफ रोड बंगले को मिलेगा नया अवतार
Welcome To The Jungle BO Day 12: 'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार दिखाई तेजी, अब बस इतने करोड़ कमाते ही हो जाएगी हिट
'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार भी खूब छापे नोट, बस अब इतने करोड़ और कमाते ही हो जाएगी हिट
Delhi Weather: दिल्ली में बारिश का दौर, आज 50km प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, सुबह-शाम बरसेंगे बादल
दिल्ली में बारिश का दौर, आज 50km प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, सुबह-शाम बरसेंगे बादल
जुलाई की ये फसल बना देगी मालामाल, पानी कम और बंजर जमीन पर भी रिकॉर्डतोड़ उत्पादन
जुलाई की ये फसल बना देगी मालामाल, पानी कम और बंजर जमीन पर भी रिकॉर्डतोड़ उत्पादन
फुल चार्ज पर चलेगी 180 KM, इस इलेक्ट्रिक बाइक की डिलीवरी हुई शुरू, जानें खासियत
फुल चार्ज पर चलेगी 180 KM, इस इलेक्ट्रिक बाइक की डिलीवरी हुई शुरू, जानें खासियत
Embed widget