एक्सप्लोरर

बिहार चुनावः बीजेपी ने जारी की 27 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, शूटर श्रेयसी सिंह सहित पांच महिलाओं को टिकट

श्रेयसी सिंह दिवंगत समाजवादी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह की बेटी हैं. श्रेयसी राष्ट्रमंडल खेलों में निशानेबाजी में गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं.

नई दिल्लीः बीजेपी ने मंगलवार को आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 27 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है. पार्टी ने पांच महिला उम्मीदवारों को टिकट दिया है. पार्टी ने राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली निशानेबाज श्रेयसी सिंह को जमुई विधानसभा से अपना उम्मीदवार घोषित किया है. वह रविवार को बीजेपी में शामिल हुई थीं. वह  पूर्व केंद्रीय मंत्री औरदिवंगत समाजवादी नेता दिग्विजय सिंह की बेटी हैं.

श्रेयसी के अलावा कटोरिया (सुरक्षित) से निक्की हेम्ब्रम, शाहपुर से मुन्नी देवी, भभुआ से रिंकी रानी पांडेय और वरसलिगंज विधानसभा क्षेत्र से अरुणा देवी को टिकट दिया है. बीजेपी की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि रविवार को जे पी नड्डा की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में इन नामों को स्वीकृति दी गई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत केंद्रीय चुनाव समिति के अन्य सदस्यों ने इस बैठक में हिस्सा लिया था.

पार्टी ने कहलगांव विधानसभा सीट से पवन कुमार यादव को अपना उम्मीदवार बनाया है. पिछले विधानसभा चुनाव में यह सीट लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के हिस्से में गई थी. एलजेपी ने यहां से नीरज कुमार मंडल को अपना उम्मीदवार बनाया था. उन्हें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सदानंद सिंह के हाथों पराजय का मुंह देखना पड़ा था.

बांका विधानसभा से पार्टी ने वर्तमान विधायक राम नारायण मंडल पर भरोसा जताया है जबकि कटोरिया, मुंगेर और बाढ़ विधानसभा सीटों पर पार्टी ने पिछला चुनाव हारने वाले उम्मीदवारों पर दांव आजमाया है. कटोरिया से निक्की हेंब्रम और मुंगेर से प्रणव कुमार यादव को उम्मीदवार बनाया गया है. बाढ़ से इस बार भी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह पार्टी के उम्मीदवार होंगे.

पार्टी द्वारा जारी उम्मीदवारों की सूची के मुताबिक लखीसराय से विधायक विजय कुमार सिन्हा को फिर से अपना उम्मीदवार घोषित किया है. इसी प्रकार चैनपुर विधानसभा से पिछला चुनाव जीतने वाले बृज किशोर बिंद को टिकट दिया है.

इसे भी पढ़ेंः

बिहार चुनाव: शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन वर्मा ने जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र से किया नामांकन, कही ये बात

दिल्ली सरकार ने दी वाहन चालकों को राहत, फिलहाल बिना HSRP वाली गाड़ियों पर नहीं होगी कार्रवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर

वीडियोज

Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
Embed widget