एक्सप्लोरर

Bihar Crime News: छपरा में स्वर्ण व्यवसायी की हत्या, दुकान बंद कर लौट रहे थे घर, बदमाशों ने मारी गोली

Chapra Murder: स्वर्ण व्यवसायी की पहचान तेजपुरवा गांव के रहने वाले संजय सोनी के रूप में की गई है. घटना के बाद रात में ही लोगों ने मढ़ौरा-छपरा मुख्य मार्ग पर शव को रखकर सड़क जाम कर दिया.

छपरा: जिले के मढ़ौरा थाना क्षेत्र के तेजपुरवा में बेखौफ बदमाशों ने एक स्वर्ण व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी. गोली लगने से मौके पर ही व्यवसायी ने दम तोड़ दिया. हत्या की यह घटना गुरुवार (22 फरवरी) रात की है. स्वर्ण व्यवसायी की पहचान तेजपुरवा गांव के रहने वाले संजय सोनी (उम्र लगभग 40 वर्ष) के रूप में की गई है. घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए.

घर से कुछ दूरी पर बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम

घटना के संबंध में बताया जाता है कि बदमाशों ने संजय सोनी के घर से कुछ दूर पहले गोली मारी है. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बताया कि संजय सोनी की तेजपुरवा बाजार में ज्वेलरी की दुकान है. वह दुकान बंद कर घर लौट रहे थे. इसी दौरान घात लगाए बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. गोली लगने से संजय सोनी की मौके पर ही मौत हो गई.

घटना के बाद लोगों ने सड़क पर शव रखकर किया हंगामा

हत्या की इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है. घटना के बाद रात में ही लोगों ने मढ़ौरा-छपरा मुख्य मार्ग पर शव को रखकर सड़क जाम कर दिया. सड़क पर आगजनी कर हंगामा करने लगे. लोगों की मांग थी कि वरीय पुलिस अधिकारी को मौके पर बुलाया जाए. सूचना मिलने के बाद स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराया.

क्या कहते हैं थानाध्यक्ष?

इस घटना को लेकर मढ़ौरा के थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि तेजपुरवा बाजार के पास हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है. आपसी रंजिश में इस हत्या की वारदात को अंजाम देने की बात कही जा रही है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर हत्या करने वालों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है. वहीं दूसरी ओर हत्या की इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है. घर के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है.

यह भी पढ़ें- Bihar News: शिक्षिका के पर्स से गायब हुए 35 रुपये, कसम खिलाने के लिए बच्चों को लेकर पहुंच गई मंदिर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भोजपुर में वार्ड सदस्य की गोली मारकर हत्या, जमीन विवाद में हुई घटना
भोजपुर में वार्ड सदस्य की गोली मारकर हत्या, जमीन विवाद में हुई घटना
पटना नगर निगम ने अपने ही मेयर को भेजा नोटिस, ऐसा क्या हुआ?
पटना नगर निगम ने अपने ही मेयर को भेजा नोटिस, ऐसा क्या हुआ?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget