एक्सप्लोरर

Bihar News: शिक्षिका के पर्स से गायब हुए 35 रुपये, कसम खिलाने के लिए बच्चों को लेकर पहुंच गई मंदिर

Banka News: पूरा मामला बीते बुधवार (21 फरवरी) का है. गुरुवार (22 फरवरी) को इस मामले में परिजनों ने स्कूल में बवाल काटा. बीईओ ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है.

बांका: रजौन प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय आसमानीचक (दक्षिण) से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. एक शिक्षिका के पर्स से 35 रुपये गायब हो गए जिसके बाद वह स्कूल के सारे बच्चों को लेकर कसम खिलाने के लिए मंदिर पहुंच गई. किसी बच्चे से कसम खिलाने लगी तो किसी को डुबकी लगाने के लिए कहने लगी. स्कूल की शिक्षिका नीतू कुमारी पर यह आरोप लगा है. पूरा मामला बीते बुधवार (21 फरवरी) का है. गुरुवार (22 फरवरी) को इस मामले में परिजनों ने स्कूल में बवाल काटा.

क्या है मामला?

बुधवार को जब शिक्षिका नीतू कुमारी विद्यालय पहुंचीं तो पता चला कि उनके पर्स से 35 रुपये गायब हैं. शिक्षिका ने बच्चों से रुपये के बारे में पूछताछ करनी शुरू कर दी. पैसे का पता नहीं चला. स्कूल के पास ही एक दुर्गा मंदिर है. नीतू कुमार पर आरोप है कि वे सारे बच्चों को दुर्गा मंदिर ले गईं. बारी-बारी से सभी बच्चों को कसम खिलाने लगीं. हालांकि बुधवार को इसके बारे में किसी को कुछ पता नहीं चला.

अगले दिन गुरुवार को सुबह काफी संख्या में बच्चों के अभिभावक और ग्रामीण स्कूल पहुंच गए. कसम खिलाने की बात को लेकर बवाल करने लगे. विद्यालय में तनाव जैसी स्थिति हो गई. घटना की सूचना मिलते ही रजौन बीआरसी से बीआरपी संजय झा, बीपीएम गौरव कुमार और केआरपी भूपाल पूर्वे विद्यालय पहुंचे. आक्रोशित ग्रामीणों को समझाया.

हालांकि आक्रोशित ग्रामीण और बच्चों के परिजन शिक्षिका पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे थे. साथ ही विद्यालय प्रधान सुभाषिनी कुमारी और शिक्षिका नीतू कुमारी को स्कूल से हटाने की मांग करने लगे. हालांकि लोगों को समझाया गया कि हटाना उनके क्षेत्र का कार्य नहीं है. इसके लिए शिकायत की जाएगी. जांच करने पहुंची टीम को बच्चों ने बताया कि उनसे कसम खाने को कहा गया. डुबकी लगाने के लिए कहा गया है.

इस संबंध में विद्यालय प्रधान सुभाषिनी कुमारी ने बताया कि मंगलवार और बुधवार को विशेष अवकाश (एसएल) पर थीं. विद्यालय के प्रभार में सहायक शिक्षिका नीतू कुमारी ही थीं. इस घटना के संबंध में उन्हें ज्यादा कुछ पता नहीं है. वहीं बीईओ कुमार पंकज ने बताया कि घटना की सूचना मिली है. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें- बिहार पुलिस को मधुबनी में बंधक बनाकर पीटा था, अब शुरू हो गई कार्रवाई, 4 गिरफ्तार, क्या बोले SP?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में 3035 फर्जी सरकारी शिक्षकों की पहचान, अब ब्याज के साथ लौटाना होगा वेतन?
बिहार में 3035 फर्जी सरकारी शिक्षकों की पहचान, अब ब्याज के साथ लौटाना होगा वेतन?
बिहार: 97.84 लाख लोगों के खाते में भेजी गई सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, आपने किया चेक?
बिहार: 97.84 लाख लोगों के खाते में भेजी गई सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, आपने किया चेक?
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
Bihar Weather: बिहार में 3 दिन तक मानसून की सक्रियता जारी, 22 जिलों के लिए अलर्ट जारी, जानें IMD अपडेट
बिहार में 3 दिन तक मानसून की सक्रियता जारी, 22 जिलों के लिए अलर्ट जारी, जानें IMD अपडेट

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Senate Election: अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Ikka Review: शानदार फिल्म है इक्का, Sunny Deol और Akshaye Khanna के फैंस को मजा आ जाएगा
इक्का रिव्यू: शानदार फिल्म है इक्का, सनी देओलऔर अक्षय खन्ना के फैंस को मजा आ जाएगा
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
Roadside Tea Viral Video: मसाला नहीं मक्खी चाय... पिएं या उल्टी करें, समझ नहीं पा रहे यूजर्स; देखें वीडियो
मसाला नहीं मक्खी चाय... पिएं या उल्टी करें, समझ नहीं पा रहे यूजर्स; देखें वीडियो
Embed widget