एक्सप्लोरर

Bihar Corona Update: हो जाएं अलर्ट! बिहार में फिर मिला कोरोना का मरीज, नए वेरिएंट JN.1 को लेकर बढ़ेगी और सख्ती

Coronavirus Cases in Bihar: संबंधित अधिकारियों को कोविड संबंधित नियमों को सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया गया है. अपर मुख्य सचिव की ओर से सभी जिलों को गाइडलाइन भेजी गई है.

पटना: बिहार में कोरोना वायरस (Coronavirus) के मरीजों की संख्या बढ़ रही है. पटना में 21 दिसंबर को दो मरीज मिले थे. इसके बाद तीसरा मरीज रविवार को पटना में ही मिला था. अब चौथा केस सोमवार को सासाराम में मिला है. सासाराम में 10 साल की बच्ची कोरोना पॉजिटिव पाई गई है. लंबे अंतराल के बाद 21 दिसंबर को जो दो मरीज मिले थे उनमें से एक व्यक्ति केरल की यात्रा कर लौटा था तो दूसरा व्यक्ति असम की यात्रा कर लौटा था. अब नए वेरिएंट जेएन.1 (Variant JN.1) को लेकर प्रदेश में सख्ती और बढ़ने वाली है.

क्या है स्वास्थ्य विभाग की गाइडलाइन?

कोरोना वायरस को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने निर्णय लिया है कि अस्पताल आने वाले सभी बुखार, खांसी और सांस संबंधी बीमारी के रोगियों की अनिवार्य रूप से कोविड जांच कराई जाएगी. अगर जांच में उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आती है तो फिर जीनोम सीक्वेंसिंग भी होगी. कोरोना पॉजिटिव केस मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने नए सिरे से सभी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य, अस्पताल अधीक्षक के साथ ही आरएमआरआई, इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान और पटना एम्स के अलावा सभी सिविल सर्जनों को नई गाइडलाइन भेजी है.

संबंधित अधिकारियों को कोविड संबंधित नियमों को सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया गया है. स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव की ओर से सभी जिलों को गाइडलाइन भेजी गई है.

नारायण मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती है बच्ची    

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सासाराम में जिस दस वर्षीय लड़की में कोविड की पुष्टि हुई है वह अभी नारायण मेडिकल कॉलेज अस्पताल सासाराम में भर्ती है. बच्ची एक पारिवारिक समारोह में भाग लेने के लिए गया के इमामगंज शेरघाटी गई थी. उसके कुछ रिश्तेदार आसनसोल से आए थे. यहां से लौटने के बाद बच्ची की तबीयत बिगड़ी और जांच कराई गई तो कोरोना पॉजिटिव पाई गई. घर के अन्य सदस्य स्वस्थ हैं.

यह भी पढ़ें- Madhubani Murder: मधुबनी में SDO के ड्राइवर की गोली मारकर हत्या, सीने को बदमाशों ने किया छलनी, मच गया हड़कंप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंत सिंह ने बयान बदला, 9 आदमी की हत्या वाले में अब लालू को घसीटा
अनंत सिंह ने बयान बदला, 9 आदमी की हत्या वाले में अब लालू को घसीटा
बिहार: सुधा की तर्ज पर मिलेंगी फ्रेश मछलियां, इन 13 शहरों में खुलेंगे कियोस्क
बिहार: सुधा की तर्ज पर मिलेंगी फ्रेश मछलियां, इन 13 शहरों में खुलेंगे कियोस्क
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में नहीं होगी टूट, तीनों विधायक माने, JDU को फायदा
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में नहीं होगी टूट, तीनों विधायक माने, JDU को फायदा
'गोली मारनी है तो सम्राट चौधरी से बड़ा अपराधी...', PK का तंज, BJP भड़की
'गोली मारनी है तो सम्राट चौधरी से बड़ा अपराधी...', PK का तंज, BJP भड़की

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget