एक्सप्लोरर

Elections 2024: 'इस बार एनडीए सरकार में निश्चित रूप से बिहार के विशेष राज्य का दर्जा लेंगे', देवेश चंद्र ठाकुर का दावा

Devesh Chandra Thakur: औरंगाबाद में बिहार विधान परिषद के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर ने उपेंद्र कुशवाहा के पक्ष में चुनाव प्रचार किया, इस दौरान उन्होंने महागठबंधन पर जमकर निशाना साधा.

Lok Sabha Elections 2024: काराकाट लोकसभा का चुनाव अंतिम चरण में है और एक जून को उसके लिए मतदान होना है. ऐसे में काराकाट में राज्य से लेकर देश के चोटी के नेता चुनाव प्रचार में पहुंच रहे हैं. इसी क्रम में काराकाट में एनडीए प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा के समर्थन में शनिवार (25 मई) को बिहार विधान परिषद के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर बारुण पहुंचे, जहां उन्होंने सर्वदलीय बैठक के बाद मीडिया से बात की और उनके हर सवालों का जवाब दिया.

प्रधानमंत्री की तारीफ में कही ये बातें

कुशवाहा जाति को लेकर पूछे गए सवाल कि पॉवर स्टार पवन सिंह के चुनावी मैदान में आने से एनडीए के समर्थक कुशवाहा महागठबंधन के ही कुशवाहा प्रत्याशी की तरफ रुख कर सकते हैं, इसके जवाब में उन्होंने कहा कि महागठबंधन के नेता अपनी सारी एनर्जी अफवाह फैलाने और जातीय उन्माद को बढ़ावा देने में ही लगाते हैं. एनडीए के समर्थक हर हाल में अपने ही प्रत्याशी के साथ हैं और रहेंगे. उन्होंने कहा कि यह चुनाव केंद्र का चुनाव है और देश की जनता इस बात को भली भांति जानती और समझती है, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अगुवाई में देश विकसित हो रहा है और विश्व में उनकी करिश्माई नेतृत्व का डंका बज रहा है.

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार की सभी 40 सीटों पर एनडीए का कब्जा होगा और केंद्र में तीसरी बार नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री होंगे. पवन सिंह के साथ एनडीए समर्थकों के होने पर उन्होंने कहा कि बिहार की राजनीति में शुरुआती दौर में सब चीज प्रदर्शित नहीं होती है. जो एनडीए के समर्थक हैं वो सीधे हिंदुस्तान और मोदी को देख रहे हैं.

'विशेष राज्य का दर्जा लेकर रहेंगे'

वहीं बिहार को विशेष राज्य के दर्जे को लेकर उन्होंने कहा कि इस बार एनडीए सरकार बनती है तो निश्चित रूप से बिहार के विशेष राज्य का दर्जा लेंगे. रोजगार को लेकर कहा कि बिहार में उद्योग की कमी है, लेकिन हम इसको प्राथमिकता से ले रहे हैं और आने वाले समय में बड़े पैमाने पर बिहार में उद्योग लगेंगे और लोगों को रोजगार मिलेंगे.

उन्होंने कहा कि बिहार की आबादी 12 करोड़ है और सरकारी नौकरी में 12 लाख लोग हैं, जो कि एक प्रतिशत है. सरकारी नौकरी के मामले में बिहार अन्य राज्यों से ऊपर है, लेकिन अधिक रोजगार सृजन के लिए विशेष राज्य के तर्ज पर काम कर उद्योग धंधे का जाल फैलाना होगा और यह सरकार गठन के बाद संभव भी है.

ये भी पढ़ेंः Shahnawaz Hussain: राहुल गांधी के आरा दौरे से बीजेपी को कैसे होगा फायदा? शाहनवाज हुसैन ने बताई पूरी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव में तेज प्रताप यादव ने किसको दे दिया समर्थन? JJD चीफ ने अब खुद साफ की तस्वीर
बांकीपुर उपचुनाव में तेज प्रताप यादव ने किसको दे दिया समर्थन? JJD चीफ ने अब खुद साफ की तस्वीर
सिर्फ 2100 रुपये में पटना का हवाई सफर, बिहार में हेली-टूरिज्म शुरू, जानें राजगीर-कैमूर का किराया
सिर्फ 2100 रुपये में पटना का हवाई सफर, बिहार में हेली-टूरिज्म शुरू, जानें राजगीर-कैमूर का किराया
BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी, 26 जुलाई को 996 सेंटर पर था एग्जाम
BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी, 26 जुलाई को 996 सेंटर पर था एग्जाम
लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज
लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
अस्पताल से देश के नाम सोनम वांगचुक का संदेश, कहा- '20 जुलाई, आजादी का दूसरा आंदोलन प्लीज...'
अस्पताल से देश के नाम सोनम वांगचुक का संदेश, कहा- '20 जुलाई, आजादी का दूसरा आंदोलन प्लीज...'
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
Embed widget