एक्सप्लोरर

'बिहार में का बा', बाबा बागेश्वर ने पूछा तो बोले उनके भक्त- 'धीरेंद्र शास्त्री बा'

Dhirendra Shastri: बाबा बागेश्वर के आगमन को लेकर गौरा गांव में लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ा. बांका के लोगों ने पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का भव्य स्वागत किया.

Baba Bageshwar In Banka: बांका जिले में नवनिर्मित दुर्गा मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा में आयोजित सहस्त्र चंडी महायज्ञ सह मंदार महाकुंभ उत्सव के छठे दिन रविवार (09 मार्च) को बाबा बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का आगमन हुआ. उनके आगमन को लेकर गौरा गांव में लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ा. श्रद्धालुओं में काफी उत्साह व जोश देखा गया. बांका के लोगों ने पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का भव्य स्वागत किया.

'बिहार में धीरेंद्र शास्त्री बा'- श्रद्धालु

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने मंच पर पहुंचते ही बिहार की जयकार लगवाई. उन्होंने भक्तों से पूछा, 'का हाल बा... ठीक बा नू हो. हमऊ ठीक बाड़ू. उन्होंने अपने संबोधन के दौरान कई बार श्रद्धालुओं से पूछा, 'बिहार में का बा', जिस पर श्रद्धालुओं ने जवाब दिया 'बिहार में धीरेंद्र शास्त्री बा'.

उन्होंने आगे कहा कि 'हमारे बिहार आने से पहले और आने के बाद कई लोगों ने कहा कि बाबा को जेल में डाल दो, बाबा को बिहार नहीं आना चाहिए. हमने परसों रात में ही कहा, 'ठठरी के परे... तुम रोहिंग्या को रोक नहीं पाए. घुसपैठियों को रोक नहीं पाए, हम तो भारतीय हैं, भारत हमारा है, हम बिहार के हैं, बिहार हमारा है, हमें कोई रोक लोगे क्या?'

उन्होंने कहा, बिहार संतो की भूमि है, बिहार महंतों की भूमि है, बिहार चाणक्य की भूमि है, बिहार देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की भूमि है, बिहार ज्ञान की भूमि है, बिहार जानकी माता की भूमि है, अब ये बांका जिला में कुछ भी बांका नहीं रहने वाला है.

उन्होंने कहा कि एक पत्रकार ने हमसे कहा, 'भारत को हिंदू राष्ट्र बनाना ये एक गैर संवैधानिक है, तो हमने कहा- 'भैया, 1947 में भारत माता के एक टुकड़े को काट कर जब पाकिस्तान बना दिया, तो बचे हुए को हिंदू राष्ट्र बनाने में क्या दिक्कत है.

उन्होंने कहा मेरे पागलों..., हम तुमसे कुछ बात करने आए हैं, बात बहुत सीधी सी है, रावण को जब राम ने बाण मारा तो रावण गिर पड़ा, इस दौरान राम जी सामने खड़े थे. रावण ने राम जी से कहा, 'मैं तुमसे हर चीज में सबसे आगे हूं, बल, पद, परिवार, वैभव, शक्ति में तुमसे काफी बड़ा हूँ, लेकिन मेरी हार का एक ही कारण है. इस पर राम जी ने पूछा क्या, 'रावण ने कहा- मेरा भाई मेरे साथ नहीं था और तुम्हारा भाई तुम्हारे साथ था.

उन्होंने साउंड सिस्टम में कम आवाज को लेकर मंच के पास उपस्थित साउंड वालों पर तंज कसते हुए कहा कि 'ओ माइक वाले ठठरी... माइक की आवाज तेज कर... तोहरे कक्का के रुपये लगने हैं क्या? तेज कर दे' उन्होंने कहा कि बांका के लोगों, हम जब यहां उतर रहे थे तो हमें बताया गया कि यहां लव जिहाद बहुत ज्यादा है. यहां लैंड जिहाद बहुत ज्यादा है तो हमने पूछा ये क्यों है? इस पर कुछ लोगों ने कहा कि यहां के हिंदुओं में डर बहुत ज्यादा है.

मंच पर मौजूद रहे कई संत और महाराज

वहीं उन्होंने अंत में हिंदुओं को एकता का पाठ पढ़ाते हुए लोगों से फिर आने का वादा करते हुए विदा लिया. पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के कार्यक्रम के दौरान मंच पर गीता मनीषी महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज, श्रीमद्भागवत कथाव्यास पंडित संजीव कृष्ण ठाकुर, अयोध्या हनुमान गढ़ी के महंत राजू दास, आचार्य गौरव चंद्र शास्त्री, परमानंद धाम ट्रस्ट के अध्यक्ष कौशल कुमार सिंह, बिहार सरकार के मंत्री जयंत राज कुशवाहा, धोरैया विधानसभा के विधायक भूदेव चौधरी, पूर्व विधायक मनीष कुमार, बिहार बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य डॉ. सुग्रीव कुमार दास सहित अन्य लोग मौजूद रहे. 

ये भी पढ़ें: 'सिर्फ हिन्दुओं की बात करूंगा', धीरेंद्र शास्त्री ने बांका में भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाने का लिया प्रण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में डर खत्म! जमुई और समस्तीपुर के बाद मधेपुरा में छात्राओं से बदसलूकी
बिहार में डर खत्म! जमुई और समस्तीपुर के बाद मधेपुरा में छात्राओं से बदसलूकी
जमुई के बाद अब समस्तीपुर में लड़की के साथ बैड टच! 4 आरोपी गिरफ्तार
जमुई के बाद अब समस्तीपुर में लड़की के साथ बैड टच! 4 आरोपी गिरफ्तार
पटना: अनिल यादव पर फायरिंग का CCTV आया सामने, RJD ने घेरा
पटना: अनिल यादव पर फायरिंग का CCTV आया सामने, RJD ने घेरा
पटना में पूर्व पार्षद पर ताबड़तोड़ फायरिंग, अपार्टमेंट में घुसकर हमला
पटना में पूर्व पार्षद पर ताबड़तोड़ फायरिंग, अपार्टमेंट में घुसकर हमला

वीडियोज

नए वीडियो में आखिरी पलों का राज !
EC में 'बगावत' का 'संपूर्ण सत्य'
UPI बारकोड रखकर व्यापारियों ने किया प्रदर्शन
क्या विपक्ष के 'वोट चोरी' के आरोप सही?
जेल, इस्तीफा...Gyanesh Kumar पर होगा एक्शन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आईआईटी बॉम्बे छात्र साहिल वाकोडे की मौत पर राहुल गांधी ने परिवार से की बात, जानें क्या कहा?
आईआईटी बॉम्बे छात्र साहिल वाकोडे की मौत पर राहुल गांधी ने परिवार से की बात, जानें क्या कहा?
जमशेदपुर में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडेय की बेटी समेत 4 की मौत
जमशेदपुर में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडेय की बेटी समेत 4 की मौत
'कितनी भी सत्ता न मिल जाए, हम...', पीएम मोदी का सेवा यात्री को बड़ा संदेश
'कितनी भी सत्ता न मिल जाए, हम...', पीएम मोदी का सेवा यात्री को बड़ा संदेश
टीम इंडिया को कब मिलेगा नया चीफ सेलेक्टर? BCCI ने दिया जवाब
टीम इंडिया को कब मिलेगा नया चीफ सेलेक्टर? BCCI ने दिया जवाब
1,630 करोड़ से सीधे 4,000 करोड़ पहुंची अमिताभ बच्चन की नेटवर्थ, देश के दूसरे सबसे अमीर एक्टर बने
देश के दूसरे सबसे अमीर एक्टर बने अमिताभ बच्चन, जानें- नेटवर्थ
ECI SIR Row Live: 'कोई सबूत नहीं...', SIR को लेकर बोले दिलीप घोष, EC पर क्या कहा
LIVE: 'कोई सबूत नहीं...', SIR को लेकर बोले दिलीप घोष, EC पर क्या कहा
बिहार में डर खत्म! जमुई और समस्तीपुर के बाद मधेपुरा में छात्राओं से बदसलूकी
बिहार में डर खत्म! जमुई और समस्तीपुर के बाद मधेपुरा में छात्राओं से बदसलूकी
किचन गार्डन के लिए सितंबर में लगाएं ये 5 सब्जियां, तेज होगी ग्रोथ
किचन गार्डन के लिए सितंबर में लगाएं ये 5 सब्जियां, तेज होगी ग्रोथ
Embed widget