एक्सप्लोरर

'सिर्फ हिंदुओं की बात करूंगा', धीरेंद्र शास्त्री ने बांका में भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने का लिया प्रण

Baba Bageshwar Dham: बाबा बागेश्वर ने कहा है कि "बिहार से हिंदू राष्ट्र का बिगुल बजेगा. कागजों पर नहीं, हिंदुओं के दिल में हिंदू राष्ट्र बनाना है.

Dhirendra Shastri: बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री इन दिनों बिहार के पांच दिवसीय दौरे पर हैं. रविवार को बिहार के बांका पहुंचे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने एक बार फिर धर्म और हिंदू को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि जात पात की दीवार भेद भाव की दीवार को मिटा डालो. 

मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में पहुंचे हैं धीरेंद्र शास्त्री

बांका के धोरैया प्रखंड के गौरा गांव में श्री श्री 1008 सहस्त्र चंडी महायज्ञ सह मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. मंदार महाकुंभ नाम से आयोजित इस कार्यक्रम में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री भी पहुंचे हैं, जहां उन्होंने अपने भक्तों से कहा कि हमें बताओ जो सनातन का विरोध करेगा, हिंदुओं का विरोध करेगा. हमारे मंदिरों का विरोध करेगा तो जवाब कौन-कौन देगा.

आगे उन्होंने कहा कि भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने का प्रण कौन-कौन लेगा? उन्होंने कहा कि जात पात की दीवार भेद भाव की दीवार को मिटा डालो. मंदिरों के बाहर लिखा रहता है कि जूते चप्पल बाहर उतारकर आओ, लेकिन में चाहता हूं कि मंदिरों के बाहर लिखा रहे कि जात पात को भुला कर अंदर आओ. आप सभी कहो हम सब हिंदू एक हैं. मैं हिंदू हूं, सिर्फ हिंदुओं की बात करूंगा. 

इससे पहले गोपालगंज में भी उन्होंने हिंदू राष्ट्र बनाने की वकालत की थी. उन्होंने कहा कि भारत पर पहला अधिकार हिंदुओं का है. बाबा बागेश्वर ने कहा है, "बिहार से हिंदू राष्ट्र का बिगुल बजेगा. कागजों पर नहीं, हिंदुओं के दिल में हिन्दू राष्ट्र बनाना है. ताकी सनातन, संत और हिंदुओं पर कोई उंगली न उठाए, ना मंदिरों को तोड़े न हिंदुओं को जातियों में तोड़ें"  

चुनावी साल में बिहार आने पर राजनीति गरमाई

वहीं चुनावी साल में उनके बिहार आने पर विपक्षी दलों ने निशाना साधा है. इस पर राजनीति भी तेज है. उनके बयान को लेकर आरजेडी नेता ने तो उनकी गिरफ्तारी तक की मांग की है. इस पर बाबा बागेश्वर ने कहा कि मैं पहली बार बिहार नहीं आया हूं. पहले भी आता रहा हूं. मेरे आने से कुछ लोगों को मिर्ची लग रही है, तो अब चुनाव के बाद आउंगा. उन्होंने कहा कि मैं किसी पार्टी से नहीं हूं कि राजनीति की बात करूंगा में हिंदू और हिंदुओं की बात करता हूं.  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SIR में जिंदा लोगों का काट दिया नाम! भाकपा माले ने पटना में लगाई जनसुनवाई
SIR में जिंदा लोगों का काट दिया नाम! भाकपा माले ने पटना में लगाई जनसुनवाई
जन सुराज के हो गए JDU वाले अनंत सिंह? प्रशांत किशोर ने किया बड़ा दावा
जन सुराज के हो गए JDU वाले अनंत सिंह? प्रशांत किशोर ने किया बड़ा दावा
बिहार के लिए अगले 48 घंटे बेहद अहम, CM सम्राट चौधरी बोले- एयरफोर्स करेगी मदद
बिहार के लिए अगले 48 घंटे बेहद अहम, CM सम्राट चौधरी बोले- एयरफोर्स करेगी मदद
बिहार में लाइब्रेरियन बनने का मौका, पात्रता परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू
बिहार में लाइब्रेरियन बनने का मौका, पात्रता परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू

वीडियोज

पति के टुकड़े-टुकड़े...अब रोएगी मुस्कान!
चाकूबाजी या हाइजैक, फ्लाइट में क्या हुआ?
Diwali 2026 से पहले महंगाई का झटका! AC-TV से लेकर खाने-पीने की चीजें होंगी महंगी?
बढ़ रहा सियासी क्लेश..ज्ञानेश देंगे इस्तीफा? विश्लेषका का विश्लेषण
Jammu Kashmir में सुरक्षाबलों ने लश्कर आतंकी Hashim Musa को मार गिराया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, 'जंतर-मंतर पर बैठेंगे और...'
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, 'जंतर-मंतर पर बैठेंगे और...'
पायलट स्मित मच्छार को मिलेगा विशिष्ट गुजरात गरिमा पुरस्कार, CM ने की घोषणा
पायलट स्मित मच्छार को मिलेगा विशिष्ट गुजरात गरिमा पुरस्कार, CM ने की घोषणा
एशियन गेम्स: ईशान किशन ने रचा इतिहास, सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बनें
एशियन गेम्स: ईशान किशन ने रचा इतिहास, सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बनें
यामी गौतम की टॉप 10 ओपनर में एंट्री कर सकती है 'नई नवेली', 'हक' का टूटेगा रिकॉर्ड?
यामी गौतम की टॉप 10 ओपनर में एंट्री कर सकती है 'नई नवेली', 'हक' का टूटेगा रिकॉर्ड?
LIVE: स्मित माछर को UAE किया गया एयरलिफ्ट, राजदूत ने परिवार वालों से की मुलाकात
LIVE: स्मित माछर को UAE किया गया एयरलिफ्ट, राजदूत ने परिवार वालों से की मुलाकात
अभिजीत दीपके अकेले ही करा लेंगे ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा? सोनम वांगचुक ने दे दिया जवाब
अभिजीत दीपके अकेले ही करा लेंगे ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा? सोनम वांगचुक ने दे दिया जवाब
माता पिता भगवान नहीं हैं, CEO की वायरल पोस्ट पर क्यों मचा हंगामा?
माता पिता भगवान नहीं हैं, CEO की वायरल पोस्ट पर क्यों मचा हंगामा?
How To Make Poori: गुब्बारे जैसी फूलेगी हर पूड़ी, आटा गूंथते समय करें बस ये 1 काम
गुब्बारे जैसी फूलेगी हर पूड़ी, आटा गूंथते समय करें बस ये 1 काम
Embed widget