एक्सप्लोरर

बिहार: सब्जियों की आड़ में लाया जा रहा था 9 क्विंटल गांजा, DRI ने किया जब्त, 4 गिरफ्तार

डीआरआई, पटना के पदाधिकारियों को गुप्त सूचना मिली थी कि भारी मात्रा में गांजा ओडिसा से बिहार लाया जा रहा है. इसी सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई और 9 क्विंटल गांजा जब्त किया गया. इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

आरा: बिहार के आरा जिले में बीती रात डीआरआई ने सब्जियों की आड़ में की जा रही गांजा तस्करी का पर्दाफाश किया है. डीआरआई टीम ने जिले के कोईलवर थाना क्षेत्र के सकड्डी चेक पोस्ट के पास सोमवार की देर रात घेराबंदी छापेमारी की. इस दौरान एक ट्रक से करीब नौ क्विंटल से अधिक गांजा बरामद किया गया. साथ ही इस मामले में ट्रक के ड्राइवर और उसके सहयोगी समेत चार को गिरफ्तार किया गया है.

गुप्त सूचना के आधार पर की कार्रवाई

मिली जानकारी अनुसार डीआरआई, पटना के पदाधिकारियों को गुप्त सूचना मिली थी कि गांजा की एक बड़ी खेप ओडिसा से बिहार लाई जा रही है. गुप्त सूचना के आधर पर एनसीबी के रिजनल डायरेक्टर कुमार मनीष के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया. इस टीम ने आरा-पटना मुख्यमार्ग एनएच 30 पर कोइलवर थाना क्षेत्र के सकड्डी चेक पोस्ट के पास कई ट्रकों को रोका और उसकी तलाशी शुरू की.

छपरा में कि जानी थी डिलीवरी

तलाशी के क्रम में एक ट्रक से गांजा भरा 152 पैकेट बरामद किया गया. करीब नौ क्विंटल गांजा को सूरन (ओल) की सब्जी के नीचे छिपाया गया था. ओडिसा से लाए जा रहे गांजा के इस कंसाइनमेंट की डिलीवरी बिहार छपरा में की जानी थी. लेकिन इसके पहले ही पुलिस ने उसे जब्त कर लिया.

पुलिस ने स्कॉर्पियो किया जब्त

इस मामले में डीआरआई ने झारखंड के हजारीबाग जिले के शंकर यादव, लोहरदगा के प्रीतम लकड़ा समेत बिजेंद्र कुमार राय और लव कुमार को गिरफ्तार किया है. इस संबंध में भोजपुर एसपी हर किशोर राय ने बताया कि अभी भी छापेमारी चल रही है. बरामद गांजा को ओडिशा के सुनकी, कोरापुट से बिहार के छपरा लाया जा रहा था. लेकिम डीआरआई की टीम में पहले ही गांजा जब्त कर लिया. वहीं, पुलिस ने तस्करी में प्रयोग किया जाने वाला एक स्कार्पियो भी जब्त किया है.

यह भी पढ़ें -

बिहार कैबिनेट का फैसला, अविवाहित 12वीं पास छात्राओं को 25 हजार और ग्रेजुएट को 50,000 रुपये देगी सरकार बिहार: नालंदा में पैक्स अध्यक्ष और JDU नेता को अपराधियों ने मारी गोली, गंभीर हालत में पटना रेफर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखीसराय: 7 मौतों के बाद सरकार ने कसी कमर, तीसरे सोमवार से पहले मंत्री ने लिया जायजा
लखीसराय: 7 मौतों के बाद सरकार ने कसी कमर, तीसरे सोमवार से पहले मंत्री ने लिया जायजा
आरक्षण पर बिहार में सियासत तेज, चिराग पासवान के बाद क्या बोले उपेंद्र कुशवाहा?
आरक्षण पर बिहार में सियासत तेज, चिराग पासवान के बाद क्या बोले उपेंद्र कुशवाहा?
विधायक अमित कुमार रानू के घर पुलिस की रेड, कोर्ट के सर्च वारंट पर छापेमारी
विधायक अमित कुमार रानू के घर पुलिस की रेड, कोर्ट के सर्च वारंट पर छापेमारी
DMCH में मरीज को जमीन पर घसीटा, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
DMCH में मरीज को जमीन पर घसीटा, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप

वीडियोज

खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !
कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
Embed widget