एक्सप्लोरर

Success Story: किसान का बेटा बना अधिकारी, बेतिया के आकाश ने 68वीं BPSC में लहराया परचम, पढ़ें क्या कहा

68th BPSC Final Result: आकाश कुमार को बिहार एजुकेशन सर्विस में सेवा देंगे. बेतिया के साठी थाना क्षेत्र के दुमदुमवा गांव के रहने वाले हैं. घर में खुशी का माहौल है.

बेतिया: कहते हैं कि अगर तन-मन से किसी काम में लग जाएं तो फिर कोई भी काम मुश्किल नहीं है. मेहनत करने वालों को सफलता जरूर मिलती है. इसी राह पर चलकर बेतिया के आकाश कुमार ने अपने सपने को पूरा कर लिया है. इतना ही नहीं बल्कि 68वीं बीपीएससी (68th BPSC Result) के फाइनल रिजल्ट में 9वां स्थान लाकर पूरे जिले का नाम रोशन किया है. माता-पिता समेत घर के लोग खुश हैं. बधाई का तांता लगा हुआ है. सबसे बड़ी बात है कि आकाश ने पहले प्रयास में ही यह सफलता पाई है.

आकाश को बिहार एजुकेशन सर्विस में मिला 9वां स्थान

बेतिया के एक छोटे से गांव से आने वाले आकाश कुमार को बिहार एजुकेशन सर्विस में सेवा देंगे. इसी में चयन हुआ है. साठी थाना क्षेत्र के दुमदुमवा गांव निवासी ब्रजेश ठाकुर के पुत्र आकाश कुमार ने अपने पिता का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है. आकाश कुमार के पिता एक किसान हैं. वहीं उनकी माता सरिता देवी गृहिणी हैं. चार भाइयों में आकाश सबसे बड़े हैं.

यह भी पढ़ें- BPSC Success Story: प्रियांगी मेहता पहले प्रयास में कैसे बनीं 68वीं बीपीएससी की टॉपर? दिया सफलता का गुरुमंत्र

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से की स्नातक की पढ़ाई

आकाश ने साठी के बलिराम हाईस्कूल से मैट्रिक की परीक्षा दी थी और प्रथम श्रेणी से सफल हुए थे. मोतिहारी के मुंशी सिंह महाविद्यालय से इंटरमीडिएट की पढ़ाई की और फिर वे स्नातक के लिए बनारस चले गए. बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से स्नातक करने के बाद आकाश ने सिविल सेवा की तैयारी शुरू कर दी. इसके बाद आज यह रिजल्ट देखने को मिला है.

सेल्फ स्टडी को बताया सफलता का राज

आकाश ने बताया कि उन्होंने सेल्फ स्टडी की बदौलत ही सफलता पाई है. पहले ही प्रयास में उन्होंने 68वीं बीपीएससी को पास कर लिया है. कहा कि बहुत मेहनत के बाद यहां तक वह पहुंचे हैं. इस सफलता के बाद आकाश के माता-पिता बहुत खुश हैं. साथ में पूरे गांव के लोग आकाश कुमार को मिठाई खिलाकर बधाई दे रहे हैं. फूल-माला पहनाकर जश्न मनाया जा रहा है.

यह भी पढ़ें- Success Story: कोचिंग नहीं... सिर्फ सेल्फ स्टडी, जानें भागलपुर की मीमांसा को 68वीं BPSC में कैसे मिला 10वां स्थान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में SIR के बाद जुड़े 14 लाख वोटर, RJD बोली- 'हमारा आरोप सही'
बिहार में SIR के बाद जुड़े 14 लाख वोटर, RJD बोली- 'हमारा आरोप सही'
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
बिहारः NDA की बैठक में नहीं माने अनंत सिंह, RLM के 3 विधायक भी नदारद
बिहारः NDA की बैठक में नहीं माने अनंत सिंह, RLM के 3 विधायक भी नदारद
जंतर-मंतर के आंदोलन के बीच बड़ा दावा, '...तो मोदी और शाह जेल जाएंगे'
जंतर-मंतर के आंदोलन के बीच बड़ा दावा, '...तो मोदी और शाह जेल जाएंगे'

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले कप्तान शाई होप; जानें
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले शाई होप
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Embed widget